AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव
AI का यूज अब प्रोफेशनल, कोडिंग, कंप्यूटर पर अलग-अलग काम करने और लंबे समय तक मदद लेने के लिए तेजी से किया जा रहा है. इसी दिशा में OpenAI ने GPT-6 सीरीज के दो नए मॉडल GPT-6 Sol और GPT-6 Luna पेश किए हैं. कंपनी के मुताबिक, इन दोनों मॉडल्स में GPT-6 Astra से जुड़ी कुछ क्षमताओं को कम कीमत वाले टियर तक पहुंचाया गया है. OpenAI ने इनके API की कीमत भी GPT-5.6 के प्रमोशनल प्राइस की तुलना में 50 फीसदी कम की है. OpenAI का कहना है कि GPT-6 Sol और GPT-6 Luna को GPT-6 Astra जैसी ट्रेनिंग तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है. कंपनी ने प्रोफेशनल वर्क, कोडिंग, कंप्यूटर यूज और अलाइनमेंट जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है. हालांकि, GPT-6 Astra अभी भी OpenAI का सबसे ज्यादा क्षमता वाला मॉडल बना हुआ है. किन यूजर्स को मिलेगा एक्सेस? GPT-6 Sol और GPT-6 Luna को ChatGPT Work और Codex में Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. Free और Go यूजर्स डेस्कटॉप ऐप के जरिए GPT-6 Luna इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल ये मॉडल स्टैंडर्ड ChatGPT में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन OpenAI इन्हें धीरे-धीरे रोलआउट करने की योजना बना रहा है. API में इन्हें gpt-6-sol और gpt-6-luna नाम से इस्तेमाल किया जा सकता है. अलग-अलग टेस्ट में प्रदर्शन AutomationBench में GPT-6 Sol ने xhigh effort पर 33.2 प्रतिशत स्कोर किया, जबकि Claude Opus 5 का स्कोर 26.9प्रतिशत रहा. DeepSWE टेस्ट में Sol ने 68.8प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जबकि Claude Fable 5 का स्कोर 69.9प्रतिशत रहा. हालांकि, Sol की एक टास्क की लागत करीब 0.27 डॉलर थी और DeepSWE में इसकी लागत Claude Fable 5 से करीब 80 प्रतिशत कम रही. OSWorld 2.0 में भी Sol ने 60.5प्रतिशत स्कोर किया, जबकि Claude Opus 5 का स्कोर 60.3प्रतिशत रहा. यह भी पढ़ें - रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स API कीमत में बड़ी कटौती GPT-6 Sol की कीमत 1 मिलियन इनपुट टोकन के लिए 2 डॉलर और 1 मिलियन आउटपुट टोकन के लिए 10 डॉलर है. वहीं GPT-6 Luna के लिए यही कीमत 0.10 डॉलर और 0.50 डॉलर है. OpenAI के अनुसार, दोनों मॉडल GPT-5.6 Sol और GPT-5.6 Luna की प्रमोशनल कीमतों से 50 फीसदी सस्ते हैं. कम लागत में कैसे मिला बेहतर परफॉर्मेंस GPT-6 Luna ने GPT-5.6 Luna की तुलना में high effort पर 5.4 प्रतिशत अंक बेहतर प्रदर्शन किया और एक टास्क की लागत 58 प्रतिशत कम हुई. OpenAI के इंटरनल टेस्ट के अनुसार, GPT-6 Sol ने GPT-5.6 Sol के मुकाबले करीब आधी गलतियां कीं. कंपनी का कहना है कि GPT-6 Luna, ज्यादा effort पर GPT-5.6 Sol जैसा प्रदर्शन करीब 1 प्रतिशत लागत में कर सकता है. नए मॉडल जवाबों में कम मुश्किल शब्दों और गैर-जरूरी जानकारी को भी कम करते हैं. यह भी पढ़ें - 6G के दौर में 4G फोन लाई यह कंपनी, 7000mAh बैटरी पर खेला दांव
AI का यूज अब प्रोफेशनल, कोडिंग, कंप्यूटर पर अलग-अलग काम करने और लंबे समय तक मदद लेने के लिए तेजी से किया जा रहा है. इसी दिशा में OpenAI ने GPT-6 सीरीज के दो नए मॉडल GPT-6 Sol और GPT-6 Luna पेश किए हैं. कंपनी के मुताबिक, इन दोनों मॉडल्स में GPT-6 Astra से जुड़ी कुछ क्षमताओं को कम कीमत वाले टियर तक पहुंचाया गया है. OpenAI ने इनके API की कीमत भी GPT-5.6 के प्रमोशनल प्राइस की तुलना में 50 फीसदी कम की है.
OpenAI का कहना है कि GPT-6 Sol और GPT-6 Luna को GPT-6 Astra जैसी ट्रेनिंग तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है. कंपनी ने प्रोफेशनल वर्क, कोडिंग, कंप्यूटर यूज और अलाइनमेंट जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है. हालांकि, GPT-6 Astra अभी भी OpenAI का सबसे ज्यादा क्षमता वाला मॉडल बना हुआ है.
किन यूजर्स को मिलेगा एक्सेस?
GPT-6 Sol और GPT-6 Luna को ChatGPT Work और Codex में Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. Free और Go यूजर्स डेस्कटॉप ऐप के जरिए GPT-6 Luna इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल ये मॉडल स्टैंडर्ड ChatGPT में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन OpenAI इन्हें धीरे-धीरे रोलआउट करने की योजना बना रहा है. API में इन्हें gpt-6-sol और gpt-6-luna नाम से इस्तेमाल किया जा सकता है.
अलग-अलग टेस्ट में प्रदर्शन
AutomationBench में GPT-6 Sol ने xhigh effort पर 33.2 प्रतिशत स्कोर किया, जबकि Claude Opus 5 का स्कोर 26.9प्रतिशत रहा. DeepSWE टेस्ट में Sol ने 68.8प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जबकि Claude Fable 5 का स्कोर 69.9प्रतिशत रहा. हालांकि, Sol की एक टास्क की लागत करीब 0.27 डॉलर थी और DeepSWE में इसकी लागत Claude Fable 5 से करीब 80 प्रतिशत कम रही. OSWorld 2.0 में भी Sol ने 60.5प्रतिशत स्कोर किया, जबकि Claude Opus 5 का स्कोर 60.3प्रतिशत रहा.
यह भी पढ़ें - रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
API कीमत में बड़ी कटौती
GPT-6 Sol की कीमत 1 मिलियन इनपुट टोकन के लिए 2 डॉलर और 1 मिलियन आउटपुट टोकन के लिए 10 डॉलर है. वहीं GPT-6 Luna के लिए यही कीमत 0.10 डॉलर और 0.50 डॉलर है. OpenAI के अनुसार, दोनों मॉडल GPT-5.6 Sol और GPT-5.6 Luna की प्रमोशनल कीमतों से 50 फीसदी सस्ते हैं.
कम लागत में कैसे मिला बेहतर परफॉर्मेंस
GPT-6 Luna ने GPT-5.6 Luna की तुलना में high effort पर 5.4 प्रतिशत अंक बेहतर प्रदर्शन किया और एक टास्क की लागत 58 प्रतिशत कम हुई. OpenAI के इंटरनल टेस्ट के अनुसार, GPT-6 Sol ने GPT-5.6 Sol के मुकाबले करीब आधी गलतियां कीं. कंपनी का कहना है कि GPT-6 Luna, ज्यादा effort पर GPT-5.6 Sol जैसा प्रदर्शन करीब 1 प्रतिशत लागत में कर सकता है. नए मॉडल जवाबों में कम मुश्किल शब्दों और गैर-जरूरी जानकारी को भी कम करते हैं.
यह भी पढ़ें - 6G के दौर में 4G फोन लाई यह कंपनी, 7000mAh बैटरी पर खेला दांव
What's Your Reaction?