2026 में भी एलन मस्क का दबदबा बरकरार; ब्लूमबर्ग लिस्ट में टॉप पर कायम, अडानी-अंबानी को झटका

Elon Musk Net Worth 2026: 2026 में भी एलन मस्क का दबदबा बरकरार है और वे लगातार दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में उनकी बढ़ती संपत्ति इस बात का साफ संकेत देती है. मस्क इस समय 644 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर बने हुए हैं. भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 1.04 अरब डॉलर की कमी आई है. वहीं गौतम अडानी को 607 मिलियन डॉलर का झटका लगा है. आइए जानते हैं, दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों और उनके नेटवर्थ के बारे में..... दुनिया के टॉप 5 अमीर शख्स ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क इस समय 644 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर बने हुए हैं. हालिया बदलाव में उनकी संपत्ति में 32.5 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद लैरी पेज की कुल नेटवर्थ 272 अरब डॉलर है, जिनकी संपत्ति में 1.40 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी नेटवर्थ 255 अरब डॉलर है और हाल में उन्हें 5.89 अरब डॉलर का फायदा हुआ है. इसके बाद सर्गेई ब्रिन 253 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे पायदान पर हैं और उनकी संपत्ति में 1.29 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं पांचवें नंबर पर मौजूद लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 245 अरब डॉलर है, लेकिन हालिया बदलाव में उनकी नेटवर्थ 2.36 अरब डॉलर घटी है. मार्क जुकरबर्ग को हुआ तगड़ा फायदा छठे स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी नेटवर्थ 233 अरब डॉलर है और उनकी दौलत में 2.90 अरब डॉलर की बढ़त देखने को मिली है. लिस्ट में आगे सातवें नंबर पर बर्नार्ड अर्नॉल्ट हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 207 अरब डॉलर है और हाल में उनकी संपत्ति 4.43 मिलियन डॉलर बढ़ी है. आठवें स्थान पर स्टीव बॉलमर 165 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में 3.73 मिलियन डॉलर की मामूली गिरावट आई है.  नौवें नंबर पर जेनसन हुआंग की नेटवर्थ 156 अरब डॉलर है और इसमें 568 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है. वहीं टॉप-10 में शामिल वॉरेन बफेट 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं, जिनकी संपत्ति में 713 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. अडानी-अंबानी को हुआ नुकसान ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 18वें नंबर पर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 108 अरब डॉलर है और हालिया बदलाव में उनकी संपत्ति में 1.04 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. वहीं, गौतम अडानी इस लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं. अडानी की कुल संपत्ति 85.7 अरब डॉलर आंकी गई है और ताजा आंकड़ों के अनुसार उनकी नेटवर्थ में 607 मिलियन डॉलर की कमी आई है.   यह भी पढ़ें: 2026 का पहला IPO: 81 रुपये के शेयर पर निवेशकों की नजर, GMP ने बढ़ाया उत्साह

Jan 6, 2026 - 12:30
 0
2026 में भी एलन मस्क का दबदबा बरकरार; ब्लूमबर्ग लिस्ट में टॉप पर कायम, अडानी-अंबानी को झटका

Elon Musk Net Worth 2026: 2026 में भी एलन मस्क का दबदबा बरकरार है और वे लगातार दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में उनकी बढ़ती संपत्ति इस बात का साफ संकेत देती है. मस्क इस समय 644 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर बने हुए हैं.

भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 1.04 अरब डॉलर की कमी आई है. वहीं गौतम अडानी को 607 मिलियन डॉलर का झटका लगा है. आइए जानते हैं, दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों और उनके नेटवर्थ के बारे में.....

दुनिया के टॉप 5 अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क इस समय 644 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर बने हुए हैं. हालिया बदलाव में उनकी संपत्ति में 32.5 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद लैरी पेज की कुल नेटवर्थ 272 अरब डॉलर है, जिनकी संपत्ति में 1.40 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी नेटवर्थ 255 अरब डॉलर है और हाल में उन्हें 5.89 अरब डॉलर का फायदा हुआ है.

इसके बाद सर्गेई ब्रिन 253 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे पायदान पर हैं और उनकी संपत्ति में 1.29 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं पांचवें नंबर पर मौजूद लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 245 अरब डॉलर है, लेकिन हालिया बदलाव में उनकी नेटवर्थ 2.36 अरब डॉलर घटी है.

मार्क जुकरबर्ग को हुआ तगड़ा फायदा

छठे स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी नेटवर्थ 233 अरब डॉलर है और उनकी दौलत में 2.90 अरब डॉलर की बढ़त देखने को मिली है. लिस्ट में आगे सातवें नंबर पर बर्नार्ड अर्नॉल्ट हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 207 अरब डॉलर है और हाल में उनकी संपत्ति 4.43 मिलियन डॉलर बढ़ी है. आठवें स्थान पर स्टीव बॉलमर 165 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में 3.73 मिलियन डॉलर की मामूली गिरावट आई है. 

नौवें नंबर पर जेनसन हुआंग की नेटवर्थ 156 अरब डॉलर है और इसमें 568 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है. वहीं टॉप-10 में शामिल वॉरेन बफेट 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं, जिनकी संपत्ति में 713 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

अडानी-अंबानी को हुआ नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 18वें नंबर पर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 108 अरब डॉलर है और हालिया बदलाव में उनकी संपत्ति में 1.04 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.

वहीं, गौतम अडानी इस लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं. अडानी की कुल संपत्ति 85.7 अरब डॉलर आंकी गई है और ताजा आंकड़ों के अनुसार उनकी नेटवर्थ में 607 मिलियन डॉलर की कमी आई है.  

यह भी पढ़ें: 2026 का पहला IPO: 81 रुपये के शेयर पर निवेशकों की नजर, GMP ने बढ़ाया उत्साह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow