सुरेश रैना और शिखर धवन पर भड़के पुलिस कमिश्नर, बोले- हजारों लोगों की जान जाने का जिम्मेदार...

अवैध सटेबाजी एप केस में ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी. अब हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने रैना और धवन की खेल जगत में आदर्श स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आईपीएस अफसर सज्जनार बेटिंग एप्स के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. ईडी द्वारा की गई कार्यवाई के बाद हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने दोनों क्रिकेटरों की आलोचना की है. हजारों लोगों की जान गई... सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए हैदराबाद पुलिस के कमिश्नर वीसी सज्जनार ने लिखा, "ये लोग कैसे सेलिब्रिटी हैं? सट्टेबाजी की लत के कारण अनगिनत लोग अपने ही हाथों से अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. हजारों लोगों ने आत्महत्या कर ली है. क्या यही क्रिकेटर इस सबकी वजह नहीं हैं, जिन्होंने बेटिंग एप को प्रमोट किया, जो समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं." उन्होंने आगे यह भी कहा, "समाज के अच्छे के लिए कुछ अच्छे शब्द कहिए, जिससे आज का युवा सफलता की नई ऊंचाइयों को छू पाए. उन लोगों को दिशा से भटकाने का काम मत कीजिए, जो आपको अपना आदर्श मानते हैं." रैना और धवन की संपत्ति जब्त अवैध सट्टेबाजी एप केस में ईडी ने सुरेश रैना के 6.64 करोड़ का म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट और धवन की 4.5 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर ली थी. 1xBet ऑनलाइन बेटिंग एप और इसके सहयोगी ब्रांड्स के खिलाफ दर्ज हुई कई FIR के आधार पर ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी. ईडी ने बताया कि दोनों क्रिकेटरों ने इस बेटिंग एप के नकारात्मक प्रभावों को जानते हुए भी उन्हें प्रमोट किया था. बताते चलें कि इस मामले में ईडी ने पूर्व युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की थी. यह भी पढ़ें: कल गाबा में भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच, बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Nov 7, 2025 - 22:30
 0
सुरेश रैना और शिखर धवन पर भड़के पुलिस कमिश्नर, बोले- हजारों लोगों की जान जाने का जिम्मेदार...

अवैध सटेबाजी एप केस में ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी. अब हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने रैना और धवन की खेल जगत में आदर्श स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आईपीएस अफसर सज्जनार बेटिंग एप्स के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. ईडी द्वारा की गई कार्यवाई के बाद हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने दोनों क्रिकेटरों की आलोचना की है.

हजारों लोगों की जान गई...

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए हैदराबाद पुलिस के कमिश्नर वीसी सज्जनार ने लिखा, "ये लोग कैसे सेलिब्रिटी हैं? सट्टेबाजी की लत के कारण अनगिनत लोग अपने ही हाथों से अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. हजारों लोगों ने आत्महत्या कर ली है. क्या यही क्रिकेटर इस सबकी वजह नहीं हैं, जिन्होंने बेटिंग एप को प्रमोट किया, जो समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं."

उन्होंने आगे यह भी कहा, "समाज के अच्छे के लिए कुछ अच्छे शब्द कहिए, जिससे आज का युवा सफलता की नई ऊंचाइयों को छू पाए. उन लोगों को दिशा से भटकाने का काम मत कीजिए, जो आपको अपना आदर्श मानते हैं."

रैना और धवन की संपत्ति जब्त

अवैध सट्टेबाजी एप केस में ईडी ने सुरेश रैना के 6.64 करोड़ का म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट और धवन की 4.5 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर ली थी. 1xBet ऑनलाइन बेटिंग एप और इसके सहयोगी ब्रांड्स के खिलाफ दर्ज हुई कई FIR के आधार पर ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी. ईडी ने बताया कि दोनों क्रिकेटरों ने इस बेटिंग एप के नकारात्मक प्रभावों को जानते हुए भी उन्हें प्रमोट किया था. बताते चलें कि इस मामले में ईडी ने पूर्व युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें:

कल गाबा में भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच, बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow