20 छक्के और 31 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 171 रन, एशिया कप में भारत ने बना डाले 433 रन

आज से अंडर-19 एशिया कप का आगाज हो गया है, टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच भारत और यूएई के बीच खेला गया. दुबई में खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 171 रनों की पारी खेल कोहराम मचा दिया. इस पारी में उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश कर दी. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सूर्यवंशी के अलावा भारत के लिए विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज ने अर्धशतक लगाया. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही क्योंकि आयुष म्हात्रे महज 4 रन बनाकर आउट होगे. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज के बीच 212 रनों की साझेदारी हुई. जॉर्ज 69 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी एक अलग ही मूड़ में नजर आए. 20 छक्के और 31 चौके भारत ने 433 रन बनाने के दौरान कुल 20 छक्के और 31 चौके लगाए. इन 20 में से 14 छक्के तो अकेले वैभव सूर्यवंशी ने ही लगाए, जो 171 रन बनाकर आउट हो गए थे.

Dec 12, 2025 - 16:30
 0
20 छक्के और 31 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 171 रन, एशिया कप में भारत ने बना डाले 433 रन

आज से अंडर-19 एशिया कप का आगाज हो गया है, टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच भारत और यूएई के बीच खेला गया. दुबई में खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 171 रनों की पारी खेल कोहराम मचा दिया. इस पारी में उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश कर दी. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सूर्यवंशी के अलावा भारत के लिए विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज ने अर्धशतक लगाया.

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही क्योंकि आयुष म्हात्रे महज 4 रन बनाकर आउट होगे. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज के बीच 212 रनों की साझेदारी हुई. जॉर्ज 69 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी एक अलग ही मूड़ में नजर आए.

20 छक्के और 31 चौके

भारत ने 433 रन बनाने के दौरान कुल 20 छक्के और 31 चौके लगाए. इन 20 में से 14 छक्के तो अकेले वैभव सूर्यवंशी ने ही लगाए, जो 171 रन बनाकर आउट हो गए थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow