SA vs AFG Super Over: 4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, गुरबाज ने जड़े 3 छक्के; फिर लास्ट बॉल पर हार गया अफगानिस्तान

अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बनाने थे, पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया और 1 विकेट भी गिर गया. तब रहमानुल्लाह गुरबाज स्ट्राइक पर आए. 4 गेंदों पर 4 छक्के चाहिए थे, लगा कि अफगानिस्तान ये मैच हार गया क्योंकि कोई चमत्कार ही अब मैच जीता सकता था. फिर गुरबाज ने जो किया, उससे लगा कि आज ये चमत्कार होने वाला है. गुरबाज ने केशव महाराज की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के मार दिए. अब एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे और महाराज ने दबाव में वाइड गेंद फेंक दी. अफगानिस्तान को 1 गेंद पर 5 रन जीत के लिए और 4 रन ड्रा के लिए चाहिए था, लगा कि अब इसी मैच में तीसरा सुपर ओवर देखने को भी मिल सकता है या अफगानिस्तान जीत भी सकती है. लेकिन यहां महाराज का अनुभव नजर आया, उन्होंने वाइड लाइन पर ही गेंद डाली, जिसे गुरबाज पॉइंट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन कैच आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को जीत लिया. अफगानिस्तान से यहां एक गलती हो गई, उन्होंने दूसरे सुपर ओवर में मोहम्मद नबी को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया. उन्होंने पहली गेंद डॉट खेली और दूसरी पर आउट हो गए. जबकि मैच में भी नबी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे और गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. पहला सुपर ओवर हुआ था टाई नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए. इससे अफगानिस्तान अंतिम गेंद तक मैच में बना रहा, उन्हें जीत के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे लेकिन सिर्फ 1 विकेट हाथ में था. दो रन लेने के प्रयास में फ्री हिट गेंद पर अफगानिस्तान के फजलहक फारुख रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया. पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका ने भी सुपर ओवर में 17 ही रन बनाए, जिसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा था.

Feb 11, 2026 - 17:30
 0
SA vs AFG Super Over: 4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, गुरबाज ने जड़े 3 छक्के; फिर लास्ट बॉल पर हार गया अफगानिस्तान

अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बनाने थे, पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया और 1 विकेट भी गिर गया. तब रहमानुल्लाह गुरबाज स्ट्राइक पर आए. 4 गेंदों पर 4 छक्के चाहिए थे, लगा कि अफगानिस्तान ये मैच हार गया क्योंकि कोई चमत्कार ही अब मैच जीता सकता था. फिर गुरबाज ने जो किया, उससे लगा कि आज ये चमत्कार होने वाला है. गुरबाज ने केशव महाराज की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के मार दिए. अब एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे और महाराज ने दबाव में वाइड गेंद फेंक दी.

अफगानिस्तान को 1 गेंद पर 5 रन जीत के लिए और 4 रन ड्रा के लिए चाहिए था, लगा कि अब इसी मैच में तीसरा सुपर ओवर देखने को भी मिल सकता है या अफगानिस्तान जीत भी सकती है. लेकिन यहां महाराज का अनुभव नजर आया, उन्होंने वाइड लाइन पर ही गेंद डाली, जिसे गुरबाज पॉइंट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन कैच आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को जीत लिया.

अफगानिस्तान से यहां एक गलती हो गई, उन्होंने दूसरे सुपर ओवर में मोहम्मद नबी को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया. उन्होंने पहली गेंद डॉट खेली और दूसरी पर आउट हो गए. जबकि मैच में भी नबी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे और गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी.

पहला सुपर ओवर हुआ था टाई

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए. इससे अफगानिस्तान अंतिम गेंद तक मैच में बना रहा, उन्हें जीत के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे लेकिन सिर्फ 1 विकेट हाथ में था. दो रन लेने के प्रयास में फ्री हिट गेंद पर अफगानिस्तान के फजलहक फारुख रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया.

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका ने भी सुपर ओवर में 17 ही रन बनाए, जिसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow