AI के मामले में Google से कितना पीछे है Apple? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Apple Vs Google in AI Race: दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ऐप्पल एआई को लेकर संघर्ष कर रही है. कंपनी ने 2024 में कुछ एआई फीचर्स का ऐलान किया था, जिनका अभी तक इंतजार खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच गूगल ने एआई के मामले में एक के बाद एक माइलस्टोन हासिल कर लिए हैं. एआई के मामले में ऐप्पल ने हाथ खड़े कर दिए थे और उसने सिरी समेत दूसरे कई फीचर्स के लिए गूगल से पार्टनरशिप की थी. अब गूगल की एंड्रॉयड 17 अपडेट पेश होने के बाद दोनों कंपनियों के बीच एआई का अंतर साफ-साफ नजर आने लगा है.  एआई के मामले में गूगल से सालों पीछे है ऐप्पल ऐप्पल को कवर करने वाले ब्लूमबर्ग के जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन ने बताया है कि एआई के मामले में गूगल के बराबर पहुंचने में ऐप्पल को वर्षों लगेंगे. गुरमैन ने कहा कि मौजूदा रफ्तार को देखते यह लग रहा है कि ऐप्पल को गूगल के बराबर पहुंचने में 1-2 साल और लग जाएंगे. जब तक ऐप्पल वहां पहुंचेगी, गूगल और दूसरी कंपनियां उससे और आगे निकल जाएंगी. 2024 में गुरमैन का कहना था कि गूगल एआई डेवलपमेंट को लेकर ऐप्पल से 2-3 साल आगे है.  ऐप्पल के इन फीचर्स का इंतजार नहीं हुआ खत्म Android 17 में गूगल ऐसे फीचर पेश कर चुकी है, जिनका अभी तक ऐप्पल की तरफ से सिर्फ ऐलान किया गया है. 2024 में ऐप्पल ने ऐप्स और सर्विस में एआई इंटीग्रेट करने और होम स्क्रीन विजेट को जनरेट करने जैसे फीचर्स का ऐलान किया था. ऐप्पल अभी तक इन फीचर्स पर अभी तक काम ही कर रही है, लेकिन गूगल ने इन्हें रोल आउट कर दिया है. WWDC 2026: ऐप्पल के लिए करो या मरो की स्थिति अगले महीने ऐप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 होनी है. इसमें ऐप्पल के लिए करो या मरो वाली स्थिति रहने वाली है. इसमें कंपनी को दिखाना होगा कि वह एआई की रेस में बनी हुई है और अगर वह यह नहीं दिखा पाती है तो उसे अपने यूजर्स को इसके पीछे की वजह बतानी पड़ेगी. वहीं कंपनी ने इस कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल अगले महीने नए एआई सिरी की झलक दिखाएगी. जेमिनी मॉडल से लैस सिरी चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स को टक्कर देगा. इसमें प्राइवेसी के लिए ऑटो चैट डिलीट का भी ऑप्शन आएगा. इसे सितंबर में iOS 27 के साथ रोल आउट किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- सोलर पैनल को एक बार लगाने से नहीं चलेगा काम, हर मौसम के हिसाब से ऐसे करें देखभाल

May 18, 2026 - 20:30
 0
AI के मामले में Google से कितना पीछे है Apple? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Apple Vs Google in AI Race: दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ऐप्पल एआई को लेकर संघर्ष कर रही है. कंपनी ने 2024 में कुछ एआई फीचर्स का ऐलान किया था, जिनका अभी तक इंतजार खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच गूगल ने एआई के मामले में एक के बाद एक माइलस्टोन हासिल कर लिए हैं. एआई के मामले में ऐप्पल ने हाथ खड़े कर दिए थे और उसने सिरी समेत दूसरे कई फीचर्स के लिए गूगल से पार्टनरशिप की थी. अब गूगल की एंड्रॉयड 17 अपडेट पेश होने के बाद दोनों कंपनियों के बीच एआई का अंतर साफ-साफ नजर आने लगा है. 

एआई के मामले में गूगल से सालों पीछे है ऐप्पल

ऐप्पल को कवर करने वाले ब्लूमबर्ग के जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन ने बताया है कि एआई के मामले में गूगल के बराबर पहुंचने में ऐप्पल को वर्षों लगेंगे. गुरमैन ने कहा कि मौजूदा रफ्तार को देखते यह लग रहा है कि ऐप्पल को गूगल के बराबर पहुंचने में 1-2 साल और लग जाएंगे. जब तक ऐप्पल वहां पहुंचेगी, गूगल और दूसरी कंपनियां उससे और आगे निकल जाएंगी. 2024 में गुरमैन का कहना था कि गूगल एआई डेवलपमेंट को लेकर ऐप्पल से 2-3 साल आगे है. 

ऐप्पल के इन फीचर्स का इंतजार नहीं हुआ खत्म

Android 17 में गूगल ऐसे फीचर पेश कर चुकी है, जिनका अभी तक ऐप्पल की तरफ से सिर्फ ऐलान किया गया है. 2024 में ऐप्पल ने ऐप्स और सर्विस में एआई इंटीग्रेट करने और होम स्क्रीन विजेट को जनरेट करने जैसे फीचर्स का ऐलान किया था. ऐप्पल अभी तक इन फीचर्स पर अभी तक काम ही कर रही है, लेकिन गूगल ने इन्हें रोल आउट कर दिया है.

WWDC 2026: ऐप्पल के लिए करो या मरो की स्थिति

अगले महीने ऐप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 होनी है. इसमें ऐप्पल के लिए करो या मरो वाली स्थिति रहने वाली है. इसमें कंपनी को दिखाना होगा कि वह एआई की रेस में बनी हुई है और अगर वह यह नहीं दिखा पाती है तो उसे अपने यूजर्स को इसके पीछे की वजह बतानी पड़ेगी. वहीं कंपनी ने इस कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल अगले महीने नए एआई सिरी की झलक दिखाएगी. जेमिनी मॉडल से लैस सिरी चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स को टक्कर देगा. इसमें प्राइवेसी के लिए ऑटो चैट डिलीट का भी ऑप्शन आएगा. इसे सितंबर में iOS 27 के साथ रोल आउट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

सोलर पैनल को एक बार लगाने से नहीं चलेगा काम, हर मौसम के हिसाब से ऐसे करें देखभाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow