कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा को मौका दिया है. उन्होंने 24 साल की उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है और अशोक को अपनी खतरनाक रफ्तार के लिए जाना जाता है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 तेज गेंदबाजों को चुना, जिनमें अशोक शर्मा के अलावा मयंक यादव और प्रिंस यादव शामिल हैं. याद दिला दें कि इस सीरीज में BCCI ने ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. कौन हैं अशोक शर्मा? अशोक शर्मा राजस्थान से आते हैं. वो जयपुर के पास स्थित रामपुरा क्षेत्र के निवासी हैं और उनका क्रिकेट करियर संघर्ष से भरा रहा है. अशोक के पिता किसान हैं और उनके बड़े भाई भई क्रिकेट खेले हैं. कमाई ज्यादा नहीं थी, इसलिए पिता सिर्फ एक बेटे का क्रिकेट का सपना पूरा कर सकते थे. ऐसे में अशोक के बड़े भाई अक्षय शर्मा को अपना क्रिकेट का सपना त्यागना पड़ा. अशोक शर्मा की मेहनत आखिरकार रंग लाई और 2025-26 डोमेस्टिक सीजन में उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर कई रिकॉर्ड बना डाले. अशोक भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 10 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी कहर बरपाया और 7 मैचों में 13 विकेट लिए. मिला IPL का कॉन्ट्रैक्ट डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के बलबूते अशोक शर्मा IPL 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस का कॉन्ट्रैक्ट पाने में सफल रहे. उन्हें नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. apne पहले सीजन में उन्होंने गुजरात के लिए 6 मैच खेलकर 6 विकेट लिए थे. अशोक ज्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर भारतीय क्रिकेट जगत में सनसनी जरूर मचाई थी. यह भी पढ़ें: कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा... छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

Jul 23, 2026 - 19:30
 0
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा को मौका दिया है. उन्होंने 24 साल की उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है और अशोक को अपनी खतरनाक रफ्तार के लिए जाना जाता है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 तेज गेंदबाजों को चुना, जिनमें अशोक शर्मा के अलावा मयंक यादव और प्रिंस यादव शामिल हैं. याद दिला दें कि इस सीरीज में BCCI ने ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.

कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा राजस्थान से आते हैं. वो जयपुर के पास स्थित रामपुरा क्षेत्र के निवासी हैं और उनका क्रिकेट करियर संघर्ष से भरा रहा है. अशोक के पिता किसान हैं और उनके बड़े भाई भई क्रिकेट खेले हैं. कमाई ज्यादा नहीं थी, इसलिए पिता सिर्फ एक बेटे का क्रिकेट का सपना पूरा कर सकते थे. ऐसे में अशोक के बड़े भाई अक्षय शर्मा को अपना क्रिकेट का सपना त्यागना पड़ा.

अशोक शर्मा की मेहनत आखिरकार रंग लाई और 2025-26 डोमेस्टिक सीजन में उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर कई रिकॉर्ड बना डाले. अशोक भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 10 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी कहर बरपाया और 7 मैचों में 13 विकेट लिए.

मिला IPL का कॉन्ट्रैक्ट

डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के बलबूते अशोक शर्मा IPL 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस का कॉन्ट्रैक्ट पाने में सफल रहे. उन्हें नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. apne पहले सीजन में उन्होंने गुजरात के लिए 6 मैच खेलकर 6 विकेट लिए थे. अशोक ज्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर भारतीय क्रिकेट जगत में सनसनी जरूर मचाई थी.

यह भी पढ़ें:

कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...

छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow