सितंबर में घूमने के लिए ये हैं 7 जगहें, मानसून के बाद दिखती हैं खूबसूरत

सितंबर यानी मानसून का सुहावना मौसम. यह मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस समय प्रकृति अपने चरम पर होती है. इस समय अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये 7 जगहें आपकी ट्रिप को यादगार तो बनाएंगी , साथ ही आपके मन को प्राकृतिक सौंदर्य से तरोताजा कर देंगी. मानसून का मजा लेने के लिए आप अपनी ट्रिप में कूर्ग, मुन्नार और उदयपुर  जैसी 7 बेहतरीन जगहों को जोड़ सकते हैं. कूर्ग और चिकमगलूर, कर्नाटक कर्नाटक के कूर्ग और चिकमगलूर अपनी हरियाली, पहाड़ियों, कॉफी के बागानों और झरनों के लिए जाने जाते हैं. कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. सितंबर में बारिश के बाद यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है. चारों तरफ फैले कॉफी के पौधे, ठंडी हवा और पहाड़ियों के बीच बहते झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. वहीं चिकमगलूर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के बीच बसा है. यहां कॉफी एस्टेट में घूमने के साथ प्रकृति के शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी दोनों जगहें काफी अच्छी हैं. मुन्नार और वैली ऑफ फ्लावर्स केरल का मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है. सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी निखर जाती है. पहाड़ियों के बीच घूमते समय बादलों और धुंध का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. दूसरी ओर उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह है. यहां सितंबर में रंग-बिरंगे फूलों और हरी-भरी वादियों का सुंदर नजारा दिखाई देता है. पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग करते हुए यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: कैंची धाम जाएं तो न भूलें ये जगहें, 50 KM की रेंज में हैं ये शानदार डेस्टिनेशन्स झीलों के किनारे बिताएं सुकून भरे पल राजस्थान का उदयपुर सितंबर में घूमने के लिए अच्छा ऑप्सन है . बारिश के बाद शहर की झीलें और आसपास की हरियाली इसकी खूबसूरती बढ़ा देती है. झीलों के किनारे बैठकर शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. वहीं कश्मीर का श्रीनगर भी सितंबर में काफी आकर्षक नजर आता है. यहां डल झील में शिकारा की सवारी, पहाड़ों का नजारा और सुहावना मौसम यात्रा को यादगार बना देते हैं. अगर आपको झीलों और शांत वातावरण वाली जगहें पसंद हैं, तो उदयपुर और श्रीनगर दोनों अच्छे विकल्प हैं. लैंसडाउन उत्तराखंड का लैंसडाउन दिल्ली-एनसीआर से छोटी ट्रिप के लिए पसंद किया जाने वाला पहाड़ी जगह है . यहां देवदार के घने जंगल, पहाड़ और शांत वातावरण देखने को मिलता है. सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी खूबसूरत नजर आती है. शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय सुकून से बिताने के लिए लैंसडाउन अच्छा ऑप्सन है. यहां पहाड़ी रास्तों पर घूमने, प्रकृति को देखने और खूबसूरत तस्वीरें खींचने का मजा लिया जा सकता है. सितंबर में इन सभी जगहों पर जाने से पहले मौसम और स्थानीय यात्रा से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें. यह भी पढ़ें: कश्मीर टू कन्याकुमारी... Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग  

Sep 8, 2026 - 23:30
 0
सितंबर में घूमने के लिए ये हैं 7 जगहें, मानसून के बाद दिखती हैं खूबसूरत

सितंबर यानी मानसून का सुहावना मौसम. यह मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस समय प्रकृति अपने चरम पर होती है. इस समय अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये 7 जगहें आपकी ट्रिप को यादगार तो बनाएंगी , साथ ही आपके मन को प्राकृतिक सौंदर्य से तरोताजा कर देंगी. मानसून का मजा लेने के लिए आप अपनी ट्रिप में कूर्ग, मुन्नार और उदयपुर  जैसी 7 बेहतरीन जगहों को जोड़ सकते हैं.

कूर्ग और चिकमगलूर, कर्नाटक

कर्नाटक के कूर्ग और चिकमगलूर अपनी हरियाली, पहाड़ियों, कॉफी के बागानों और झरनों के लिए जाने जाते हैं. कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. सितंबर में बारिश के बाद यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है. चारों तरफ फैले कॉफी के पौधे, ठंडी हवा और पहाड़ियों के बीच बहते झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. वहीं चिकमगलूर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के बीच बसा है. यहां कॉफी एस्टेट में घूमने के साथ प्रकृति के शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी दोनों जगहें काफी अच्छी हैं.

मुन्नार और वैली ऑफ फ्लावर्स

केरल का मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है. सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी निखर जाती है. पहाड़ियों के बीच घूमते समय बादलों और धुंध का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. दूसरी ओर उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह है. यहां सितंबर में रंग-बिरंगे फूलों और हरी-भरी वादियों का सुंदर नजारा दिखाई देता है. पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग करते हुए यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कैंची धाम जाएं तो न भूलें ये जगहें, 50 KM की रेंज में हैं ये शानदार डेस्टिनेशन्स

झीलों के किनारे बिताएं सुकून भरे पल

राजस्थान का उदयपुर सितंबर में घूमने के लिए अच्छा ऑप्सन है . बारिश के बाद शहर की झीलें और आसपास की हरियाली इसकी खूबसूरती बढ़ा देती है. झीलों के किनारे बैठकर शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. वहीं कश्मीर का श्रीनगर भी सितंबर में काफी आकर्षक नजर आता है. यहां डल झील में शिकारा की सवारी, पहाड़ों का नजारा और सुहावना मौसम यात्रा को यादगार बना देते हैं. अगर आपको झीलों और शांत वातावरण वाली जगहें पसंद हैं, तो उदयपुर और श्रीनगर दोनों अच्छे विकल्प हैं.

लैंसडाउन

उत्तराखंड का लैंसडाउन दिल्ली-एनसीआर से छोटी ट्रिप के लिए पसंद किया जाने वाला पहाड़ी जगह है . यहां देवदार के घने जंगल, पहाड़ और शांत वातावरण देखने को मिलता है. सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी खूबसूरत नजर आती है. शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय सुकून से बिताने के लिए लैंसडाउन अच्छा ऑप्सन है. यहां पहाड़ी रास्तों पर घूमने, प्रकृति को देखने और खूबसूरत तस्वीरें खींचने का मजा लिया जा सकता है. सितंबर में इन सभी जगहों पर जाने से पहले मौसम और स्थानीय यात्रा से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें: कश्मीर टू कन्याकुमारी... Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow