हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन

इन दिनों खेले जा रहे 2026 पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में बीते शनिवार (22 अगस्त) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया. नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन में स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पहुंचे. उनके साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ भी मौजूद रहे. अभिषेक और पूर्व क्रिकेटर सिर्फ मैच देखने नहीं पहुंचे थे, बल्कि तीनों के हाजिर होने का क्रिकेट से बड़ा ही खास कनेक्शन निकला.  दरअसल सितारों की यह तिकड़ी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग 2026 के संबंध में नीदरलैंड्स पहुंची. इस लीग का मकसद यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने का है. अभिषेक बच्चन इस लीग के सह मालिक हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अगस्त से होगी. पहला मैच वूलबर्ग में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच खेला जाएगा. खिताबी मैच 20 सितंबर को होगा.  CRICKET × HOCKEY ????ETPL members Abhishek Bachchan, Steve Waugh, Rahul Dravid during the Hockey World Cup match between India vs Netherlands. pic.twitter.com/pcW0MklXQD — Johns. (@CricCrazyJohns) August 23, 2026 यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग हॉकी मैच हारी टीम इंडिया  नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला गया दूसरे चरण का मैच टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम था. मैच में टीम इंडिया को मेजबान नीदरलैंड्स के सामने 3-1 से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 52वें मिनट पर किया. भारत की तरफ से आखिरी क्वार्टर में गोल आया, जब तक बहुत देर हो चुकी थी. शुरुआती 2 क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी. तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने गोल का खाता खोला. इसके बाद आखिरी क्वार्टर में मेजबान टीम ने 2 गोल करके जीत को अपने नाम कर लिया.  भारत की हार पर क्या बोले अभिषेक बच्चन? भारत की हार के बाद अभिषेक बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह हमारे लड़कों के लिए दिन नहीं था. नीदरलैंड्स को जीत की बधाई. यह एक मजबूत टीम है, लेकिन हमें अपने लड़कों पर बहुत गर्व है. उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया. मैंने हरमनप्रीत से बात की. मुझे लगता है कि कुछ इंजरी हुई, जिसके चलते हम उनका बेस्ट नहीं देख सके लेकिन फिर भी उन्होंने गोल किया. वर्ल्ड कप में यह मेरा पहली बार है, यह बहुत रोमांचक था."   यह भी पढ़ें: कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

Aug 24, 2026 - 04:30
 0
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन

इन दिनों खेले जा रहे 2026 पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में बीते शनिवार (22 अगस्त) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया. नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन में स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पहुंचे. उनके साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ भी मौजूद रहे. अभिषेक और पूर्व क्रिकेटर सिर्फ मैच देखने नहीं पहुंचे थे, बल्कि तीनों के हाजिर होने का क्रिकेट से बड़ा ही खास कनेक्शन निकला. 

दरअसल सितारों की यह तिकड़ी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग 2026 के संबंध में नीदरलैंड्स पहुंची. इस लीग का मकसद यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने का है. अभिषेक बच्चन इस लीग के सह मालिक हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अगस्त से होगी. पहला मैच वूलबर्ग में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच खेला जाएगा. खिताबी मैच 20 सितंबर को होगा. 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग

हॉकी मैच हारी टीम इंडिया 

नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला गया दूसरे चरण का मैच टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम था. मैच में टीम इंडिया को मेजबान नीदरलैंड्स के सामने 3-1 से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 52वें मिनट पर किया. भारत की तरफ से आखिरी क्वार्टर में गोल आया, जब तक बहुत देर हो चुकी थी. शुरुआती 2 क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी. तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने गोल का खाता खोला. इसके बाद आखिरी क्वार्टर में मेजबान टीम ने 2 गोल करके जीत को अपने नाम कर लिया. 

भारत की हार पर क्या बोले अभिषेक बच्चन?

भारत की हार के बाद अभिषेक बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह हमारे लड़कों के लिए दिन नहीं था. नीदरलैंड्स को जीत की बधाई. यह एक मजबूत टीम है, लेकिन हमें अपने लड़कों पर बहुत गर्व है. उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया. मैंने हरमनप्रीत से बात की. मुझे लगता है कि कुछ इंजरी हुई, जिसके चलते हम उनका बेस्ट नहीं देख सके लेकिन फिर भी उन्होंने गोल किया. वर्ल्ड कप में यह मेरा पहली बार है, यह बहुत रोमांचक था."

 

यह भी पढ़ें: कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow