Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी

Why Do People Fall Sick Frequently: मौसम बदलते ही लोग अक्सर बार-बार होने वाली खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान का जिम्मेदार ठंडी हवा, बारिश, गर्मी या प्रदूषण को मान लेते हैं. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर बार मौसम ही बीमारी की असली वजह नहीं होता. कई बार समस्या हमारी रोजमर्रा की उन आदतों में छिपी होती है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक जागना, खाना स्किप करना, लगातार स्क्रीन के सामने बैठना और तनाव में रहना सामान्य बात मान चुके हैं. शरीर कुछ समय तक इन आदतों को झेल लेता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर इम्यूनिटी पर दिखने लगता है. यही वजह है कि कई लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं. कैसे कमजोर होता है आपकी इम्यून सिस्टम? डॉ रशीका, कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल्स के मुताबिक अच्छी नींद सिर्फ घंटों की नहीं, बल्कि क्वालिटी की भी होती है. उनका कहना है कि लगातार कम और खराब नींद लेने से शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगती है. ऐसे लोग बार-बार सर्दी, खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति रात में बार-बार उठता है, खर्राटे लेता है या सोने से पहले देर तक मोबाइल चलाता है, तो शरीर को सही तरह से रिकवरी का मौका नहीं मिल पाता. इसे भी पढ़ें - Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत? इम्यून सिस्टम कमजोर होने से क्या होती है दिक्कत? अमेरिका के CDC की रिसर्च भी बताती है कि नींद की कमी इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ-साथ दिल की बीमारी, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है. गहरी नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और इंफेक्शन से लड़ने वाले प्रोटीन बनाता है. क्या इसमें हमारी लाइफस्टाइल का भी रोल है? एक्सपर्ट का कहना है कि खराब खानपान भी लोगों को जल्दी बीमार बना रहा है. डॉ रशीका के अनुसार, लोग अक्सर खाना छोड़ देते हैं या प्रोसेस्ड और बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते. शरीर को मजबूत इम्यूनिटी के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन, फाइबर और पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, लेकिन आजकल लोग पैकेज्ड फूड, मीठे स्नैक्स और इंस्टेंट मील्स ज्यादा खा रहे हैं. पानी कम पीने और घर में बैठे रहने के नुकसान नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ  की एक स्टडी में भी बताया गया है कि पोषण सीधे इम्यून सिस्टम और शरीर में सूजन के स्तर को प्रभावित करता है. वहीं पानी कम पीना भी बड़ी समस्या बन चुका है. डॉक्टरों के मुताबिक पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में म्यूकस गाढ़ा हो जाता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टर यह भी मानते हैं कि लंबे समय तक घर या ऑफिस के बंद कमरों में रहना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. एयर कंडीशनर वाले कमरे, धूल, खराब वेंटिलेशन और भीड़भाड़ वाले इनडोर स्पेस में वायरस और एलर्जी फैलाने वाले तत्व ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं. इसे भी पढ़ें  - जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 20, 2026 - 00:30
 0
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी

Why Do People Fall Sick Frequently: मौसम बदलते ही लोग अक्सर बार-बार होने वाली खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान का जिम्मेदार ठंडी हवा, बारिश, गर्मी या प्रदूषण को मान लेते हैं. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर बार मौसम ही बीमारी की असली वजह नहीं होता. कई बार समस्या हमारी रोजमर्रा की उन आदतों में छिपी होती है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक जागना, खाना स्किप करना, लगातार स्क्रीन के सामने बैठना और तनाव में रहना सामान्य बात मान चुके हैं. शरीर कुछ समय तक इन आदतों को झेल लेता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर इम्यूनिटी पर दिखने लगता है. यही वजह है कि कई लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं.

कैसे कमजोर होता है आपकी इम्यून सिस्टम?

डॉ रशीका, कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल्स के मुताबिक अच्छी नींद सिर्फ घंटों की नहीं, बल्कि क्वालिटी की भी होती है. उनका कहना है कि लगातार कम और खराब नींद लेने से शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगती है. ऐसे लोग बार-बार सर्दी, खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति रात में बार-बार उठता है, खर्राटे लेता है या सोने से पहले देर तक मोबाइल चलाता है, तो शरीर को सही तरह से रिकवरी का मौका नहीं मिल पाता.

इसे भी पढ़ें - Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?

इम्यून सिस्टम कमजोर होने से क्या होती है दिक्कत?

अमेरिका के CDC की रिसर्च भी बताती है कि नींद की कमी इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ-साथ दिल की बीमारी, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है. गहरी नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और इंफेक्शन से लड़ने वाले प्रोटीन बनाता है.

क्या इसमें हमारी लाइफस्टाइल का भी रोल है?

एक्सपर्ट का कहना है कि खराब खानपान भी लोगों को जल्दी बीमार बना रहा है. डॉ रशीका के अनुसार, लोग अक्सर खाना छोड़ देते हैं या प्रोसेस्ड और बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते. शरीर को मजबूत इम्यूनिटी के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन, फाइबर और पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, लेकिन आजकल लोग पैकेज्ड फूड, मीठे स्नैक्स और इंस्टेंट मील्स ज्यादा खा रहे हैं.

पानी कम पीने और घर में बैठे रहने के नुकसान

नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ  की एक स्टडी में भी बताया गया है कि पोषण सीधे इम्यून सिस्टम और शरीर में सूजन के स्तर को प्रभावित करता है. वहीं पानी कम पीना भी बड़ी समस्या बन चुका है. डॉक्टरों के मुताबिक पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में म्यूकस गाढ़ा हो जाता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टर यह भी मानते हैं कि लंबे समय तक घर या ऑफिस के बंद कमरों में रहना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. एयर कंडीशनर वाले कमरे, धूल, खराब वेंटिलेशन और भीड़भाड़ वाले इनडोर स्पेस में वायरस और एलर्जी फैलाने वाले तत्व ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें  - जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow