सैमसंग कर रही है अनोखा लैपटॉप बनाने की प्लानिंग, हाथ रखते ही बदल जाएगा काम करने का तरीका

Samsung Laptop Patent: फीचर्स और सॉफ्टवेयर के मामले में लैपटॉप अपग्रेड हुए हैं, लेकिन हार्डवेयर के तौर पर इनमें खास बदलाव नहीं आया है. अब भी सालों पुराने डिजाइन के साथ लैपटॉप लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही यह बदलने वाला है. दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अब एक अनोखे लैपटॉप के लिए पेटेंट फाइल किया है, जो Ctrl, Shift और Alt जैसी बटनों की जरूरत को खत्म कर सकता है. बता दें कि सैमसंग इससे पहले मल्टी-फोल्ड लैपटॉप का भी पेटेंट दायर चुकी है. आइए जानते हैं कि कंपनी के नए पेटेंट में क्या है और इससे लैपटॉप का फंक्शन कैसे बदल सकता है. पामरेस्ट में लगे होंगे सेंसर पेटेंट के मुताबिक, सैमसंग नई टेक्नोलॉजी वाले लैपटॉप के पामरेस्ट (टाइप करते समय हाथ रखने की जगह) पर बिल्ट-इन सेंसर का यूज करेगी. जब सेंसर को लगेगा कि आपका हाथ सरफेस पर रखा हुआ है तो कीबोर्ड की सारी कीज नॉर्मल काम करेगी. जब आप हाथ उठा लेंगे तो कुछ कीज के फंक्शन बदल जाएंगे. उदाहरण से समझें तो जब आप पामरेस्ट पर हाथ रखकर 'C' बटन प्रेस करेंगे तो यह सिर्फ C को टाइप करेगी, लेकिन जब आप पामरेस्ट से हाथ उठाकर इसे प्रेस करेंगे तो इससे कॉपी कमांड ट्रिगर हो जाएगी और यह Ctrl + C की तरह काम करेगी, जबकि इसमें आपने Ctrl बटन को टच भी नहीं किया है. ऐसे ही फंक्शन “Z”, “V” और नंबर कीज के साथ अप्लाई हो सकते हैं. यानी आपको एक साथ दो कीज प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सिर्फ हाथ उठाकर एक ही बटन से अलग-अलग एक्शन ट्रिगर कर पाएंगे. दूसरे पार्ट्स में भी लगाए जा सकते हैं सेंसर सैमसंग के पेटेंट में कहा गया है कि ये सेंसर सिर्फ पामरेस्ट तक सीमित नहीं रहेंगे. इन्हें लैपटॉप की बॉडी के दूसरे पार्ट्स पर भी लगाया जा सकता है. इसका मतलब है कि यह सिस्टम डुअल स्क्रीन लैपटॉप के साथ भी काम कर सकता है. साथ ही ये सेंसर कीज को रिप्लेस करने के अलावा कई और काम भी कर सकते हैं, जिसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.  क्या ऐसे लैपटॉप की जरूरत है? सैमसंग ने अभी इस सिस्टम के लिए पेटेंट दायर किया है. अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सैमसंग इस पर काम करेगी या इसे तैयार कर मार्केट में उतारेगी. फिर भी अगर सैमसंग इसे उतारती है तो इसे बेचना मुश्किल हो सकता है. लोगों को लैपटॉप पर हाथ रखकर काम करने की आदत हो चुकी है. इस आदत को बदलना काफी चुनौती भरा साबित हो सकता है. ये भी पढ़ें- Apple iPhone 18 Pro: सिर्फ कैमरा और बैटरी ही नहीं, हर मामले में अपग्रेड होकर लॉन्च होंगे नए मॉडल

May 8, 2026 - 00:30
 0
सैमसंग कर रही है अनोखा लैपटॉप बनाने की प्लानिंग, हाथ रखते ही बदल जाएगा काम करने का तरीका

Samsung Laptop Patent: फीचर्स और सॉफ्टवेयर के मामले में लैपटॉप अपग्रेड हुए हैं, लेकिन हार्डवेयर के तौर पर इनमें खास बदलाव नहीं आया है. अब भी सालों पुराने डिजाइन के साथ लैपटॉप लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही यह बदलने वाला है. दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अब एक अनोखे लैपटॉप के लिए पेटेंट फाइल किया है, जो Ctrl, Shift और Alt जैसी बटनों की जरूरत को खत्म कर सकता है. बता दें कि सैमसंग इससे पहले मल्टी-फोल्ड लैपटॉप का भी पेटेंट दायर चुकी है. आइए जानते हैं कि कंपनी के नए पेटेंट में क्या है और इससे लैपटॉप का फंक्शन कैसे बदल सकता है.

पामरेस्ट में लगे होंगे सेंसर

पेटेंट के मुताबिक, सैमसंग नई टेक्नोलॉजी वाले लैपटॉप के पामरेस्ट (टाइप करते समय हाथ रखने की जगह) पर बिल्ट-इन सेंसर का यूज करेगी. जब सेंसर को लगेगा कि आपका हाथ सरफेस पर रखा हुआ है तो कीबोर्ड की सारी कीज नॉर्मल काम करेगी. जब आप हाथ उठा लेंगे तो कुछ कीज के फंक्शन बदल जाएंगे. उदाहरण से समझें तो जब आप पामरेस्ट पर हाथ रखकर 'C' बटन प्रेस करेंगे तो यह सिर्फ C को टाइप करेगी, लेकिन जब आप पामरेस्ट से हाथ उठाकर इसे प्रेस करेंगे तो इससे कॉपी कमांड ट्रिगर हो जाएगी और यह Ctrl + C की तरह काम करेगी, जबकि इसमें आपने Ctrl बटन को टच भी नहीं किया है. ऐसे ही फंक्शन “Z”, “V” और नंबर कीज के साथ अप्लाई हो सकते हैं. यानी आपको एक साथ दो कीज प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सिर्फ हाथ उठाकर एक ही बटन से अलग-अलग एक्शन ट्रिगर कर पाएंगे.

दूसरे पार्ट्स में भी लगाए जा सकते हैं सेंसर

सैमसंग के पेटेंट में कहा गया है कि ये सेंसर सिर्फ पामरेस्ट तक सीमित नहीं रहेंगे. इन्हें लैपटॉप की बॉडी के दूसरे पार्ट्स पर भी लगाया जा सकता है. इसका मतलब है कि यह सिस्टम डुअल स्क्रीन लैपटॉप के साथ भी काम कर सकता है. साथ ही ये सेंसर कीज को रिप्लेस करने के अलावा कई और काम भी कर सकते हैं, जिसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. 

क्या ऐसे लैपटॉप की जरूरत है?

सैमसंग ने अभी इस सिस्टम के लिए पेटेंट दायर किया है. अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सैमसंग इस पर काम करेगी या इसे तैयार कर मार्केट में उतारेगी. फिर भी अगर सैमसंग इसे उतारती है तो इसे बेचना मुश्किल हो सकता है. लोगों को लैपटॉप पर हाथ रखकर काम करने की आदत हो चुकी है. इस आदत को बदलना काफी चुनौती भरा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Apple iPhone 18 Pro: सिर्फ कैमरा और बैटरी ही नहीं, हर मामले में अपग्रेड होकर लॉन्च होंगे नए मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow