4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में हुआ सबकुछ, जानें पूरा मामला

Sri Lanka vs Ireland T20: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. रविवार, 8 फरवरी को आयरलैंड बनाम श्रीलंका मैच खेल गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 163 रन बनाए थे. जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब एक ऐसा अजब-गजब लम्हा देखने को मिला, जहां एक बॉलर ने 11 गेंद का ओवर फेंक जिसमें उसने वाइड, नो बॉल से लेकर चौके-छक्के खाए और 2 विकेट भी लिए. एक ही ओवर में हुआ सबकुछ यह मामला श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर का है, जिसमें आयरलैंड की ओर से बैरी मैककार्थी गेंदबाजी करने आए. मैककार्थी ने ओवर की पहली ही गेंद पर 13 रन दे दिए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले प्रयास में वो नो-बॉल कर बैठे जिसपर कामिंदु मेंडिस ने चौक लगाया. अगले 2 प्रयास वाइड रहे, वहीं पहली ऑफिशियल गेंद पर मेंडिस ने छक्का लगा दिया. इस तरह मैककार्थी एक गेंद में 13 रन दे चुके थे. दूसरी गेंद पर 2 रन आए, उसके बाद फिर एक वाइड और तीसरी ऑफिशियल गेंद पर भी 2 रन आए. चौथी गेंद पर कामिंदु मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर उन्होंने दासुन शनाका को जीरो पर आउट कर दिया. शनाका अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. जब छठी गेंद की बारी आई तो मैककार्थी फिर एक वाइड कर बैठे. अंतिम गेंद डॉट रही. इस तरह पूरे ओवर में 11 गेंद फेंकी गईं, जिनमें कुल 19 रन ये. मैककार्थी का पूरा ओवर: 4 (नो बॉल), वाइड, वाइड, 6, 2, वाइड, 2, विकेट, विकेट, वाइड, 0 मैककार्थी ने इस मैच में 3 ओवरों में 30 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. दरअसल इसी ओवर में उन्हें हैट्रिक चांस भी मिला था, लेकिन वो लगातार 3 गेंदों पर विकेट लेने से चूक गए. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की 'गीदड़ भभकी' निकली खोखली? ICC की इस बात से घबराया; भारत के खिलाफ 'बॉयकॉट' होगा वापस?

Feb 9, 2026 - 01:30
 0
4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में हुआ सबकुछ, जानें पूरा मामला

Sri Lanka vs Ireland T20: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. रविवार, 8 फरवरी को आयरलैंड बनाम श्रीलंका मैच खेल गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 163 रन बनाए थे. जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब एक ऐसा अजब-गजब लम्हा देखने को मिला, जहां एक बॉलर ने 11 गेंद का ओवर फेंक जिसमें उसने वाइड, नो बॉल से लेकर चौके-छक्के खाए और 2 विकेट भी लिए.

एक ही ओवर में हुआ सबकुछ

यह मामला श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर का है, जिसमें आयरलैंड की ओर से बैरी मैककार्थी गेंदबाजी करने आए. मैककार्थी ने ओवर की पहली ही गेंद पर 13 रन दे दिए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले प्रयास में वो नो-बॉल कर बैठे जिसपर कामिंदु मेंडिस ने चौक लगाया. अगले 2 प्रयास वाइड रहे, वहीं पहली ऑफिशियल गेंद पर मेंडिस ने छक्का लगा दिया. इस तरह मैककार्थी एक गेंद में 13 रन दे चुके थे.

दूसरी गेंद पर 2 रन आए, उसके बाद फिर एक वाइड और तीसरी ऑफिशियल गेंद पर भी 2 रन आए. चौथी गेंद पर कामिंदु मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर उन्होंने दासुन शनाका को जीरो पर आउट कर दिया. शनाका अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. जब छठी गेंद की बारी आई तो मैककार्थी फिर एक वाइड कर बैठे. अंतिम गेंद डॉट रही. इस तरह पूरे ओवर में 11 गेंद फेंकी गईं, जिनमें कुल 19 रन ये.

मैककार्थी का पूरा ओवर: 4 (नो बॉल), वाइड, वाइड, 6, 2, वाइड, 2, विकेट, विकेट, वाइड, 0

मैककार्थी ने इस मैच में 3 ओवरों में 30 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. दरअसल इसी ओवर में उन्हें हैट्रिक चांस भी मिला था, लेकिन वो लगातार 3 गेंदों पर विकेट लेने से चूक गए.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की 'गीदड़ भभकी' निकली खोखली? ICC की इस बात से घबराया; भारत के खिलाफ 'बॉयकॉट' होगा वापस?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow