0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने DLS के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने चेज में टीम के लिए 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि दिग्गज रोहित शर्मा फ्लॉप रहे. हिटमैन बिना खाता खोले ही जीरो पर आउट हो गए, लेकिन फिर भी गिल ने मैच का रुख बदलने का क्रेडिट रोहित शर्मा को दिया.  दरअसल रोहित शर्मा ने बड़े शानदार तरीके से डेरिल मिचेल को रन आउट किया था. गिल ने इसी रन आउट को लेकर बात की. भारतीय कप्तान का मानना है कि इस रन आउट से मैच का मोमेंटम बदल गया था. यह रन आउट पहली पारी के दौरान हुआ था, जब ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी.  रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल  पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा कि हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही. हमारी फील्डिंग भी काफी शानदार थी. रोहित भाई के उस रन-आउट ने मैच का रुख ही बदल दिया. मिचेल और फिलिप्स की साझेदारी काफी खतरनाक लग रही थी. हमने भारत में भी देखा था कि उन दोनों ने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की थी. कुल मिलाकर, यह हमारी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा. अंशुल कंबोज की तारीफ की अंशुल कंबोज ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाजा गया. अंशुल को लेकर गिल ने कहा कि मेरा मतलब है कि अंशुल ऐसे गेंदबाज हैं, जो इन परिस्थितियों के लिए एकदम उपयुक्त है. वह हमेशा तेज गेंदबाजी करते हैं और गेंद को सीम कराने की कोशिश करते हैं. वह पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. हमें लगा कि जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो, तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है. उसकी गति और जिस तरह से उन दोनों ने आज रात गेंदबाजी की, उन्हें देखना वाकई शानदार था.   यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

Nov 5, 2026 - 00:30
 0
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने DLS के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने चेज में टीम के लिए 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि दिग्गज रोहित शर्मा फ्लॉप रहे. हिटमैन बिना खाता खोले ही जीरो पर आउट हो गए, लेकिन फिर भी गिल ने मैच का रुख बदलने का क्रेडिट रोहित शर्मा को दिया. 

दरअसल रोहित शर्मा ने बड़े शानदार तरीके से डेरिल मिचेल को रन आउट किया था. गिल ने इसी रन आउट को लेकर बात की. भारतीय कप्तान का मानना है कि इस रन आउट से मैच का मोमेंटम बदल गया था. यह रन आउट पहली पारी के दौरान हुआ था, जब ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी. 

रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा कि हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही. हमारी फील्डिंग भी काफी शानदार थी. रोहित भाई के उस रन-आउट ने मैच का रुख ही बदल दिया. मिचेल और फिलिप्स की साझेदारी काफी खतरनाक लग रही थी. हमने भारत में भी देखा था कि उन दोनों ने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की थी. कुल मिलाकर, यह हमारी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा.

अंशुल कंबोज की तारीफ की

अंशुल कंबोज ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाजा गया. अंशुल को लेकर गिल ने कहा कि मेरा मतलब है कि अंशुल ऐसे गेंदबाज हैं, जो इन परिस्थितियों के लिए एकदम उपयुक्त है. वह हमेशा तेज गेंदबाजी करते हैं और गेंद को सीम कराने की कोशिश करते हैं. वह पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. हमें लगा कि जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो, तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है. उसकी गति और जिस तरह से उन दोनों ने आज रात गेंदबाजी की, उन्हें देखना वाकई शानदार था.

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow