Agarbatti Smoke Health Risks: सेहत के लिए खतरनाक है अगरबत्ती और धूपबत्ती का धुआं, हो सकता है कैंसर; एक्सपर्ट से जानें
Agarbatti Smoke Health Risks: भारतीय परंपराओं में पूजा-पाठ और घर की शुद्धि के लिए अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाना आम है. इसकी खुशबू वातावरण को सकारात्मक बनाती है और मन को शांति देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस धुएं को आप पवित्र मानते हैं, वही धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है? डॉ. सेठी के अनुसार, इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन और सुगंधित तत्व जलने पर हानिकारक गैस छोड़ते हैं. इनमें carbon monoxide, benzene, formaldehyde जैसे तत्व पाए जाते हैं. इसलिए इसके लगातार संपर्क से फेफड़ों पर असर पड़ता है. सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव अगरबत्ती और धूपबत्ती का धुआं लंबे समय तक सांस में जाने से कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है. सांस की समस्या के लिए ट्रिगर का काम करता है. धुएं में मौजूद रसायन स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हार्ट पर दबाव बढ़ाता है. लगातार एक्सपोजर से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. ये भी पढ़े- PM Modi Navratri Fast: नवरात्रि के नौ दिन सिर्फ एक ही फल खाते हैं प्रधानमंत्री मोदी, जानिए इससे सेहत पर क्या पड़ता है असर? धार्मिक आस्था और सेहत के बीच संतुलन हमारी परंपराओं में धूपबत्ती का उपयोग गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे पूरी तरह बंद करना मुश्किल है। लेकिन सावधानी से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है . घर पर हवा आती-जाती रहनी चाहिए. रोजाना लंबे समय तक धूपबत्ती न जलाएं. बच्चों और बुजुर्गों के कमरे में धूपबत्ती से बचें. क्या हैं सुरक्षित विकल्प? अगर आप वातावरण को सुगंधित रखना चाहते हैं तो कुछ सुरक्षित विकल्प अपनाए जा सकते हैं. Essential oils diffuser का प्रयोग करें. नैचुरल फूलों की खुशबू घर में रखें. नीम की पत्तियां या लौंग जलाना कम हानिकारक माना जाता है. अगरबत्ती और धूपबत्ती की खुशबू भले ही मन को सुकून देती हो, लेकिन इसका धुआं धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. सही जानकारी और सावधानी से आस्था और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. अगर आप सचमुच अपने घर और परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो अब समय आ गया है कि आप सही कदम उठाएं. इसे भी पढ़ें- PM Modi Work Routine: 4 बार सीएम और 3 बार पीएम नरेंद्र मोदी नहीं ली एक भी छुट्टी, इसका सेहत पर क्या पड़ता है असर? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Agarbatti Smoke Health Risks: भारतीय परंपराओं में पूजा-पाठ और घर की शुद्धि के लिए अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाना आम है. इसकी खुशबू वातावरण को सकारात्मक बनाती है और मन को शांति देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस धुएं को आप पवित्र मानते हैं, वही धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है?
डॉ. सेठी के अनुसार, इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन और सुगंधित तत्व जलने पर हानिकारक गैस छोड़ते हैं. इनमें carbon monoxide, benzene, formaldehyde जैसे तत्व पाए जाते हैं. इसलिए इसके लगातार संपर्क से फेफड़ों पर असर पड़ता है.
सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव
- अगरबत्ती और धूपबत्ती का धुआं लंबे समय तक सांस में जाने से कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है.
- सांस की समस्या के लिए ट्रिगर का काम करता है.
- धुएं में मौजूद रसायन स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
- हार्ट पर दबाव बढ़ाता है.
- लगातार एक्सपोजर से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.
धार्मिक आस्था और सेहत के बीच संतुलन
हमारी परंपराओं में धूपबत्ती का उपयोग गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे पूरी तरह बंद करना मुश्किल है। लेकिन सावधानी से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है .
- घर पर हवा आती-जाती रहनी चाहिए.
- रोजाना लंबे समय तक धूपबत्ती न जलाएं.
- बच्चों और बुजुर्गों के कमरे में धूपबत्ती से बचें.
क्या हैं सुरक्षित विकल्प?
अगर आप वातावरण को सुगंधित रखना चाहते हैं तो कुछ सुरक्षित विकल्प अपनाए जा सकते हैं.
- Essential oils diffuser का प्रयोग करें.
- नैचुरल फूलों की खुशबू घर में रखें.
- नीम की पत्तियां या लौंग जलाना कम हानिकारक माना जाता है.
अगरबत्ती और धूपबत्ती की खुशबू भले ही मन को सुकून देती हो, लेकिन इसका धुआं धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. सही जानकारी और सावधानी से आस्था और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. अगर आप सचमुच अपने घर और परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो अब समय आ गया है कि आप सही कदम उठाएं.
इसे भी पढ़ें- PM Modi Work Routine: 4 बार सीएम और 3 बार पीएम नरेंद्र मोदी नहीं ली एक भी छुट्टी, इसका सेहत पर क्या पड़ता है असर?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
What's Your Reaction?