1000 लोगों को नौकरी से निकलेगी दुनिया की बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा
पिछले कुछ समय में कई आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों ने अपने स्टाफ की छंटनी की है. लेकिन ये छंटनी केवल यहां तक ही सीमित नहीं रही है. बल्कि एयरलाइंस का बाजार भी इस समय काफी डाउन नजर आ रहा है, जिसके चलते यहां पर भी छंटनी का दौर देखने को मिल रहा है. हाल ही में यूरोप की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी ने अपने करीब 1000 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है. एयरलाइंस का कहना है कि इस समय ईंधन की बढ़ती लागत का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते डॉयचे लुफ्थांसा एजी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसी ही घाटे की स्थिति से बचने के लिए ये फैसला किया गया है. मैनेजमेंट ने भेजा लेटरब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लुफ्थांसा के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को इसे लेकर एक लेटर भी भेज दिया है. इस लेटर में कंपनी की तरफ से लिखा गया है कि वो अपने म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट स्थित हब में फुल-टाइम पोजिशंस की संख्या कम करेगी. लुफ्थांसा के CEO जेन्स रिटर सहित एयरलाइन के टॉप अधिकारियों ने इस लेटर को साइन किया है, जिसमें लिखा है, लुफ्थांसा एयरलाइंस की प्लानिंग छोटी और मध्यम दूरी के रूट्स पर अपनी क्षमता को और कम करने की है. साथ ही, कंपनी अपने एयरबस SE A320 विमानों के बेड़े को छोटा करेगी और उनकी जगह छोटे साइज के A220 विमानों को शामिल करेगी. क्यों की जा रही छंटनीइन दिनों दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों ने काफी दबाव बढ़ाया हुआ है. जिसके कारण ही पेट्रोल- डीजल के साथ ही ATF (विमान में डलने वाला फ्यूल) भी महंगा हो रहा है. जिसके कारण एविएशन कंपनियों पर काफी दबाव बढ़ रहा है. इसी वजह से कई और एयरलाइंस भी लगातार उड़ान कम रही हैं तो वहीं कई छंटनी भी कर रही हैं. दूसरी बार हो रही छंटनीबता दें कि एयरलाइंस ये छंटनी एक साल में दूसरी बार की जा रही छंटनी है, जो एयरलाइन के फ्लेगशिप प्रोडक्ट की स्थिति सुधारने में आ रही भारी कठिनाइयों को दिखाती है. ग्रुप ने सितंबर 2025 में बताया था कि उसकी योजना 2030 तक 4,000 प्रशासनिक पदों को खत्म करने की है. ये भी पढ़ें: पेंशनरों के लिए SBI ने जारी की नई चेतावनी, बताया क्या करें या क्या नहीं
पिछले कुछ समय में कई आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों ने अपने स्टाफ की छंटनी की है. लेकिन ये छंटनी केवल यहां तक ही सीमित नहीं रही है. बल्कि एयरलाइंस का बाजार भी इस समय काफी डाउन नजर आ रहा है, जिसके चलते यहां पर भी छंटनी का दौर देखने को मिल रहा है. हाल ही में यूरोप की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी ने अपने करीब 1000 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है.
एयरलाइंस का कहना है कि इस समय ईंधन की बढ़ती लागत का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते डॉयचे लुफ्थांसा एजी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसी ही घाटे की स्थिति से बचने के लिए ये फैसला किया गया है.
मैनेजमेंट ने भेजा लेटर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लुफ्थांसा के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को इसे लेकर एक लेटर भी भेज दिया है. इस लेटर में कंपनी की तरफ से लिखा गया है कि वो अपने म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट स्थित हब में फुल-टाइम पोजिशंस की संख्या कम करेगी.
लुफ्थांसा के CEO जेन्स रिटर सहित एयरलाइन के टॉप अधिकारियों ने इस लेटर को साइन किया है, जिसमें लिखा है, लुफ्थांसा एयरलाइंस की प्लानिंग छोटी और मध्यम दूरी के रूट्स पर अपनी क्षमता को और कम करने की है. साथ ही, कंपनी अपने एयरबस SE A320 विमानों के बेड़े को छोटा करेगी और उनकी जगह छोटे साइज के A220 विमानों को शामिल करेगी.
क्यों की जा रही छंटनी
इन दिनों दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों ने काफी दबाव बढ़ाया हुआ है. जिसके कारण ही पेट्रोल- डीजल के साथ ही ATF (विमान में डलने वाला फ्यूल) भी महंगा हो रहा है. जिसके कारण एविएशन कंपनियों पर काफी दबाव बढ़ रहा है. इसी वजह से कई और एयरलाइंस भी लगातार उड़ान कम रही हैं तो वहीं कई छंटनी भी कर रही हैं.
दूसरी बार हो रही छंटनी
बता दें कि एयरलाइंस ये छंटनी एक साल में दूसरी बार की जा रही छंटनी है, जो एयरलाइन के फ्लेगशिप प्रोडक्ट की स्थिति सुधारने में आ रही भारी कठिनाइयों को दिखाती है. ग्रुप ने सितंबर 2025 में बताया था कि उसकी योजना 2030 तक 4,000 प्रशासनिक पदों को खत्म करने की है.
ये भी पढ़ें: पेंशनरों के लिए SBI ने जारी की नई चेतावनी, बताया क्या करें या क्या नहीं
What's Your Reaction?