2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

Mayank Yadav 1st Ball Wicket: मयंक यादव ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 में 2 साल से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद वापसी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया. तेज रफ्तार के लिए मशहूर मयंक ने 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिसे जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट समझ नहीं सके. डिफेंस करने के चक्कर में उन्होंने विकेट कीपर ईशान किशन को कैच थमा दिया.  इसके साथ मयंक भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शुमार हो गए, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल की पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाया. भुवनेश्वर कुमार टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. भुवी तीन बार यह कमाल कर चुके हैं.  Wicket on the very first delivery! ⚡️How's that for a start from Mayank Yadav ????A successful review from #TeamIndia ????????Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/MmHx5RXQVz — BCCI (@BCCI) July 23, 2026 गौर करने वाली बात यह है कि मयंक यादव भी इससे पहले यह कमाल कर चुके हैं. 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी मयंक ने पहली गेंद पर विकेट चटकाया था. अब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी बार यह कमाल किया.  T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज (0.1 ओवर) भुवनेश्वर बनाम एसएल (पथुम निसांका, 2022) भुवनेश्वर बनाम इंग्लैंड (जेसन रॉय, 2022) भुवनेश्वर बनाम जिम्बाब्वे (मधेवेरे, 2022) हार्दिक पंड्या बनाम वेस्टइंडीज (ब्रैंडन किंग, 2023) अर्शदीप सिंह बनाम यूएसए (जहांगीर, 2024) मयंक यादव बनाम बांग्लादेश (परवेज, 2024) हार्दिक पंड्या बनाम पाकिस्तान (सैम अयूब, 2025) अर्शदीप सिंह बनाम इंग्लैंड (फिल साल्ट, 2026) मयंक यादव बनाम जिम्बाब्वे (ब्रायन बेनेट, 2026)* लंबे वक्त बाद मयंक यादव की वापसी  मयंक ने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने सीरीज के तीनों मैच खेले थे, जिनकी 3 पारियों में 4 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 6.91 की इकॉनमी से रन खर्चे थे. इस सीरीज के बाद मयंक चोटिल हो गए थे. चोट के चलते वह ठीक तरह से आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके. उन्हें टीम इंडिया से भी लंबे वक्त तक बाहर रहना पड़ा. अब 2 साल से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद मयंक की टीम इंडिया में वापसी हुई है.   यह भी पढ़ें: कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी

Jul 23, 2026 - 19:30
 0
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

Mayank Yadav 1st Ball Wicket: मयंक यादव ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 में 2 साल से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद वापसी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया. तेज रफ्तार के लिए मशहूर मयंक ने 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिसे जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट समझ नहीं सके. डिफेंस करने के चक्कर में उन्होंने विकेट कीपर ईशान किशन को कैच थमा दिया. 

इसके साथ मयंक भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शुमार हो गए, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल की पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाया. भुवनेश्वर कुमार टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. भुवी तीन बार यह कमाल कर चुके हैं. 

गौर करने वाली बात यह है कि मयंक यादव भी इससे पहले यह कमाल कर चुके हैं. 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी मयंक ने पहली गेंद पर विकेट चटकाया था. अब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी बार यह कमाल किया. 

T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज (0.1 ओवर)

  • भुवनेश्वर बनाम एसएल (पथुम निसांका, 2022)
  • भुवनेश्वर बनाम इंग्लैंड (जेसन रॉय, 2022)
  • भुवनेश्वर बनाम जिम्बाब्वे (मधेवेरे, 2022)
  • हार्दिक पंड्या बनाम वेस्टइंडीज (ब्रैंडन किंग, 2023)
  • अर्शदीप सिंह बनाम यूएसए (जहांगीर, 2024)
  • मयंक यादव बनाम बांग्लादेश (परवेज, 2024)
  • हार्दिक पंड्या बनाम पाकिस्तान (सैम अयूब, 2025)
  • अर्शदीप सिंह बनाम इंग्लैंड (फिल साल्ट, 2026)
  • मयंक यादव बनाम जिम्बाब्वे (ब्रायन बेनेट, 2026)*

लंबे वक्त बाद मयंक यादव की वापसी 

मयंक ने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने सीरीज के तीनों मैच खेले थे, जिनकी 3 पारियों में 4 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 6.91 की इकॉनमी से रन खर्चे थे. इस सीरीज के बाद मयंक चोटिल हो गए थे. चोट के चलते वह ठीक तरह से आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके. उन्हें टीम इंडिया से भी लंबे वक्त तक बाहर रहना पड़ा. अब 2 साल से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद मयंक की टीम इंडिया में वापसी हुई है.

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow