हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत-ए-इफ्तार, CM रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ हुए शामिल

रमजान के पाक महीने में भाईचारे और सौहार्द का एक खूबसूरत नजारा रविवार (15 मार्च, 2026) की शाम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री (LB) स्टेडियम में देखने को मिला. स्टेडियम में रमजान के दौरान दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस इफ्तार में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शिरकत की और रमजान के मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया. किन-किन नेताओं ने कार्यक्रम में की शिरकत? इस कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी उपस्थित रहे. जबकि कांग्रेस नेता मोहम्मद अली शब्बीर ने भी इफ्तार में हिस्सा लिया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक ही दस्तरख्वान पर एक साथ बैठना इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात रही. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी ने क्या दिया संदेश? हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री (LB) स्टेडियम में आयोजित इस दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. रमजान के इस पवित्र अवसर पर सभी नेताओं ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और अमन, भाईचारे व सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया और राज्य सरकार की अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति संवेदनशीलता को रेखांकित किया. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि राजनीतिक और सामाजिक नजरिए से भी अहम रहा, जहां अलग-अलग विचारधाराओं के नेता एक साझा मंच पर नजर आए और रमजान की रूह यानी एकता और इंसानियत को जीवंत किया. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने क्या कहा? दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा कि रमजान केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि अपनी आत्मा को पवित्र करने का समय है. लोगों के बीच भाईचारा और धर्मों के बीच सद्भाव रखना ही तेलंगाना की संस्कृति है. हम सभी को मिलकर इस संस्कृति को बनाए रखना चाहिए. ప్రజా ప్రభుత్వ ఆధ్వర్యంలో ఎల్బీ స్టేడియంలో ఏర్పాటు చేసిన ఇఫ్తార్ విందులో పాల్గొన్నాను.రంజాన్ కేవలం పండుగ కాదు…ఆత్మ శుద్ధి చేసుకునే సమయం. మనుషుల మధ్య సోదరభావం, మతాల మధ్య సామరస్యం తెలంగాణ సంస్కృతి. ఆ సంస్కృతిని అందరం కలిసి కాపాడుకోవాలి. ముస్లింల సంక్షేమం పట్ల మాకు చిత్తశుద్ధి… pic.twitter.com/Ueh0RpAKC3 — Revanth Reddy (@revanth_anumula) March 15, 2026 उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के कल्याण के प्रति हमारा दिल साफ है. हमने अजरुद्दीन को मंत्री पद दिया. हमने वरिष्ठ नेता शब्बीर अली को सलाहकार का पद दिया. हमने अल्पसंख्यक नेताओं को आठ कॉरपोरेशनों में चेयरमैन नियुक्त किया. हमने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डीएसपी की नौकरी दी और हमने बॉक्सर निख्खत जरीन को दो करोड़ रुपये देकर प्रोत्साहित भी किया. यह भी पढ़ेंः असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका

Mar 15, 2026 - 22:30
 0
हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत-ए-इफ्तार, CM रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ हुए शामिल

रमजान के पाक महीने में भाईचारे और सौहार्द का एक खूबसूरत नजारा रविवार (15 मार्च, 2026) की शाम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री (LB) स्टेडियम में देखने को मिला. स्टेडियम में रमजान के दौरान दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस इफ्तार में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शिरकत की और रमजान के मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया.

किन-किन नेताओं ने कार्यक्रम में की शिरकत?

इस कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी उपस्थित रहे. जबकि कांग्रेस नेता मोहम्मद अली शब्बीर ने भी इफ्तार में हिस्सा लिया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक ही दस्तरख्वान पर एक साथ बैठना इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात रही.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी ने क्या दिया संदेश?

हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री (LB) स्टेडियम में आयोजित इस दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. रमजान के इस पवित्र अवसर पर सभी नेताओं ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और अमन, भाईचारे व सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया और राज्य सरकार की अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति संवेदनशीलता को रेखांकित किया.

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि राजनीतिक और सामाजिक नजरिए से भी अहम रहा, जहां अलग-अलग विचारधाराओं के नेता एक साझा मंच पर नजर आए और रमजान की रूह यानी एकता और इंसानियत को जीवंत किया.

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा कि रमजान केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि अपनी आत्मा को पवित्र करने का समय है. लोगों के बीच भाईचारा और धर्मों के बीच सद्भाव रखना ही तेलंगाना की संस्कृति है. हम सभी को मिलकर इस संस्कृति को बनाए रखना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के कल्याण के प्रति हमारा दिल साफ है. हमने अजरुद्दीन को मंत्री पद दिया. हमने वरिष्ठ नेता शब्बीर अली को सलाहकार का पद दिया. हमने अल्पसंख्यक नेताओं को आठ कॉरपोरेशनों में चेयरमैन नियुक्त किया. हमने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डीएसपी की नौकरी दी और हमने बॉक्सर निख्खत जरीन को दो करोड़ रुपये देकर प्रोत्साहित भी किया.

यह भी पढ़ेंः असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow