सरकार के इस फैसले से स्टील कंपनियों के शेयर बने रॉकेट; निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, जानें डिटेल
Steel Stocks Surge: साल 2025 के आखिरी कारोबारी सेशन 31 दिसंबर को स्टील कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी दिन के दौरान JSW स्टील, टाटा स्टील और जिंदल स्टील जैसी कंपनियों के शेयर 2 से 5 प्रतिशत तक उछल गए हैं. इस तेजी के पीछे भारत सरकार के सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के ऐलान को बताया जा रहा हैं. सरकार की ओर से चुनिंदा स्टील आयात पर तीन सालों के लिए 12 फीसदी का सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में स्टील कंपनियों का हाल.. JSW स्टील, टाटा स्टील और जिंदल के शेयरों का हाल बुधवार के कारोबारी दिन JSW स्टील कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई पर सुबह करीब 11:20 बजे 4.84 फीसदी या 53.85 रुपये की बढ़त के साथ 1165.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. टाटा स्टील के शेयरों में 2.42 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही थी और यह 180 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, जिंदल स्टील के शेयर भी उछल गए थे. शेयरों में 3.45 प्रतिशत या 35.20 रुपये की तेजी दर्ज की जा रही थी और कंपनी शेयर 1056.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. स्टील आयात पर सेफगार्ड ड्यूटी का फैसला बाजार जानकारों के अनुसार सरकार की ओर से घरेलू स्टील इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने और कम गुणवत्ता वाली स्टील आयात को कम करने के उद्देश्य से सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया है. सरकार ने नॉन-अलॉय और अलॉय फ्लैट स्टील के आयात को लेकर बड़ा कदम उठाया हैं. सरकार के फैसले के तहत पहले साल 12 फीसदी, दूसरे साल 11.5 फीसदी और तीसरे साल 11 फीसदी की सेफगार्ड ड्यूटी लगाई जाएगी. यह शुल्क खासतौर पर चीन, वियतनाम और नेपाल से आने वाले स्टील आयात पर लागू होगा. हालांकि, स्टेनलेस स्टील जैसे स्पेशलिटी स्टील प्रोडक्ट्स को इस ड्यूटी से बाहर रखा गया है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने का चमक हुई फीकी, 31 दिसंबर को इस रेट पर बिक रहा सोना, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Steel Stocks Surge: साल 2025 के आखिरी कारोबारी सेशन 31 दिसंबर को स्टील कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी दिन के दौरान JSW स्टील, टाटा स्टील और जिंदल स्टील जैसी कंपनियों के शेयर 2 से 5 प्रतिशत तक उछल गए हैं.
इस तेजी के पीछे भारत सरकार के सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के ऐलान को बताया जा रहा हैं. सरकार की ओर से चुनिंदा स्टील आयात पर तीन सालों के लिए 12 फीसदी का सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में स्टील कंपनियों का हाल..
JSW स्टील, टाटा स्टील और जिंदल के शेयरों का हाल
बुधवार के कारोबारी दिन JSW स्टील कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई पर सुबह करीब 11:20 बजे 4.84 फीसदी या 53.85 रुपये की बढ़त के साथ 1165.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. टाटा स्टील के शेयरों में 2.42 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही थी और यह 180 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
वहीं, जिंदल स्टील के शेयर भी उछल गए थे. शेयरों में 3.45 प्रतिशत या 35.20 रुपये की तेजी दर्ज की जा रही थी और कंपनी शेयर 1056.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.
स्टील आयात पर सेफगार्ड ड्यूटी का फैसला
बाजार जानकारों के अनुसार सरकार की ओर से घरेलू स्टील इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने और कम गुणवत्ता वाली स्टील आयात को कम करने के उद्देश्य से सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया है. सरकार ने नॉन-अलॉय और अलॉय फ्लैट स्टील के आयात को लेकर बड़ा कदम उठाया हैं.
सरकार के फैसले के तहत पहले साल 12 फीसदी, दूसरे साल 11.5 फीसदी और तीसरे साल 11 फीसदी की सेफगार्ड ड्यूटी लगाई जाएगी. यह शुल्क खासतौर पर चीन, वियतनाम और नेपाल से आने वाले स्टील आयात पर लागू होगा. हालांकि, स्टेनलेस स्टील जैसे स्पेशलिटी स्टील प्रोडक्ट्स को इस ड्यूटी से बाहर रखा गया है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने का चमक हुई फीकी, 31 दिसंबर को इस रेट पर बिक रहा सोना, जानें अपने शहर का ताजा भाव
What's Your Reaction?