900 करोड़ के फाइटर जेट की धक्का परेड... ब्रिटेन के F-35 लड़ाकू विमान को खींचकर हैंगर में ले जाने का वीडियो वायरल
British F-35 Fighter Jet: ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एफ-35बी स्टेल्थ फाइटर जेट जो पिछले तीन हफ्तों से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खराबी के कारण खड़ा था, अब उसे रनवे से हटाकर हैंगर में शिफ्ट कर दिया गया है. एफ-35 बी के हैंगर में शिफ्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नई इंजीनियर टीम भारत पहुंचीअब जेट को भारत में ही ठीक किया जाएगा या वापस ब्रिटेन भेजा जाएगा, इसका फैसला एक नई इंजीनियर टीम करेगी, जो एयरबस A400M एटलस विमान से भारत पहुंच चुकी है. अगर मरम्मत संभव नहीं हुई तो इसे खोलकर C-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान से वापस ले जाया जाएगा. दुनिया के सबसे महंगे फाइटर जेट में शामिलएफ-35बी की कीमत 110 मिलियन डॉलर (करीब 900 करोड़ रुपये) से ज्यादा है और इसे दुनिया के सबसे महंगे फाइटर जेट्स में गिना जाता है. इसमें इस्तेमाल की गई स्टेल्थ तकनीक को बेहद गोपनीय माना जाता है. जेट के हर हिस्से को खोलने और पैक करने की प्रक्रिया ब्रिटिश मिलिट्री की सख्त निगरानी में होती है. #WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Stranded F-35B British fighter jet being moved to the hangar from its grounded position.A team of technical experts on board the British Royal Air Force Airbus A400M Atlas arrived at the Thiruvananthapuram International Airport to assess the… pic.twitter.com/bL9pGrJzIs — ANI (@ANI) July 6, 2025 पहले भी हो चुका है ऐसा ऑपरेशनसाल 2019 में पहली बार एक एफ-35 को पंख हटाकर C-17 विमान से फ्लोरिडा से यूटा भेजा गया था. ऐसे किसी भी ऑपरेशन में हर पुर्जे को सुरक्षा कोड दिया जाता है ताकि तकनीकी चोरी रोकी जा सके. स्टेल्थ तकनीक लीक होने से सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं.एअर इंडिया ने दिया था ऑफरजेट को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की सुरक्षा में हवाई अड्डे के बे 4 में पार्क किया गया था. शुरुआत में ब्रिटिश रॉयल नेवी ने केरल में मानसून की बारिश के बावजूद, जेट को हैंगर में ले जाने के एयर इंडिया के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. बाद में ब्रिटिश नौसेना ने जेट को हैंगर में ले जाने पर सहमति जताई.
British F-35 Fighter Jet: ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एफ-35बी स्टेल्थ फाइटर जेट जो पिछले तीन हफ्तों से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खराबी के कारण खड़ा था, अब उसे रनवे से हटाकर हैंगर में शिफ्ट कर दिया गया है. एफ-35 बी के हैंगर में शिफ्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नई इंजीनियर टीम भारत पहुंची
अब जेट को भारत में ही ठीक किया जाएगा या वापस ब्रिटेन भेजा जाएगा, इसका फैसला एक नई इंजीनियर टीम करेगी, जो एयरबस A400M एटलस विमान से भारत पहुंच चुकी है. अगर मरम्मत संभव नहीं हुई तो इसे खोलकर C-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान से वापस ले जाया जाएगा.
दुनिया के सबसे महंगे फाइटर जेट में शामिल
एफ-35बी की कीमत 110 मिलियन डॉलर (करीब 900 करोड़ रुपये) से ज्यादा है और इसे दुनिया के सबसे महंगे फाइटर जेट्स में गिना जाता है. इसमें इस्तेमाल की गई स्टेल्थ तकनीक को बेहद गोपनीय माना जाता है. जेट के हर हिस्से को खोलने और पैक करने की प्रक्रिया ब्रिटिश मिलिट्री की सख्त निगरानी में होती है.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Stranded F-35B British fighter jet being moved to the hangar from its grounded position.
A team of technical experts on board the British Royal Air Force Airbus A400M Atlas arrived at the Thiruvananthapuram International Airport to assess the… pic.twitter.com/bL9pGrJzIs — ANI (@ANI) July 6, 2025
पहले भी हो चुका है ऐसा ऑपरेशन
साल 2019 में पहली बार एक एफ-35 को पंख हटाकर C-17 विमान से फ्लोरिडा से यूटा भेजा गया था. ऐसे किसी भी ऑपरेशन में हर पुर्जे को सुरक्षा कोड दिया जाता है ताकि तकनीकी चोरी रोकी जा सके. स्टेल्थ तकनीक लीक होने से सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं.
एअर इंडिया ने दिया था ऑफर
जेट को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की सुरक्षा में हवाई अड्डे के बे 4 में पार्क किया गया था. शुरुआत में ब्रिटिश रॉयल नेवी ने केरल में मानसून की बारिश के बावजूद, जेट को हैंगर में ले जाने के एयर इंडिया के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. बाद में ब्रिटिश नौसेना ने जेट को हैंगर में ले जाने पर सहमति जताई.
What's Your Reaction?