15 अगस्त 1947 के बाद टेक्नोलॉजी में कितना बदल गया भारत? जानें पूरा सफर
How Indis’s Technology Changed: 15 अगस्त 1947 को जब भारत ने आजादी हासिल की, उस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना और करोड़ों लोगों के जिंदगी को बेहतर बनाने की थी. टेक्नोलॉजी के मामले में उस दौर में भारत काफी पीछे था. कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल फोन और डिजिटल पेमेंट जैसी चीजें आम इंसान की सोच से भी परे थी. लेकिन आज 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. भारत दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी बाजारों में शामिल है और डिजिटल टेक्नोनलॉजी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है. आजादी के बाद शुरू हुआ टेक्निकल डेवलपमेंट आपको बता दें कि आजादी के शुरुआती सालों में भारत का फोकस विज्ञान, इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल ताकत को तेजी से तैयार करने पर था. वैज्ञानिक संस्थानों और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया गया. परमाणु एनर्जी, स्पेस रिसर्च और टेलीकॉम्यूनिकेश जैसे क्षेत्रों में भारत ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ को मजबूत करना शुरू किया. 1950 और 1960 के दशक में भारत में कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी की शुरुआत हुई. उस समय कंप्यूटर काफी बड़े और महंगे होते थे और उनका इस्तेमाल सिर्फ मुश्किल काम या वैज्ञानिक रिसर्च और बड़े संगठनों में किया जाता था. कंप्यूटर ने बदली काम करने की दुनिया जानकारी के अनुसार, 1980 और 1990 के दशक में कंप्यूटर धीरे-धीरे सरकारी कार्यालयों, बैंकों और कंपनियों तक पहुंचने लगा. इसके साथ ही भारत में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में भी काफी तेजी से विकास हुआ. 1990 के दशक में Economic Liberalization के बाद भारतीय IT कंपनियों के लिए ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह बनाने का मौका मिला. भारतीय इंजीनियर और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल दुनियाभर की कंपनियों के लिए काम करने लगे. इसी दौर ने भारत को दुनिया के प्रमुख IT और आउटसोर्सिंग हब के रूप में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इंटरनेट में भी आई क्रांति भारत में इंटरनेट की शुरूआत 1990 के दशक के मध्य में हुई थी. हालांकि शुरूआत में इंटरनेट कुछ ही जगहों तक पहुंच पाया था. डायल-अप कनेक्शन, स्लो स्पीड और महंगे इंटरनेट के कारण इसका इस्तेमाल ज्यादातर संस्थानों और चुनिंदा यूजर्स तक सीमित रहा. इसके बाद ब्रॉडबैंड, 3G और 4G के विस्तार ने इंटरनेट को आम लोगों तक पहुंचाया. स्मार्टफोन की कीमतें कम होने और मोबाइल इंटरनेट सस्ता होने के बाद डिजिटल क्रांति ने भी रफ्तार पकड़ी. ऐसे में आज ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, शॉपिंग और डिजिटल सर्विसेज करोड़ों भारतीयों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. स्मार्टफोन ने टेक्नोलॉजी को हर हाथ तक पहुंचाया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2000 के दशक के बाद मोबाइल फोन भारत में तेजी से फेमश हुए थे. शुरुआती दौर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कॉल और SMS के लिए किया जाता था. लेकिन स्मार्टफोन और मोबाइल इंटरनेट के आने के बाद मोबाइल फोन एक छोटे कंप्यूटर में तबदील हो गया. आज स्मार्टफोन की मदद से लोग बैंकिंग, टिकट बुकिंग, पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीदारी तक कर रहे हैं. इतना ही नहीं, स्मार्टफोन के गांवों और छोटे शहरों तक पहुंचने के बाद, वहां के लोग भी काफी काम अब ऑनलाइन करना सीख चुके हैं. UPI ने बदल दिया डिजिटल पेमेंट का तरीका भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित हुई है. इसमें सबसे बड़ी कामयाबी UPI थी जिसकी मदद से लोग ऑनलाइन पेमेंट आसानी से करना सीख गए. दरअसल, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने मोबाइल से पैसे भेजना बेहद आसान बना दिया. आज कोई भी इंसान अपने बैंक अकाउंट से सीधे कुछ सेकंड में किसी दूसरे के अकाउंट में पेमेंट भेज सकता है. चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर, ऑनलाइन शॉपिंग और बिल पेमेंट तक QR कोड और UPI का इस्तेमाल आज के समय में आम हो चुका है. इससे भारत में कैशलेस और डिजिटल पेमेंट को नई गति मिली है. 5G से तेज हुआ डिजिटल भारत बताते चलें कि 4G ने मोबाइल इंटरनेट को लोगों तक पहुंचाने का काम किया था. लेकिन वहीं, 5G ने हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बढ़ावा दिया है. अज देश में 5G के जरिए तेज डाउनलोड और कम लेटेंसी के अलावा स्मार्ट सिटी, ऑटोमेशन, क्लाउड गेमिंग, इंडस्ट्रियल IoT और कई नई टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. 5G की मदद से अब यूजर्स काफी तेजी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं और किसी भी चीज को फटाफट डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद से लोगों के स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर हुआ है. अब AI की बारी आज 2026 तक भारत की टेक्नोलॉजी का सफर एक नए दौर में पहुंच चुका है. अब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI काफी तेजी से विकसित हो रहा है. AI का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी, कंटेंट क्रिएशन, कस्टमर सर्विस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे कई क्षेत्रों में काफी तेजी से बढ़ा है. Generative AI ने टेक्नोलॉजी को और भी ज्यादा आसान बनाया है. अब लोग AI की मदद से सवालों के जवाब पाने, फोटो बनाने, जानकारी समझने, कोड लिखने के साथ अपने डेली के कई सारे काम कर रहे हैं. स्पेस से AI तक भारत की लंबी छलांग 1947 में जब भारत को आजादी मिली थी, तब देश अपने बुनियादी तकनीकी संसाधनों के लिए जूझ रहा था, वहीं आज देश सैटेलाइट, डिजिटल पेमेंट, मोबाइल नेटवर्क, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI जैसे क्षेत्रों में अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखा रहा है. 1947 से 2026 तक भारत की टेक्नोलॉजी का सफर सिर्फ कंप्यूटर से स्मार्टफोन या इंटरनेट से 5G तक की कहानी नहीं है. ये उस बदलाव की कहानी है जिसमें टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे कुछ संस्थानों से निकलकर करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया. आने वाले सालों में AI, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग और एडवांस्ड कनेक्टिविटी भारत के इस टेक्नोलॉजी के सफर को एक और नई दिशा दे सकता है. यह भी पढ़ें: इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
How Indis’s Technology Changed: 15 अगस्त 1947 को जब भारत ने आजादी हासिल की, उस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना और करोड़ों लोगों के जिंदगी को बेहतर बनाने की थी. टेक्नोलॉजी के मामले में उस दौर में भारत काफी पीछे था. कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल फोन और डिजिटल पेमेंट जैसी चीजें आम इंसान की सोच से भी परे थी.
लेकिन आज 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. भारत दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी बाजारों में शामिल है और डिजिटल टेक्नोनलॉजी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है.
आजादी के बाद शुरू हुआ टेक्निकल डेवलपमेंट
आपको बता दें कि आजादी के शुरुआती सालों में भारत का फोकस विज्ञान, इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल ताकत को तेजी से तैयार करने पर था. वैज्ञानिक संस्थानों और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया गया. परमाणु एनर्जी, स्पेस रिसर्च और टेलीकॉम्यूनिकेश जैसे क्षेत्रों में भारत ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ को मजबूत करना शुरू किया.
1950 और 1960 के दशक में भारत में कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी की शुरुआत हुई. उस समय कंप्यूटर काफी बड़े और महंगे होते थे और उनका इस्तेमाल सिर्फ मुश्किल काम या वैज्ञानिक रिसर्च और बड़े संगठनों में किया जाता था.
कंप्यूटर ने बदली काम करने की दुनिया
जानकारी के अनुसार, 1980 और 1990 के दशक में कंप्यूटर धीरे-धीरे सरकारी कार्यालयों, बैंकों और कंपनियों तक पहुंचने लगा. इसके साथ ही भारत में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में भी काफी तेजी से विकास हुआ.
1990 के दशक में Economic Liberalization के बाद भारतीय IT कंपनियों के लिए ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह बनाने का मौका मिला. भारतीय इंजीनियर और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल दुनियाभर की कंपनियों के लिए काम करने लगे. इसी दौर ने भारत को दुनिया के प्रमुख IT और आउटसोर्सिंग हब के रूप में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.
इंटरनेट में भी आई क्रांति
भारत में इंटरनेट की शुरूआत 1990 के दशक के मध्य में हुई थी. हालांकि शुरूआत में इंटरनेट कुछ ही जगहों तक पहुंच पाया था. डायल-अप कनेक्शन, स्लो स्पीड और महंगे इंटरनेट के कारण इसका इस्तेमाल ज्यादातर संस्थानों और चुनिंदा यूजर्स तक सीमित रहा.
इसके बाद ब्रॉडबैंड, 3G और 4G के विस्तार ने इंटरनेट को आम लोगों तक पहुंचाया. स्मार्टफोन की कीमतें कम होने और मोबाइल इंटरनेट सस्ता होने के बाद डिजिटल क्रांति ने भी रफ्तार पकड़ी. ऐसे में आज ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, शॉपिंग और डिजिटल सर्विसेज करोड़ों भारतीयों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है.
स्मार्टफोन ने टेक्नोलॉजी को हर हाथ तक पहुंचाया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2000 के दशक के बाद मोबाइल फोन भारत में तेजी से फेमश हुए थे. शुरुआती दौर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कॉल और SMS के लिए किया जाता था. लेकिन स्मार्टफोन और मोबाइल इंटरनेट के आने के बाद मोबाइल फोन एक छोटे कंप्यूटर में तबदील हो गया.
आज स्मार्टफोन की मदद से लोग बैंकिंग, टिकट बुकिंग, पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीदारी तक कर रहे हैं. इतना ही नहीं, स्मार्टफोन के गांवों और छोटे शहरों तक पहुंचने के बाद, वहां के लोग भी काफी काम अब ऑनलाइन करना सीख चुके हैं.
UPI ने बदल दिया डिजिटल पेमेंट का तरीका
भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित हुई है. इसमें सबसे बड़ी कामयाबी UPI थी जिसकी मदद से लोग ऑनलाइन पेमेंट आसानी से करना सीख गए. दरअसल, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने मोबाइल से पैसे भेजना बेहद आसान बना दिया. आज कोई भी इंसान अपने बैंक अकाउंट से सीधे कुछ सेकंड में किसी दूसरे के अकाउंट में पेमेंट भेज सकता है.
चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर, ऑनलाइन शॉपिंग और बिल पेमेंट तक QR कोड और UPI का इस्तेमाल आज के समय में आम हो चुका है. इससे भारत में कैशलेस और डिजिटल पेमेंट को नई गति मिली है.
5G से तेज हुआ डिजिटल भारत
बताते चलें कि 4G ने मोबाइल इंटरनेट को लोगों तक पहुंचाने का काम किया था. लेकिन वहीं, 5G ने हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बढ़ावा दिया है. अज देश में 5G के जरिए तेज डाउनलोड और कम लेटेंसी के अलावा स्मार्ट सिटी, ऑटोमेशन, क्लाउड गेमिंग, इंडस्ट्रियल IoT और कई नई टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.
5G की मदद से अब यूजर्स काफी तेजी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं और किसी भी चीज को फटाफट डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद से लोगों के स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर हुआ है.
अब AI की बारी
आज 2026 तक भारत की टेक्नोलॉजी का सफर एक नए दौर में पहुंच चुका है. अब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI काफी तेजी से विकसित हो रहा है. AI का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी, कंटेंट क्रिएशन, कस्टमर सर्विस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे कई क्षेत्रों में काफी तेजी से बढ़ा है.
Generative AI ने टेक्नोलॉजी को और भी ज्यादा आसान बनाया है. अब लोग AI की मदद से सवालों के जवाब पाने, फोटो बनाने, जानकारी समझने, कोड लिखने के साथ अपने डेली के कई सारे काम कर रहे हैं.
स्पेस से AI तक भारत की लंबी छलांग
1947 में जब भारत को आजादी मिली थी, तब देश अपने बुनियादी तकनीकी संसाधनों के लिए जूझ रहा था, वहीं आज देश सैटेलाइट, डिजिटल पेमेंट, मोबाइल नेटवर्क, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI जैसे क्षेत्रों में अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखा रहा है.
1947 से 2026 तक भारत की टेक्नोलॉजी का सफर सिर्फ कंप्यूटर से स्मार्टफोन या इंटरनेट से 5G तक की कहानी नहीं है. ये उस बदलाव की कहानी है जिसमें टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे कुछ संस्थानों से निकलकर करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया. आने वाले सालों में AI, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग और एडवांस्ड कनेक्टिविटी भारत के इस टेक्नोलॉजी के सफर को एक और नई दिशा दे सकता है.
यह भी पढ़ें:
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
What's Your Reaction?