Air Purifier की बिक्री में तूफान, प्रदूषण के बीच दिल्ली में 20 गुना बढ़ी मांग
बीते दिन देशभर में धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया गया. लोगों ने तरह- तरह के बम और फटाके चलाए, जिसके कारण दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी. हालांकि इसके लिए केवल दिवाली के पटाखों को दोष देना ठीक नहीं है. लेकिन सर्दियों की शुरुआत और बढ़ते प्रदूषण से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. जिसके बाद अब लोग अपने घरों की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं. जिसका असर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियों पर भी दिखाई दे रहा है. ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ी है. वहीं, अमोजॉन पर पिछले एक हफ्ते में एयर प्यूरीफायर की बिक्री दोगुनी हो गई है. दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा मांगदिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण एयर प्यूरीफायर की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है. हालांकि, अब मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में भी लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेलर्स का कहना है कि, पहले लोग पूरे घर के लिए एक एयर प्यूरीफायर खरीदते थे, लेकिन अब कई परिवार अलग-अलग कमरों के लिए भी इसे खरीद रहे हैं. दिल्ली के एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में एयर प्यूरीफायर की मांग करीब 50% बढ़ गई है. कुछ ग्राहक दूसरा और तीसरा एयर प्यूरीफायर खरीदने के लिए भी वापस आ रहे हैं. क्विक कॉमर्स पर भी बढ़ी बिक्रीप्रदूषण और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर के अलावा रूम हीटर, गीजर और इलेक्ट्रिक केटल की बिक्री भी बढ़ रही है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की रोजाना बिक्री करीब 29 लाख रुपये तक पहुंच गई. ये सितंबर के मुकाबले 55% ज्यादा है. इस दौरान एयर प्यूरीफायर की रोजाना बिक्री 3.7 गुना बढ़कर करीब 9.6 लाख रुपये हो गई. वहीं, रूम हीटर की बिक्री भी 1.6 गुना बढ़कर लगभग 10 लाख रुपये प्रतिदिन पहुंच गई. सर्दियों में और बढ़ सकती है मांगTOI से बात करते हुए एनालिस्ट्स ने बताया है कि, एयर प्यूरीफायर की बिक्री अभी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर नहीं पहुंची है. पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री 5.7 गुना बढ़ी थी. जनवरी में ये बिक्री अक्टूबर के मुकाबले करीब 10 गुना तक पहुंच गई थी. ऐसे में इस साल भी आने वाले महीनों में एयर प्यूरीफायर की मांग और बढ़ सकती है. अमेजॉन ने भी ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन नाओ पर एयर प्यूरीफायर की उपलब्धता बढ़ाई है. कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अपने कमरे के साइज और जरूरत के हिसाब से सही एयर प्यूरीफायर चुनने के लिए उसके AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus की भी मदद ले रहे हैं. ये भी पढ़ें: कौन हैं रामस्वरूप मुंडे, जिन्होंने कर्मचारियों को दिया 1 लाख का दिवाली बोनस?
बीते दिन देशभर में धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया गया. लोगों ने तरह- तरह के बम और फटाके चलाए, जिसके कारण दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी. हालांकि इसके लिए केवल दिवाली के पटाखों को दोष देना ठीक नहीं है. लेकिन सर्दियों की शुरुआत और बढ़ते प्रदूषण से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. जिसके बाद अब लोग अपने घरों की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं.
जिसका असर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियों पर भी दिखाई दे रहा है. ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ी है. वहीं, अमोजॉन पर पिछले एक हफ्ते में एयर प्यूरीफायर की बिक्री दोगुनी हो गई है.
दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा मांग
दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण एयर प्यूरीफायर की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है. हालांकि, अब मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में भी लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेलर्स का कहना है कि, पहले लोग पूरे घर के लिए एक एयर प्यूरीफायर खरीदते थे, लेकिन अब कई परिवार अलग-अलग कमरों के लिए भी इसे खरीद रहे हैं. दिल्ली के एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में एयर प्यूरीफायर की मांग करीब 50% बढ़ गई है. कुछ ग्राहक दूसरा और तीसरा एयर प्यूरीफायर खरीदने के लिए भी वापस आ रहे हैं.
क्विक कॉमर्स पर भी बढ़ी बिक्री
प्रदूषण और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर के अलावा रूम हीटर, गीजर और इलेक्ट्रिक केटल की बिक्री भी बढ़ रही है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की रोजाना बिक्री करीब 29 लाख रुपये तक पहुंच गई. ये सितंबर के मुकाबले 55% ज्यादा है.
इस दौरान एयर प्यूरीफायर की रोजाना बिक्री 3.7 गुना बढ़कर करीब 9.6 लाख रुपये हो गई. वहीं, रूम हीटर की बिक्री भी 1.6 गुना बढ़कर लगभग 10 लाख रुपये प्रतिदिन पहुंच गई.
सर्दियों में और बढ़ सकती है मांग
TOI से बात करते हुए एनालिस्ट्स ने बताया है कि, एयर प्यूरीफायर की बिक्री अभी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर नहीं पहुंची है. पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री 5.7 गुना बढ़ी थी. जनवरी में ये बिक्री अक्टूबर के मुकाबले करीब 10 गुना तक पहुंच गई थी. ऐसे में इस साल भी आने वाले महीनों में एयर प्यूरीफायर की मांग और बढ़ सकती है.
अमेजॉन ने भी ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन नाओ पर एयर प्यूरीफायर की उपलब्धता बढ़ाई है. कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अपने कमरे के साइज और जरूरत के हिसाब से सही एयर प्यूरीफायर चुनने के लिए उसके AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus की भी मदद ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं रामस्वरूप मुंडे, जिन्होंने कर्मचारियों को दिया 1 लाख का दिवाली बोनस?
What's Your Reaction?