20% बोनस की कर लें तैयारी, 21000 सैलरी वालों को सीधा फायदा
सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. अब नए लेबर कोड के तहत कर्मचारियों को करीब 20 प्रतिशत तक का बोनस मिल सकता है. इस बोनस का सीधा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी मासिक सैलरी 21 हजार रुपये तक है. ये स्टेट्यूटरी बोनस होगा, जो कर्मचारयों के हक में आएगा. हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को कुछ नियम व शर्तें पूरी करना होंगी. पात्र कर्मचारियों को मिलेगा बोनसदरअसल हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इस बारे में बताया है. मंत्रालय ने बताया है कि 21 हजार रुपये तक मासिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी नए लेबर कोड और वैधानिक नियमों के तहक बोनस पाने के हकदार हैं. इस अधिसूचना के मुताबिक यदि कर्मचारी पात्रता नियम पूरे करता है तो नियम के अनुसार, कम से कम 30 दिन काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को मिनिमम 8.33% और अधिकतम 20% तक बोनस मिल सकता है. ये भी पढ़ें: आलू बनाएगा मालामाल, त्योहारों से पहले खूब भर लें जेबें बोनस की गणना समझेंअगर कोई कंपनी या नियुक्ति देने वाला नियोक्ता अपने कर्मचारियों को अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस देता है, तो उसकी गणना 7 हजार रुपये प्रति माह के आधार की जाती है. आइये यहां आपको बताते हैं कि इस गणना के आधार पर किस तरह से 20 प्रतिशत बोनस के आधार पर आपको बोनस मिलेगा. उदाहरण के तौर पर मान लिया जाए कि किसी व्यक्ति का मासिक वेतन 7 हजार रुपये है, ऐसे में उस व्यक्ति का सालाना वेतन 84 हजार रुपये होगा. इस वेतन पर अधिकतम बोनस 20 प्रतिशत के आधार पर 16,800 रुपये होगा. तो वहीं यदि बोनस को 8.33 प्रतिशत के आधार पर देखेंगे, तो मिनिमम बोनस 6,997 रुपयो मिलेगा. ये भी पढ़ें: Vegetarian थाली एक साल में हो गई भयंकर महंगी, तेल-प्याज की कीमतों ने बढ़ाई कॉस्ट क्या होता है स्टैट्यूटरी बोनस?स्टैट्यूटरी बोनस को वैधानिक बोनस कहा जाता है. जो पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट, 1965 के तहत पात्र कर्मचारियों को दिया जाता है. ये एक कानूनी और जरूरी बनस है जो हर साल कर्मचारियों को कंपनी के द्वारा मिलना जरूरी होता है.
सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. अब नए लेबर कोड के तहत कर्मचारियों को करीब 20 प्रतिशत तक का बोनस मिल सकता है. इस बोनस का सीधा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी मासिक सैलरी 21 हजार रुपये तक है. ये स्टेट्यूटरी बोनस होगा, जो कर्मचारयों के हक में आएगा. हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को कुछ नियम व शर्तें पूरी करना होंगी.
पात्र कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
दरअसल हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इस बारे में बताया है. मंत्रालय ने बताया है कि 21 हजार रुपये तक मासिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी नए लेबर कोड और वैधानिक नियमों के तहक बोनस पाने के हकदार हैं. इस अधिसूचना के मुताबिक यदि कर्मचारी पात्रता नियम पूरे करता है तो नियम के अनुसार, कम से कम 30 दिन काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को मिनिमम 8.33% और अधिकतम 20% तक बोनस मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: आलू बनाएगा मालामाल, त्योहारों से पहले खूब भर लें जेबें
बोनस की गणना समझें
अगर कोई कंपनी या नियुक्ति देने वाला नियोक्ता अपने कर्मचारियों को अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस देता है, तो उसकी गणना 7 हजार रुपये प्रति माह के आधार की जाती है. आइये यहां आपको बताते हैं कि इस गणना के आधार पर किस तरह से 20 प्रतिशत बोनस के आधार पर आपको बोनस मिलेगा.
उदाहरण के तौर पर मान लिया जाए कि किसी व्यक्ति का मासिक वेतन 7 हजार रुपये है, ऐसे में उस व्यक्ति का सालाना वेतन 84 हजार रुपये होगा. इस वेतन पर अधिकतम बोनस 20 प्रतिशत के आधार पर 16,800 रुपये होगा.
तो वहीं यदि बोनस को 8.33 प्रतिशत के आधार पर देखेंगे, तो मिनिमम बोनस 6,997 रुपयो मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Vegetarian थाली एक साल में हो गई भयंकर महंगी, तेल-प्याज की कीमतों ने बढ़ाई कॉस्ट
क्या होता है स्टैट्यूटरी बोनस?
स्टैट्यूटरी बोनस को वैधानिक बोनस कहा जाता है. जो पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट, 1965 के तहत पात्र कर्मचारियों को दिया जाता है. ये एक कानूनी और जरूरी बनस है जो हर साल कर्मचारियों को कंपनी के द्वारा मिलना जरूरी होता है.
What's Your Reaction?