IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले टी20 के लिए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बोर्ड पर लगाए. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भारत का सबसे बड़ा टोटल रहा. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. वहीं अंतिम ओवर में 21 रन आए, जिसमें 20 रन रिंकू सिंह ने बनाए. हालांकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अच्छी शुरुआत से हिसाब से उतना बड़ा टोटल बोर्ड पर नहीं लगा सकी. शुरुआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारतीय टीम 250 रनों के टोटल तक पहुंच जाएगी क्योंकि टीम ने सिर्फ 8.4 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. अभिषेक के आउट होने के बाद रन गति धीमी हुई. Innings Break! A blistering start backed by a solid finish by #TeamIndia ????Over to our bowlers now ????Scorecard ▶️ https://t.co/ItzV352h5X#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/dkKpQMjqc0 — BCCI (@BCCI) January 21, 2026 अभिषेक के अलाव बाकी बल्लेबाजों नहीं कर सके कुछ खास  गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. अभिषेक के अलावा कोई बैटर अर्धशतक का आंकड़ा नहीं छू सका. अभिषेक 84 रन के बाद दूसरा सबसे बड़ा हाई स्कोर 44 रनों का रहा, जो नंबर सात पर उतरे रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से बनाया. लगातार गिरे विकेट  भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग तो की, लेकिन दूसरी तरफ कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. लगातार विकेट गिरना टोटल कम होने के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा.  न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन  न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने खाते में डाले. इस दौरान डफी ने कम रन खर्च करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए. वहीं जैमीसन ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए. इसके अलावा क्रिस्टन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सेंटनर ने 1-1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.

Jan 22, 2026 - 00:30
 0
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले टी20 के लिए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बोर्ड पर लगाए. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भारत का सबसे बड़ा टोटल रहा. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. वहीं अंतिम ओवर में 21 रन आए, जिसमें 20 रन रिंकू सिंह ने बनाए.

हालांकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अच्छी शुरुआत से हिसाब से उतना बड़ा टोटल बोर्ड पर नहीं लगा सकी. शुरुआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारतीय टीम 250 रनों के टोटल तक पहुंच जाएगी क्योंकि टीम ने सिर्फ 8.4 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. अभिषेक के आउट होने के बाद रन गति धीमी हुई.

अभिषेक के अलाव बाकी बल्लेबाजों नहीं कर सके कुछ खास 

गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. अभिषेक के अलावा कोई बैटर अर्धशतक का आंकड़ा नहीं छू सका. अभिषेक 84 रन के बाद दूसरा सबसे बड़ा हाई स्कोर 44 रनों का रहा, जो नंबर सात पर उतरे रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से बनाया.

लगातार गिरे विकेट 

भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग तो की, लेकिन दूसरी तरफ कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. लगातार विकेट गिरना टोटल कम होने के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा. 

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन 

न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने खाते में डाले. इस दौरान डफी ने कम रन खर्च करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए. वहीं जैमीसन ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए. इसके अलावा क्रिस्टन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सेंटनर ने 1-1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow