'हमें गठबंधन की जरूरत नहीं...', टीएमसी ने ठुकराया कांग्रेस-सीपीआई का प्रस्ताव, 4 मई को आएंगे बंगाल के नतीजे

पश्चिम बंगाल में चुनावी वोटिंग खत्म हो गई है. 4 मई को चुनावी नतीजे आ जाएंगे. कई एग्जिट पोल में इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है. ऐसे में लेफ्ट और कांग्रेस ने टीएमसी को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है. इसे टीएमसी के सीनियर नेता और प्रवक्ता शांतनु सेन ने ठुकरा दिया है.  उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बंगाल में हमें गठबंधन की जरूरत नहीं है. अकेले दम पर सरकार बना लेंगे. 210 से ज्यादा सीटें आएंगी. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर ममता बनर्जी की अपनी एक अलग पहचान है. सबको एकजुट रख सकती हैं. विपक्षी दलों के साथ हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर हैं. राष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे का साथ देते हैं.  एग्जिट पोल के आंकड़ों पर विश्वास नहींशांतनु सेन ने कहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़ों पर हमलोगों को विश्वास नहीं है. आंकड़े गलत साबित होंगे. 2021 में आंकड़े गलत साबित हुए थे. बंगाल बीजेपी प्रभारी सुनील बंसल के x पोस्ट पर कहा कि 4 मई को रुमाल लेकर रोना पड़ेगा बीजेपी वालों को क्योंकि हार होगी. CPI और कांग्रेस ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ सीपीआई महासचिव बालचंद्र कांगो ने एबीपी न्यूज के सवाल पर कहा कि अगर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर ममता सहमत हों तो दे सकते हैं साथ. इसके अलावा कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में BJP को रोकने के लिए अगर टीएमसी से हाथ मिलाना पड़े तो मिलाना चाहिए. शायरी लिख बीजेपी प्रभारी बंसल ने किया जीत का दावा बंगाल बीजेपी प्रभारी सुनील बंसल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शायराना अंदाज में बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बे मौसम बरसात आकर, आज फिर कीचड़ कर गई; ऐसा लगता है, कमल खिलने का इशारा कर गई. पश्चिम बंगाल समेत भारत के अ्न्य राज्यों में वोटिंग पूरी हो चुकी है. नतीजे चार मई को आएंगे. इससे पहले बंगाल में दो चरण में वोटिंग हुई. बड़ी संख्या में इस बार राज्य की जनता ने मत अधिकार का इस्तेमाल किया है.  ये भी पढ़ें : West Bengal Exit Poll 2026: इस Exit Poll में कांग्रेस की 'बल्ले-बल्ले', बंगाल में पांच गुना सीटों का फायदा, देखती रह गई TMC-BJP

May 1, 2026 - 10:30
 0
'हमें गठबंधन की जरूरत नहीं...', टीएमसी ने ठुकराया कांग्रेस-सीपीआई का प्रस्ताव, 4 मई को आएंगे बंगाल के नतीजे

पश्चिम बंगाल में चुनावी वोटिंग खत्म हो गई है. 4 मई को चुनावी नतीजे आ जाएंगे. कई एग्जिट पोल में इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है. ऐसे में लेफ्ट और कांग्रेस ने टीएमसी को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है. इसे टीएमसी के सीनियर नेता और प्रवक्ता शांतनु सेन ने ठुकरा दिया है. 

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बंगाल में हमें गठबंधन की जरूरत नहीं है. अकेले दम पर सरकार बना लेंगे. 210 से ज्यादा सीटें आएंगी. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर ममता बनर्जी की अपनी एक अलग पहचान है. सबको एकजुट रख सकती हैं. विपक्षी दलों के साथ हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर हैं. राष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे का साथ देते हैं. 

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर विश्वास नहीं
शांतनु सेन ने कहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़ों पर हमलोगों को विश्वास नहीं है. आंकड़े गलत साबित होंगे. 2021 में आंकड़े गलत साबित हुए थे. बंगाल बीजेपी प्रभारी सुनील बंसल के x पोस्ट पर कहा कि 4 मई को रुमाल लेकर रोना पड़ेगा बीजेपी वालों को क्योंकि हार होगी.

CPI और कांग्रेस ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ

सीपीआई महासचिव बालचंद्र कांगो ने एबीपी न्यूज के सवाल पर कहा कि अगर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर ममता सहमत हों तो दे सकते हैं साथ. इसके अलावा कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में BJP को रोकने के लिए अगर टीएमसी से हाथ मिलाना पड़े तो मिलाना चाहिए.

शायरी लिख बीजेपी प्रभारी बंसल ने किया जीत का दावा

बंगाल बीजेपी प्रभारी सुनील बंसल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शायराना अंदाज में बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बे मौसम बरसात आकर, आज फिर कीचड़ कर गई; ऐसा लगता है, कमल खिलने का इशारा कर गई.

पश्चिम बंगाल समेत भारत के अ्न्य राज्यों में वोटिंग पूरी हो चुकी है. नतीजे चार मई को आएंगे. इससे पहले बंगाल में दो चरण में वोटिंग हुई. बड़ी संख्या में इस बार राज्य की जनता ने मत अधिकार का इस्तेमाल किया है. 

ये भी पढ़ें : West Bengal Exit Poll 2026: इस Exit Poll में कांग्रेस की 'बल्ले-बल्ले', बंगाल में पांच गुना सीटों का फायदा, देखती रह गई TMC-BJP

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow