3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, डेरिल मिचेल लिस्ट में शामिल; बाबर आजम नंबर-1
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली. ये इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है, उन्होंने राजकोट में भी शतक लगाया था. पहले मैच में वह शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए थे. ये सीरीज उनके लिए यादगार बन गई, वह 3 वनडे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. डेरिल मिचेल ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 84 रन बनाए थे. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 131 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इस जीत से मेहमान टीम सीरीज में बराबरी कर पाई थी. निर्णायक मुकाबले में वह तब क्रीज पर आए थे जब टीम के 2 विकेट 5 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. उन्होंने पहले विल यंग के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर ग्लेन फिलिप्स के साथ 225 रनों की साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास ये डेरिल मिचेल का भारत में चौथा शतक है. उन्होंने इस वनडे सीरीज के 3 मैचों में कुल 352 रन बनाए हैं. वह 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. उनसे आगे शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 मैचों में 360 रन बनाए थे. लिस्ट में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई में 3 वनडे मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे. वैसे डेरिल मिचेल उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 9 रन दूर रह गए. 3 मैचों की वनडे सीरीज (द्विपक्षीय) में सबसे ज्यादा रन 360 - बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज, 2016 360 - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023 352 - डेरिल मिशेल बनाम भारत, 2026 349 - इमरुल कायेस बनाम जिम्बाब्वे, 2028 346 - पथुम निसांका बनाम अफगानिस्तान, 2024 डेरिल मिचेल का ये वनडे इंटरनेशनल में 9वां शतक है. उन्होंने चार शतक भारत में लगाए हैं. उन्होंने 2023 ओडीआई वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ धर्मशाला में 130 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने इसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में भारत खिलाफ 134 रन बनाए थे, हालांकि ये मैच भारत 70 रनों से जीत गया था.
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली. ये इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है, उन्होंने राजकोट में भी शतक लगाया था. पहले मैच में वह शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए थे. ये सीरीज उनके लिए यादगार बन गई, वह 3 वनडे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं.
डेरिल मिचेल ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 84 रन बनाए थे. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 131 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इस जीत से मेहमान टीम सीरीज में बराबरी कर पाई थी. निर्णायक मुकाबले में वह तब क्रीज पर आए थे जब टीम के 2 विकेट 5 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. उन्होंने पहले विल यंग के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर ग्लेन फिलिप्स के साथ 225 रनों की साझेदारी की.
डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास
ये डेरिल मिचेल का भारत में चौथा शतक है. उन्होंने इस वनडे सीरीज के 3 मैचों में कुल 352 रन बनाए हैं. वह 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. उनसे आगे शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 मैचों में 360 रन बनाए थे.
लिस्ट में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई में 3 वनडे मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे. वैसे डेरिल मिचेल उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 9 रन दूर रह गए.
3 मैचों की वनडे सीरीज (द्विपक्षीय) में सबसे ज्यादा रन
- 360 - बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज, 2016
- 360 - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
- 352 - डेरिल मिशेल बनाम भारत, 2026
- 349 - इमरुल कायेस बनाम जिम्बाब्वे, 2028
- 346 - पथुम निसांका बनाम अफगानिस्तान, 2024
डेरिल मिचेल का ये वनडे इंटरनेशनल में 9वां शतक है. उन्होंने चार शतक भारत में लगाए हैं. उन्होंने 2023 ओडीआई वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ धर्मशाला में 130 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने इसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में भारत खिलाफ 134 रन बनाए थे, हालांकि ये मैच भारत 70 रनों से जीत गया था.
What's Your Reaction?