साबूदाने से बनाएं ऐसी बिरयानी जिसे खाकर नॉन-वेज लवर्स भी कहेंगे वाह, जानिए रेसिपी

अक्सर कई लोगों का लंच में कुछ नया और हेल्दी खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि वेज डिश में कुछ अलग कैसे बनाया जाए. ऐसा अक्सर होता है कि लोग अपनी रेसिपी के बारे में बहुत सोचते हैं और फिर वही पुरानी खिचड़ी, दाल या चावल ही बना लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद नॉर्मल सी सामग्री से एक ऐसी डिश बनाई जा सकती है, जो न सिर्फ टेस्ट से भरपूर होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन होती है. ये डिश साबूदाना बिरयानी है. यह एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आएगी, चाहे वह वेज लवर हो या नॉनवेज लर्व. आपने साबूदाना को आमतौर पर वड़ा, खिचड़ी या व्रत के दौरान ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसस बनी टेस्टी और हेल्दी बिरयानी नहीं खाई होगी. यह डिश न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और सबसे खास बात, इसे सिर्फ 20 से 25 मिनट में तैयार किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि  नॉन-वेज लवर्स की भी फेवरेट वेज स्पेशल साबूदाना बिरयानी घर में कैसे तैयार करें.  साबूदाना बिरयानी घर में कैसे तैयार करें 1. घर में साबूदाना बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धो लें और फिर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. जब साबूदाना अच्छे से फूल जाएं, तो इन्हें छलनी में डालकर पानी अलग निकाल लें.  2. अब एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता और मूंगफली डालकर अच्छे से भूनें. मूंगफली का हल्का सा सुनहरा होने तक भूनें ताकि उसका टेस्ट अच्छा आए.  3. इसके बाद उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर कढ़ाई में डालें और उन्हें हल्का सा भून लें. आलू को ज्यादा पकाना नहीं है, बस हल्का सा टॉस कर लें ताकि वो मसाले के साथ अच्छे से मिल जाएं. 4. अब इसमें भिगोकर रखा हुआ साबूदाना डालें. साबूदाना डालने के बाद उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इस मिक्सचर को मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं, ताकि साबूदाना अच्छे से पक जाए और उसका टेस्ट सब मसालों के साथ मिल जाए.  5. अब गैस बंद करने से पहले इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालें. आप चाहें तो टेस्ट बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. सब चीजों को अच्छे से मिला लें.  6. अब आपकी साबूदाना बिरयानी तैयार है, इसे गरमागरम दही या रायता के साथ परोसें.  यह भी पढ़ें : चाय बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें एक अच्छी चाय के लिए कितनी चायपत्ती है सही?

Nov 4, 2025 - 14:30
 0
साबूदाने से बनाएं ऐसी बिरयानी जिसे खाकर नॉन-वेज लवर्स भी कहेंगे वाह, जानिए रेसिपी

अक्सर कई लोगों का लंच में कुछ नया और हेल्दी खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि वेज डिश में कुछ अलग कैसे बनाया जाए. ऐसा अक्सर होता है कि लोग अपनी रेसिपी के बारे में बहुत सोचते हैं और फिर वही पुरानी खिचड़ी, दाल या चावल ही बना लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद नॉर्मल सी सामग्री से एक ऐसी डिश बनाई जा सकती है, जो न सिर्फ टेस्ट से भरपूर होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन होती है. ये डिश साबूदाना बिरयानी है.

यह एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आएगी, चाहे वह वेज लवर हो या नॉनवेज लर्व. आपने साबूदाना को आमतौर पर वड़ा, खिचड़ी या व्रत के दौरान ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसस बनी टेस्टी और हेल्दी बिरयानी नहीं खाई होगी. यह डिश न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और सबसे खास बात, इसे सिर्फ 20 से 25 मिनट में तैयार किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि  नॉन-वेज लवर्स की भी फेवरेट वेज स्पेशल साबूदाना बिरयानी घर में कैसे तैयार करें. 

साबूदाना बिरयानी घर में कैसे तैयार करें

1. घर में साबूदाना बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धो लें और फिर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. जब साबूदाना अच्छे से फूल जाएं, तो इन्हें छलनी में डालकर पानी अलग निकाल लें. 

2. अब एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता और मूंगफली डालकर अच्छे से भूनें. मूंगफली का हल्का सा सुनहरा होने तक भूनें ताकि उसका टेस्ट अच्छा आए. 

3. इसके बाद उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर कढ़ाई में डालें और उन्हें हल्का सा भून लें. आलू को ज्यादा पकाना नहीं है, बस हल्का सा टॉस कर लें ताकि वो मसाले के साथ अच्छे से मिल जाएं.

4. अब इसमें भिगोकर रखा हुआ साबूदाना डालें. साबूदाना डालने के बाद उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इस मिक्सचर को मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं, ताकि साबूदाना अच्छे से पक जाए और उसका टेस्ट सब मसालों के साथ मिल जाए. 

5. अब गैस बंद करने से पहले इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालें. आप चाहें तो टेस्ट बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. सब चीजों को अच्छे से मिला लें. 

6. अब आपकी साबूदाना बिरयानी तैयार है, इसे गरमागरम दही या रायता के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें : चाय बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें एक अच्छी चाय के लिए कितनी चायपत्ती है सही?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow