हेल्दी दिखने वाले ये फूड भी बढ़ा सकते हैं परेशानी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

हम सभी जानते हैं कि हेल्दी फूड का सेवन करने और उसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करने से हमारी हेल्थ पर काफी असरदार प्रभाव पड़ता है और हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से खुद को बचाता है. डॉक्टरों के अनुसार, यह हमारे शरीर की हड्डियों, पाचन तंत्र, शरीर के मुख्य अंगों और हमारी इम्युनिटी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए कौन से फूड प्रोडक्ट अच्छे हैं और कौन से प्रोडक्ट हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जब हम मार्केट में शॉपिंग या खरीदारी करने जाते हैं, तो हमें ऐसे फूड प्रोडक्ट दिखाई देते हैं जिन पर कंपनियां ऐसे लेबल लगाती हैं कि यह फूड प्रोडक्ट हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद हैं, लेकिन असल में हकीकत कुछ और ही होती है. आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड प्रोडक्ट्स के बारे में. प्रोसेस्ड फूड क्यों होता है नुकसानदायक? डॉक्टरों के अनुसार, प्रोसेस्ड चीजें हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होती हैं, लेकिन कंपनियां इन प्रोडक्ट्स पर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने का लेबल लगाती हैं, जिससे ग्राहकों को लगता है कि ये सच में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं. जबकि इनमें कई हानिकारक तत्व जैसे इमल्सीफायर शामिल होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. प्रोसेस्ड मीट से होने वाले नुकसान डॉक्टरों के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट का सेवन लोग बड़ी मात्रा में करते हैं और सोचते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है, लेकिन यह हमारे शरीर में जहर या स्लो पॉइजन की तरह काम करता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट को ग्रुप 1 कार्सिनोजन की खतरनाक श्रेणी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है. वेजिटेबल चिप्स से सेहत पर असर बाजार में मिलने वाली वेजिटेबल चिप्स पर कंपनियां यह लेबल लगाती हैं कि यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन सच्चाई इससे उलट है. डॉक्टरों के अनुसार, ये हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होती हैं और हमारे ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत पर गंभीर प्रभाव डालती हैं. साथ ही यह वजन बढ़ाने और पाचन संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती हैं, क्योंकि इनमें ट्रांस फैट और जरूरत से ज्यादा नमक होता है, जो सेहत के लिए खतरनाक है. पैकेट वाले जूस कितने सुरक्षित हैं? मार्केट में मिलने वाले फलों के रस के पैकेट को कंपनियों की तरफ से यह कहकर प्रचारित किया जाता है कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और इनमें सभी फलों के पोषक तत्व मौजूद हैं, लेकिन इन जूस पैकेट्स में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हमें कई तरह की बीमारियां दे सकती है. यह भी पढ़ें: Fatty Liver Disease: चेहरा दे रहा है फैटी लिवर का अलर्ट? नजरअंदाज करने से पहले जान लें ये 5 संकेत

Dec 29, 2025 - 21:30
 0
हेल्दी दिखने वाले ये फूड भी बढ़ा सकते हैं परेशानी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

हम सभी जानते हैं कि हेल्दी फूड का सेवन करने और उसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करने से हमारी हेल्थ पर काफी असरदार प्रभाव पड़ता है और हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से खुद को बचाता है. डॉक्टरों के अनुसार, यह हमारे शरीर की हड्डियों, पाचन तंत्र, शरीर के मुख्य अंगों और हमारी इम्युनिटी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए कौन से फूड प्रोडक्ट अच्छे हैं और कौन से प्रोडक्ट हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

जब हम मार्केट में शॉपिंग या खरीदारी करने जाते हैं, तो हमें ऐसे फूड प्रोडक्ट दिखाई देते हैं जिन पर कंपनियां ऐसे लेबल लगाती हैं कि यह फूड प्रोडक्ट हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद हैं, लेकिन असल में हकीकत कुछ और ही होती है. आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड प्रोडक्ट्स के बारे में.

प्रोसेस्ड फूड क्यों होता है नुकसानदायक?

डॉक्टरों के अनुसार, प्रोसेस्ड चीजें हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होती हैं, लेकिन कंपनियां इन प्रोडक्ट्स पर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने का लेबल लगाती हैं, जिससे ग्राहकों को लगता है कि ये सच में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं. जबकि इनमें कई हानिकारक तत्व जैसे इमल्सीफायर शामिल होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.

प्रोसेस्ड मीट से होने वाले नुकसान

डॉक्टरों के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट का सेवन लोग बड़ी मात्रा में करते हैं और सोचते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है, लेकिन यह हमारे शरीर में जहर या स्लो पॉइजन की तरह काम करता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट को ग्रुप 1 कार्सिनोजन की खतरनाक श्रेणी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है.

वेजिटेबल चिप्स से सेहत पर असर

बाजार में मिलने वाली वेजिटेबल चिप्स पर कंपनियां यह लेबल लगाती हैं कि यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन सच्चाई इससे उलट है. डॉक्टरों के अनुसार, ये हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होती हैं और हमारे ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत पर गंभीर प्रभाव डालती हैं. साथ ही यह वजन बढ़ाने और पाचन संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती हैं, क्योंकि इनमें ट्रांस फैट और जरूरत से ज्यादा नमक होता है, जो सेहत के लिए खतरनाक है.

पैकेट वाले जूस कितने सुरक्षित हैं?

मार्केट में मिलने वाले फलों के रस के पैकेट को कंपनियों की तरफ से यह कहकर प्रचारित किया जाता है कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और इनमें सभी फलों के पोषक तत्व मौजूद हैं, लेकिन इन जूस पैकेट्स में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हमें कई तरह की बीमारियां दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Fatty Liver Disease: चेहरा दे रहा है फैटी लिवर का अलर्ट? नजरअंदाज करने से पहले जान लें ये 5 संकेत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow