चीन करने जा रहा है अनोखा काम, बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात करेगा रोबोट, जल्दी होगी शुरुआत

चीन अपनी बॉर्डर पर एक अनोखा काम करने वाला है. दरअसल, यहां बॉर्डर पर भीड़ नियंत्रण और गाइडेंस के लिए ह्यूमनॉयड रोबोट का ट्रायल शुरू होने वाला है. सबसे पहले वियतनाम के साथ लगती देश की बॉर्डर पर इसका ट्रायल किया जाएगा. बता दें कि चीन धीरे-धीरे अपनी पब्लिक सर्विस और बॉर्डर मैनेंजमेंट में एडवांस्ड रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर जुटा हुआ है. इस ट्रायल के लिए UBTech Robotics को पहला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं. कौन-से रोबोट होंगे यूज? UBTech Robotics को इस ट्रायल के लिए रोबोट सप्लाई करने का करीब 330 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसमें कंपनी के Walker S2 रोबोट का यूज होगा, जिसमें खुद का पावर सिस्टम है. यानी ये रोबोट खुद ही बैटरी स्वैप करने में सक्षम होंगे, जिस कारण इनका लंबा इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सकेगा. ट्रायल के दौरान इन रोबोट की प्रैक्टिकलिटी और असल दुनिया में काम करने की काबिलियत को जांचा जाएगा. इनका काम बॉर्डर पर पर्यटकों को गाइडेंस देना, सामान ढोने और ड्यूटी मैनेजमेंट में मदद करना होगा. अगले महीने से इन रोबोट की डिलीवरी शुरू हो जाएगी.  रोबोट की खासियत क्या है? Walker S2 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और इसकी ऊंचाई करीब 1.76 मीटर है. फ्लेक्सिबल हाथ-पैरों वाले इस रोबोट में कुल 52 ज्वाइंट हैं. इसके हाथों में भी कई ज्वाइंट्स है, जिससे यह बारीक काम करने के साथ-साथ 15 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है. यह इंसानों के बराबर लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल और भारी सामान उठाने पर खुद को बैलेंस रख सकता है. इसे खुद की बैटरी स्वैप करने में सिर्फ तीन मिनट का समय लगता है. इस रोबोट में इंसानों की आंखों की जगह दो कैमरे लगे हुए हैं. इसके अंदर मशीनी दिमाग लगाया गया है, जो खुद के फैसले ले सकता है.  ये भी पढ़ें- iPhone Air की कमजोर बिक्री से चाइनीज कंपनियों के भी छूटे पसीने, पतले फोन बनाने के प्लान किए कैंसिल

Nov 28, 2025 - 17:30
 0
चीन करने जा रहा है अनोखा काम, बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात करेगा रोबोट, जल्दी होगी शुरुआत

चीन अपनी बॉर्डर पर एक अनोखा काम करने वाला है. दरअसल, यहां बॉर्डर पर भीड़ नियंत्रण और गाइडेंस के लिए ह्यूमनॉयड रोबोट का ट्रायल शुरू होने वाला है. सबसे पहले वियतनाम के साथ लगती देश की बॉर्डर पर इसका ट्रायल किया जाएगा. बता दें कि चीन धीरे-धीरे अपनी पब्लिक सर्विस और बॉर्डर मैनेंजमेंट में एडवांस्ड रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर जुटा हुआ है. इस ट्रायल के लिए UBTech Robotics को पहला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

कौन-से रोबोट होंगे यूज?

UBTech Robotics को इस ट्रायल के लिए रोबोट सप्लाई करने का करीब 330 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसमें कंपनी के Walker S2 रोबोट का यूज होगा, जिसमें खुद का पावर सिस्टम है. यानी ये रोबोट खुद ही बैटरी स्वैप करने में सक्षम होंगे, जिस कारण इनका लंबा इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सकेगा. ट्रायल के दौरान इन रोबोट की प्रैक्टिकलिटी और असल दुनिया में काम करने की काबिलियत को जांचा जाएगा. इनका काम बॉर्डर पर पर्यटकों को गाइडेंस देना, सामान ढोने और ड्यूटी मैनेजमेंट में मदद करना होगा. अगले महीने से इन रोबोट की डिलीवरी शुरू हो जाएगी. 

रोबोट की खासियत क्या है?

Walker S2 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और इसकी ऊंचाई करीब 1.76 मीटर है. फ्लेक्सिबल हाथ-पैरों वाले इस रोबोट में कुल 52 ज्वाइंट हैं. इसके हाथों में भी कई ज्वाइंट्स है, जिससे यह बारीक काम करने के साथ-साथ 15 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है. यह इंसानों के बराबर लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल और भारी सामान उठाने पर खुद को बैलेंस रख सकता है. इसे खुद की बैटरी स्वैप करने में सिर्फ तीन मिनट का समय लगता है. इस रोबोट में इंसानों की आंखों की जगह दो कैमरे लगे हुए हैं. इसके अंदर मशीनी दिमाग लगाया गया है, जो खुद के फैसले ले सकता है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone Air की कमजोर बिक्री से चाइनीज कंपनियों के भी छूटे पसीने, पतले फोन बनाने के प्लान किए कैंसिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow