221 करोड़ का बंगला! मुंबई के पॉश इलाके में हुई साल की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील
Mumbai Bungalow Deal: मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर एक लग्जरी प्रॉपर्टी सुर्खियों में है. जुहू तारा रोड पर स्थित यह सी-फेसिंग बंगला करीब 70 साल पुराना है. हालांकि, इसकी खास लोकेशन और हेरिटेज महत्व के कारण इसकी कीमत 221 करोड़ रुपये तय की गई है. दिलचस्प बात यह है कि इतनी ऊंची कीमत होने के बावजूद इसे खरीदने के लिए कई बड़े बिल्डर्स ने रुचि दिखाई. जिसके बाद यह प्रॉपर्टी बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है. बंगला को मिला है हेरिटेज स्टेटस जुहू तारा रोड पर बना ‘लीला बंगला’ करीब 70 साल पुराना है और इसे आर्ट डेको स्टाइल में तैयार किया गया है. इस प्रॉपर्टी को IIB ग्रेड का हेरिटेज स्टेटस मिला हुआ है. जिसकी वजह से इसे खरीदने वाला इसमें ज्यादा बदलाव नहीं कर पाएगा. हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बंगला गौतम नानावती परिवार का है. जो मुंबई के नानावती मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है. बंगला की खासियत यह दो मंजिला बंगला करीब 1,355 वर्गमीटर के प्लॉट पर बना हुआ है. जिसमें लगभग 8,480.68 वर्गफुट का बिल्ट-अप एरिया है. इसके साथ ही करीब 2,500 वर्गफुट का टैरेस और करीब 5,000 वर्गफुट का गार्डन भी मौजूद है. अगर कीमत को बिल्ट-अप एरिया के हिसाब से देखें, तो यह डील करीब 2,60,592 रुपये प्रति वर्गफुट के रेट पर हुई है. पहले भी लग चुकी थी ऊंची कीमत इस डील को JLL India फर्म ने मैनेज किया है. जानकारी के मुताबिक, इस बंगले को पहली बार साल 2022 में करीब 210 से 220 करोड़ रुपये के बीच बेचने के लिए बाजार में उतारा गया था. इसके बाद इस साल की शुरुआत में इसकी कीमत बढ़कर लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. किसने लगाया बंगला पर दांव मुंबई के इस सी-फेसिंग बंगले को नोटनदास रियलिटी ने अपने नाम किया हैं. जो नोटनदास ज्वैलर्स ग्रुप से जुड़ी कंपनी है. इस डील में स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन पर भी अच्छी-खासी रकम खर्च की गई है. यह डील कंपनी के डायरेक्टर महेश नोटनदास जगवानी और उनके बेटे हर्ष महेश जगवानी ने साथ मिलकर पूरी की हैं. महेश जगवानी नोटनदास ज्वैलर्स के भी निदेशक हैं और बांद्रा में इसका शोरूम चलाते हैं. इस कारोबार की नींव नोटनदास परिवार के किशिन जगवानी ने 1983 में रखी थी. यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानिए आज का ताजा रेट
Mumbai Bungalow Deal: मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर एक लग्जरी प्रॉपर्टी सुर्खियों में है. जुहू तारा रोड पर स्थित यह सी-फेसिंग बंगला करीब 70 साल पुराना है. हालांकि, इसकी खास लोकेशन और हेरिटेज महत्व के कारण इसकी कीमत 221 करोड़ रुपये तय की गई है. दिलचस्प बात यह है कि इतनी ऊंची कीमत होने के बावजूद इसे खरीदने के लिए कई बड़े बिल्डर्स ने रुचि दिखाई. जिसके बाद यह प्रॉपर्टी बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है.
बंगला को मिला है हेरिटेज स्टेटस
जुहू तारा रोड पर बना ‘लीला बंगला’ करीब 70 साल पुराना है और इसे आर्ट डेको स्टाइल में तैयार किया गया है. इस प्रॉपर्टी को IIB ग्रेड का हेरिटेज स्टेटस मिला हुआ है. जिसकी वजह से इसे खरीदने वाला इसमें ज्यादा बदलाव नहीं कर पाएगा. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बंगला गौतम नानावती परिवार का है. जो मुंबई के नानावती मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है.
बंगला की खासियत
यह दो मंजिला बंगला करीब 1,355 वर्गमीटर के प्लॉट पर बना हुआ है. जिसमें लगभग 8,480.68 वर्गफुट का बिल्ट-अप एरिया है. इसके साथ ही करीब 2,500 वर्गफुट का टैरेस और करीब 5,000 वर्गफुट का गार्डन भी मौजूद है. अगर कीमत को बिल्ट-अप एरिया के हिसाब से देखें, तो यह डील करीब 2,60,592 रुपये प्रति वर्गफुट के रेट पर हुई है.
पहले भी लग चुकी थी ऊंची कीमत
इस डील को JLL India फर्म ने मैनेज किया है. जानकारी के मुताबिक, इस बंगले को पहली बार साल 2022 में करीब 210 से 220 करोड़ रुपये के बीच बेचने के लिए बाजार में उतारा गया था. इसके बाद इस साल की शुरुआत में इसकी कीमत बढ़कर लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी.
किसने लगाया बंगला पर दांव
मुंबई के इस सी-फेसिंग बंगले को नोटनदास रियलिटी ने अपने नाम किया हैं. जो नोटनदास ज्वैलर्स ग्रुप से जुड़ी कंपनी है. इस डील में स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन पर भी अच्छी-खासी रकम खर्च की गई है.
यह डील कंपनी के डायरेक्टर महेश नोटनदास जगवानी और उनके बेटे हर्ष महेश जगवानी ने साथ मिलकर पूरी की हैं. महेश जगवानी नोटनदास ज्वैलर्स के भी निदेशक हैं और बांद्रा में इसका शोरूम चलाते हैं. इस कारोबार की नींव नोटनदास परिवार के किशिन जगवानी ने 1983 में रखी थी.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?