स्मार्टवॉच की हरी लाइट का राज खुला! जानें हर वक्त जलती क्यों रहती है?

अगर आपके पास स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड है तो आपने इसके पीछे लगी हरी रोशनी जरूर देखी होगी. कई बार ये लाइट लगातार जलती रहती है और देखकर लगता है कि आखिर इसका काम क्या है. क्या ये सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई खास टेक्नोलॉजी काम करती है? आइए जानते हैं कि आखिर क्यों जलती रहती है ये लाइट. हरी लाइट क्यों जलती है? जानकारी के अनुसार, स्मार्टवॉच के पीछे लगी हरी LED मेन रूप से हार्ट रेट यानी दिल की धड़कन मापने के लिए इस्तेमाल होती है. इसके लिए घड़ी में एक टेक्नोलॉजी होती है जिसे फोटोपीथिस्मोग्राफी (PPG) कहा जाता है. ये टेक्नोलॉजी आपकी स्किन पर रोशनी डालकर शरीर में बह रहे खून की मात्रा में होने वाले बदलावों को पहचानती है. जब दिल धड़कता है तो उस समय ब्लड का फ्लो थोड़ा बढ़ जाता है. इसी बदलाव को सेंसर लगातार रिकॉर्ड करता है और उसके आधार पर आपकी हार्ट रेट का अंदाजा लगाया जाता है. हरी रोशनी ही क्यों होती है? अब सवाल आता है कि स्मार्टवॉच में हरी LED ही क्यों लगाई जाती है? इसकी वजह हरी रोशनी का खून में मौजूद हीमोग्लोबिन के साथ खास तरह से इंटरैक्ट करना है. हरी रोशनी स्किन में प्रवेश करने के बाद ब्लड के फ्लो में होने वाले बदलाव को पहचानने में सेंसर की मदद करती है. घड़ी की LED स्किन पर रोशनी डालती है और साथ मौजूद फोटोडायोड ये देखता है कि कितनी रोशनी वापस आ रही है. इस डेटा को सॉफ्टवेयर प्रोसेस करता है और उससे दिल की धड़कन की गणना की जाती है. यह भी पढ़ें: Apple Watch हर 5 सेकंड में हार्ट रेट नापेगी, क्या है इतनी स्पीड की वजह? हर वक्त क्यों जलती रहती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको ये हरी लाइट हर समय जलती हुई इसलिए दिखाई देती है क्योंकि स्मार्टवॉच लगातार आपकी हार्ट रेट मॉनिटर कर रही होती है. खासकर जब आप वर्कआउट कर रहे हों, तब सेंसर ज्यादा एक्टिव हो जाता है. कुछ स्मार्टवॉच आराम की कंडिशन में भी समय-समय पर हार्ट रेट चेक करती हैं. इस वजह से LED थोड़ी देर के लिए जलती और फिर बंद होती दिखाई दे सकती है. लगातार जलती हुई दिखने का मतलब ये जरूरी नहीं कि सेंसर में कोई खराबी है. क्या इससे आंखों या स्किन को नुकसान होता है? नॉर्मली स्मार्टवॉच में इस्तेमाल होने वाली ये LED कम पावर वाली होती है और नॉर्मल इस्तेमाल के लिए डिजाइन की जाती है. इसे सीधे आंखों में चमकाने के लिए नहीं बनाया गया है. हालांकि, अगर घड़ी पहनने पर स्किन में लगातार जलन, लालिमा या असहजता महसूस हो तो उसे कुछ समय के लिए उतार देना बेहतर है. यह भी पढ़ें: Google Gemini का ये प्रीमियम फीचर अब हर किसी के लिए हुआ FREE, ऐसे उठाएं फायदा

Sep 13, 2026 - 13:30
 0
स्मार्टवॉच की हरी लाइट का राज खुला! जानें हर वक्त जलती क्यों रहती है?

अगर आपके पास स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड है तो आपने इसके पीछे लगी हरी रोशनी जरूर देखी होगी. कई बार ये लाइट लगातार जलती रहती है और देखकर लगता है कि आखिर इसका काम क्या है. क्या ये सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई खास टेक्नोलॉजी काम करती है? आइए जानते हैं कि आखिर क्यों जलती रहती है ये लाइट.

हरी लाइट क्यों जलती है?

जानकारी के अनुसार, स्मार्टवॉच के पीछे लगी हरी LED मेन रूप से हार्ट रेट यानी दिल की धड़कन मापने के लिए इस्तेमाल होती है. इसके लिए घड़ी में एक टेक्नोलॉजी होती है जिसे फोटोपीथिस्मोग्राफी (PPG) कहा जाता है.

ये टेक्नोलॉजी आपकी स्किन पर रोशनी डालकर शरीर में बह रहे खून की मात्रा में होने वाले बदलावों को पहचानती है. जब दिल धड़कता है तो उस समय ब्लड का फ्लो थोड़ा बढ़ जाता है. इसी बदलाव को सेंसर लगातार रिकॉर्ड करता है और उसके आधार पर आपकी हार्ट रेट का अंदाजा लगाया जाता है.

हरी रोशनी ही क्यों होती है?

अब सवाल आता है कि स्मार्टवॉच में हरी LED ही क्यों लगाई जाती है? इसकी वजह हरी रोशनी का खून में मौजूद हीमोग्लोबिन के साथ खास तरह से इंटरैक्ट करना है. हरी रोशनी स्किन में प्रवेश करने के बाद ब्लड के फ्लो में होने वाले बदलाव को पहचानने में सेंसर की मदद करती है.

घड़ी की LED स्किन पर रोशनी डालती है और साथ मौजूद फोटोडायोड ये देखता है कि कितनी रोशनी वापस आ रही है. इस डेटा को सॉफ्टवेयर प्रोसेस करता है और उससे दिल की धड़कन की गणना की जाती है.

यह भी पढ़ें: Apple Watch हर 5 सेकंड में हार्ट रेट नापेगी, क्या है इतनी स्पीड की वजह?

हर वक्त क्यों जलती रहती है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको ये हरी लाइट हर समय जलती हुई इसलिए दिखाई देती है क्योंकि स्मार्टवॉच लगातार आपकी हार्ट रेट मॉनिटर कर रही होती है. खासकर जब आप वर्कआउट कर रहे हों, तब सेंसर ज्यादा एक्टिव हो जाता है.

कुछ स्मार्टवॉच आराम की कंडिशन में भी समय-समय पर हार्ट रेट चेक करती हैं. इस वजह से LED थोड़ी देर के लिए जलती और फिर बंद होती दिखाई दे सकती है. लगातार जलती हुई दिखने का मतलब ये जरूरी नहीं कि सेंसर में कोई खराबी है.

क्या इससे आंखों या स्किन को नुकसान होता है?

नॉर्मली स्मार्टवॉच में इस्तेमाल होने वाली ये LED कम पावर वाली होती है और नॉर्मल इस्तेमाल के लिए डिजाइन की जाती है. इसे सीधे आंखों में चमकाने के लिए नहीं बनाया गया है. हालांकि, अगर घड़ी पहनने पर स्किन में लगातार जलन, लालिमा या असहजता महसूस हो तो उसे कुछ समय के लिए उतार देना बेहतर है.

यह भी पढ़ें:

Google Gemini का ये प्रीमियम फीचर अब हर किसी के लिए हुआ FREE, ऐसे उठाएं फायदा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow