2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

Mitchell Marsh Replacement Steve Smith: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दरअसल मार्श को ग्रोइन इंजरी हुई है, जिसके कारण वो 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने नहीं उतरे थे. उसके बाद खबर आई है कि मार्श पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी (जांघ का ऊपरी हिस्सा) हुई है और आंतरिक रक्तस्त्राव भी हुआ है. उन्हें आराम और रिहैब की जरूरत है. स्टीव स्मिथ की वापसी बोर्ड ने अपनी स्टेटमेंट में यह भी साफ किया कि मिचेल मार्श की मैदान पर वापसी मेडिकल टीम की अनुमति के बाद ही संभव है. वहीं स्टीव स्मिथ स्टैंड-बाय प्लेयर के तौर पर श्रीलंका में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे. स्टीव स्मिथ की बात करें तो वो फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं. मगर हाल ही में उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए तूफानी प्रदर्शन किया और एक शतक भी लगाया था. BBL 2025-26 सीजन में स्मिथ 299 रन बनाकर आ रहे हैं और उनका औसत 59.80 का रहा. ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के साथ हुआ. आपको बताते चलें कि मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंगारू टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड कर रहे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस को पहले ही खो चुकी है, जो कमर संबंधी समस्याओं के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. यह भी पढ़ें: कौन हैं शुभम रंजने? जिन्होंने शाहीन अफरीदी को 257 की स्ट्राइक रेट से पीटा, सूर्यकुमार यादव से है खास कनेक्शन 3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका

Feb 11, 2026 - 17:30
 0
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

Mitchell Marsh Replacement Steve Smith: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दरअसल मार्श को ग्रोइन इंजरी हुई है, जिसके कारण वो 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने नहीं उतरे थे. उसके बाद खबर आई है कि मार्श पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी (जांघ का ऊपरी हिस्सा) हुई है और आंतरिक रक्तस्त्राव भी हुआ है. उन्हें आराम और रिहैब की जरूरत है.

स्टीव स्मिथ की वापसी

बोर्ड ने अपनी स्टेटमेंट में यह भी साफ किया कि मिचेल मार्श की मैदान पर वापसी मेडिकल टीम की अनुमति के बाद ही संभव है. वहीं स्टीव स्मिथ स्टैंड-बाय प्लेयर के तौर पर श्रीलंका में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे.

स्टीव स्मिथ की बात करें तो वो फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं. मगर हाल ही में उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए तूफानी प्रदर्शन किया और एक शतक भी लगाया था. BBL 2025-26 सीजन में स्मिथ 299 रन बनाकर आ रहे हैं और उनका औसत 59.80 का रहा.

ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के साथ हुआ. आपको बताते चलें कि मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंगारू टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड कर रहे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस को पहले ही खो चुकी है, जो कमर संबंधी समस्याओं के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं शुभम रंजने? जिन्होंने शाहीन अफरीदी को 257 की स्ट्राइक रेट से पीटा, सूर्यकुमार यादव से है खास कनेक्शन

3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow