हिसार के सक्षम जिंदल ने JEE Advanced में देशभर में चमकाया नाम, AIR-2 हासिल कर किया कमाल

हरियाणा के हिसार शहर से ताल्लुक रखने वाले सक्षम जिंदल ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षा JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया है. इससे पहले वह JEE Main के दोनों सेशंस में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जनवरी सेशन में सक्षम को 100 परसेंटाइल और अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 10 मिली थी.पढ़ाई में शानदार, खेल में भी आगेसक्षम शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है. 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत और हाल ही में 12वीं कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करके उसने अपनी काबिलियत साबित की है. खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलों में भी सक्रिय रहा है और क्रिकेट में अंडर-14 डिस्टिक्ट लेवल पर खेल चुका है. हालांकि कोविड के दौरान क्रिकेट की प्रैक्टिस बंद होने से उसका फोकस पढ़ाई की ओर पूरी तरह शिफ्ट हो गया.परिवार का सहयोग बना ताकतसक्षम के पिता डॉ. उमेश जिंदल एक पैथोलॉजिस्ट हैं, जबकि मां डॉ. अनीता जिंदल फिजियोथेरेपिस्ट हैं. दोनों ने हमेशा उसे उसकी पसंद की राह चुनने की आजादी दी. सक्षम कहते हैं कि माता-पिता ने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला. उन्होंने मुझे वो करने दिया जो मैं चाहता था. इसी कारण मैं बिना किसी तनाव के पढ़ाई कर सका और यह सफलता हासिल कर पाया. यह भी पढ़ें: IIT रुड़की से इंजीनियरिंग, फिर बने यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर - जानिए DGP राजीव कृष्ण की कहानी गणित से रहा खास लगावरिपोर्ट्स के अनुसार सक्षम को शुरू से ही गणित से खास लगाव रहा है. उसका सपना IIT मुंबई में पढ़ने का था और अब वह सपना सच होने जा रहा है. वह कहता है मैं हमेशा से मैथ्स इंजॉय करता था, इसलिए इंजीनियरिंग में करियर बनाना तय किया. अब मैं कंप्यूटर साइंस में आगे बढ़ना चाहता हूं.कोटा के माहौल ने दी नई उड़ानसक्षम ने बताया कि कोटा शहर का पढ़ाई का माहौल बहुत ही प्रेरणादायक होता है. यहां छात्र आपस में एक-दूसरे की मदद करते हैं, जिससे एक पॉजिटिव माहौल बनता है. हेल्दी कॉम्पिटीशन से आत्मविश्वास भी बढ़ता है. वह बताता है मैं हर टॉपिक को गहराई से समझने की कोशिश करता था. बार-बार सवाल हल करता था जिससे मेरी पकड़ मजबूत होती गई. इनपुट: दिनेश कश्यप यह भी पढ़ें: MBA की पढ़ाई अब नहीं रह जाएगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी राहत, आसान किस्तों में चुका सकेंगे पैसा

Jun 3, 2025 - 09:30
 0
हिसार के सक्षम जिंदल ने JEE Advanced में देशभर में चमकाया नाम, AIR-2 हासिल कर किया कमाल

हरियाणा के हिसार शहर से ताल्लुक रखने वाले सक्षम जिंदल ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षा JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया है. इससे पहले वह JEE Main के दोनों सेशंस में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जनवरी सेशन में सक्षम को 100 परसेंटाइल और अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 10 मिली थी.

पढ़ाई में शानदार, खेल में भी आगे

सक्षम शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है. 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत और हाल ही में 12वीं कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करके उसने अपनी काबिलियत साबित की है. खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलों में भी सक्रिय रहा है और क्रिकेट में अंडर-14 डिस्टिक्ट लेवल पर खेल चुका है. हालांकि कोविड के दौरान क्रिकेट की प्रैक्टिस बंद होने से उसका फोकस पढ़ाई की ओर पूरी तरह शिफ्ट हो गया.

परिवार का सहयोग बना ताकत

सक्षम के पिता डॉ. उमेश जिंदल एक पैथोलॉजिस्ट हैं, जबकि मां डॉ. अनीता जिंदल फिजियोथेरेपिस्ट हैं. दोनों ने हमेशा उसे उसकी पसंद की राह चुनने की आजादी दी. सक्षम कहते हैं कि माता-पिता ने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला. उन्होंने मुझे वो करने दिया जो मैं चाहता था. इसी कारण मैं बिना किसी तनाव के पढ़ाई कर सका और यह सफलता हासिल कर पाया.

यह भी पढ़ें: IIT रुड़की से इंजीनियरिंग, फिर बने यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर - जानिए DGP राजीव कृष्ण की कहानी

गणित से रहा खास लगाव

रिपोर्ट्स के अनुसार सक्षम को शुरू से ही गणित से खास लगाव रहा है. उसका सपना IIT मुंबई में पढ़ने का था और अब वह सपना सच होने जा रहा है. वह कहता है मैं हमेशा से मैथ्स इंजॉय करता था, इसलिए इंजीनियरिंग में करियर बनाना तय किया. अब मैं कंप्यूटर साइंस में आगे बढ़ना चाहता हूं.

कोटा के माहौल ने दी नई उड़ान

सक्षम ने बताया कि कोटा शहर का पढ़ाई का माहौल बहुत ही प्रेरणादायक होता है. यहां छात्र आपस में एक-दूसरे की मदद करते हैं, जिससे एक पॉजिटिव माहौल बनता है. हेल्दी कॉम्पिटीशन से आत्मविश्वास भी बढ़ता है. वह बताता है मैं हर टॉपिक को गहराई से समझने की कोशिश करता था. बार-बार सवाल हल करता था जिससे मेरी पकड़ मजबूत होती गई.

इनपुट: दिनेश कश्यप

यह भी पढ़ें: MBA की पढ़ाई अब नहीं रह जाएगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी राहत, आसान किस्तों में चुका सकेंगे पैसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow