70 साल पुराना बंगला 221 करोड़ में बिका, ₹2.60 लाख प्रति वर्गफुट में हुई डील, जानिए किसने खरीदा?

Mumbai Costliest Bunglow: मुंबई सिर्फ सपनों की नगरी नहीं है, बल्कि इसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है. यहां अक्सर महंगी प्रॉपर्टी डील्स सुर्खियों में रहती है. इसी बीच जुहू तारा रोड पर स्थित एक सी-फेसिंग बंगला अपनी कीमत को लेकर चर्चा में है. लगभग 70 साल पुराने इस लीला बंगला की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इसकी कीमत 221 करोड़ रुपये लगाई गई है. हेरिटेज वैल्यू के चलते यह प्रॉपर्टी काफी खास मानी जा रही है और कई बिल्डर्स इसमें दिलचस्पी दिखा चुके हैं. जुहू तारा रोड पर स्थित यह लीला बंगला आर्ट डेको स्टाइल में बना है और इसे IIB ग्रेड का हेरिटेज दर्जा मिला हुआ है. इसका साफ मतलब यह है कि इसे खरीदने के बाद इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया जा सकता है. यह बंगला नानावती परिवार का है, जो Nanavati Max Super Speciality Hospital से जुड़ा हुआ है. जानिए किसने खरीदा यह महंगा बंगला? इस सी-फेसिंग बंगले को Notandas Realty ने खरीदा है, जो नोटनदार ज्वैलर्स ग्रुप का हिस्सा है. इस डील में स्टांर ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन पर भी बड़ी रकम खर्च की गई है. इसे महेश नोटनदार जगवानी और उनके बेटे हर्ष जगवानी ने मिलकर खरीदा है. यह परिवार ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ा है. बंगले की खासियत क्या है? यह दो मंजिला बंगला लगभग 1355 वर्गमीटर के प्लॉट पर बना है. इसमें 8480.60 वर्गफुट का बिल्ट-अप एरिया है. साथ ही इसमें 2500  वर्गफुट का टैरेस है. और 5000 वर्गफुट का गार्डन भी मौजूद है. इस डील के हिसाब से कीमत लगभग ₹2.60 लाख प्रति वर्गफुट रही. हालांकि इससे पहले मुंबई में एक और महंगी डील में ₹2.89 लाख प्रति वर्गफुट तक कीमत जा चुकी है. 250 करोड़ तक पहुंची थी कीमत इस डील को JLL India ने मैनेज किया. पहली बार इस बंगले को 2022 में 210-220 करोड़ रुपये में बेचने के लिए लिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़कर लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. मुंबई का यह लीला बंगला सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि हेरिटेज और लग्जरी का बेहतरीन मेल है.

Apr 28, 2026 - 11:30
 0
70 साल पुराना बंगला 221 करोड़ में बिका, ₹2.60 लाख प्रति वर्गफुट में हुई डील, जानिए किसने खरीदा?

Mumbai Costliest Bunglow: मुंबई सिर्फ सपनों की नगरी नहीं है, बल्कि इसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है. यहां अक्सर महंगी प्रॉपर्टी डील्स सुर्खियों में रहती है. इसी बीच जुहू तारा रोड पर स्थित एक सी-फेसिंग बंगला अपनी कीमत को लेकर चर्चा में है. लगभग 70 साल पुराने इस लीला बंगला की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इसकी कीमत 221 करोड़ रुपये लगाई गई है. हेरिटेज वैल्यू के चलते यह प्रॉपर्टी काफी खास मानी जा रही है और कई बिल्डर्स इसमें दिलचस्पी दिखा चुके हैं.

जुहू तारा रोड पर स्थित यह लीला बंगला आर्ट डेको स्टाइल में बना है और इसे IIB ग्रेड का हेरिटेज दर्जा मिला हुआ है. इसका साफ मतलब यह है कि इसे खरीदने के बाद इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया जा सकता है. यह बंगला नानावती परिवार का है, जो Nanavati Max Super Speciality Hospital से जुड़ा हुआ है.

जानिए किसने खरीदा यह महंगा बंगला?

इस सी-फेसिंग बंगले को Notandas Realty ने खरीदा है, जो नोटनदार ज्वैलर्स ग्रुप का हिस्सा है. इस डील में स्टांर ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन पर भी बड़ी रकम खर्च की गई है. इसे महेश नोटनदार जगवानी और उनके बेटे हर्ष जगवानी ने मिलकर खरीदा है. यह परिवार ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ा है.

बंगले की खासियत क्या है?

  • यह दो मंजिला बंगला लगभग 1355 वर्गमीटर के प्लॉट पर बना है.
  • इसमें 8480.60 वर्गफुट का बिल्ट-अप एरिया है.
  • साथ ही इसमें 2500  वर्गफुट का टैरेस है.
  • और 5000 वर्गफुट का गार्डन भी मौजूद है.

इस डील के हिसाब से कीमत लगभग ₹2.60 लाख प्रति वर्गफुट रही. हालांकि इससे पहले मुंबई में एक और महंगी डील में ₹2.89 लाख प्रति वर्गफुट तक कीमत जा चुकी है.

250 करोड़ तक पहुंची थी कीमत

इस डील को JLL India ने मैनेज किया. पहली बार इस बंगले को 2022 में 210-220 करोड़ रुपये में बेचने के लिए लिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़कर लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. मुंबई का यह लीला बंगला सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि हेरिटेज और लग्जरी का बेहतरीन मेल है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow