सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NICL में ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और ग्रेजुएट हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट (कैडर-1) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कंपनी देशभर में योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर दे रही है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2025 तक nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. ध्यान रखें, आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन को मान्य नहीं किया जाएगा. जानें कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, बीकॉम, एमकॉम, सीए, लॉ, एमबीबीएस, एमएस या संबंधित विषयों में पीजी डिग्री होनी चाहिए. उम्र की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 मई 2025 के आधार पर की जाएगी.ये हैं जरूरी डेट्स ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जून 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2025 फॉर्म प्रिंट करने की आखिरी तारीख: 18 जुलाई 2025 फेज-1 परीक्षा (संभावित): 20 जुलाई 2025 फेज-2 परीक्षा (संभावित): 31 अगस्त 2025 यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक इतना देना होगा आवेदन शुल्क आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/PwBD के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है. आवेदन कैसे करें? सबसे पहले NICL की वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और “New Registration” पर जाकर खुद को रजिस्टर करें अब जरूरी जानकारियाँ भरें, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें अंत में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Jun 12, 2025 - 17:30
 0
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NICL में ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और ग्रेजुएट हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट (कैडर-1) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कंपनी देशभर में योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर दे रही है.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2025 तक nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. ध्यान रखें, आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन को मान्य नहीं किया जाएगा.

जानें कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, बीकॉम, एमकॉम, सीए, लॉ, एमबीबीएस, एमएस या संबंधित विषयों में पीजी डिग्री होनी चाहिए.

उम्र की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 मई 2025 के आधार पर की जाएगी.

ये हैं जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2025
  • फॉर्म प्रिंट करने की आखिरी तारीख: 18 जुलाई 2025
  • फेज-1 परीक्षा (संभावित): 20 जुलाई 2025
  • फेज-2 परीक्षा (संभावित): 31 अगस्त 2025

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/PwBD के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है.

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले NICL की वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं
  3. भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और “New Registration” पर जाकर खुद को रजिस्टर करें
  4. अब जरूरी जानकारियाँ भरें, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें
  5. कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें
  6. अंत में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow