शेयर मार्केट में आज बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका! इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानें डिटेल

Stocks to watch On Friday trading session: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 22 जनवरी को तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा. इस तेजी के बीच कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं. अब इन नतीजों का असर आज यानी शुक्रवार के कारोबार में देखने को मिल सकता है. जिन कंपनियों के रिजल्ट उम्मीद से बेहतर या कमजोर रहे हैं, उनके शेयर आज निवेशकों के खास फोकस में रहने वाले हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा स्टॉक्स के बारे में.......  अडानी एनर्जी सॉल्यूशन शेयर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने तिमाही नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 552.2 करोड़ रुपये रह गया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 561.8 करोड़ रुपये था. वहीं दूसरी ओर, कंपनी की ऑपरेशनल इनकम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. ऑपरेशन से होने वाली आमदनी 15.2 फीसदी बढ़कर 6,729.7 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई है. पिछले साल यह करीब 5,830 करोड़ रुपये था. इंडिगो शेयर एयरलाइन सेक्टर की बड़ी कंपनी इंडिगो के लिए यह तिमाही मुनाफे के लिहाज से कमजोर रही है. इंटरग्लोब एविएशन द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77.5 फीसदी गिरकर 550 करोड़ रुपये रह गया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,448 करोड़ रुपये था. हालांकि, इस दौरान ऑपरेशन से होने वाली आमदनी में 6.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. यह 22,110 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,471 करोड़ रुपये पहुंच गई है.  बंधन बैंक शेयर बैंकिंग सेक्टर की बंधन बैंक के तिमाही नतीजे इस बार कमजोर रहे हैं. गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 28.5 फीसदी घटकर 1,445 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2,021 करोड़ रुपये था. वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी गिरकर 2,688 करोड़ रुपये हो गया है. जो एक साल पहले की तुलना में 4 फीसदी की गिरावट दिखाता है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Budget 2026: पिछले साल 12% घटी आवासीय बिक्री, इस बार रियल एस्टेट की क्या है निर्मला सीतारमण से प्रमुख मांगें

Jan 23, 2026 - 08:30
 0
शेयर मार्केट में आज बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका! इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानें डिटेल

Stocks to watch On Friday trading session: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 22 जनवरी को तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा.

इस तेजी के बीच कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं. अब इन नतीजों का असर आज यानी शुक्रवार के कारोबार में देखने को मिल सकता है. जिन कंपनियों के रिजल्ट उम्मीद से बेहतर या कमजोर रहे हैं, उनके शेयर आज निवेशकों के खास फोकस में रहने वाले हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा स्टॉक्स के बारे में....... 

अडानी एनर्जी सॉल्यूशन शेयर

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने तिमाही नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 552.2 करोड़ रुपये रह गया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 561.8 करोड़ रुपये था.

वहीं दूसरी ओर, कंपनी की ऑपरेशनल इनकम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. ऑपरेशन से होने वाली आमदनी 15.2 फीसदी बढ़कर 6,729.7 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई है. पिछले साल यह करीब 5,830 करोड़ रुपये था.

इंडिगो शेयर

एयरलाइन सेक्टर की बड़ी कंपनी इंडिगो के लिए यह तिमाही मुनाफे के लिहाज से कमजोर रही है. इंटरग्लोब एविएशन द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77.5 फीसदी गिरकर 550 करोड़ रुपये रह गया है.

जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,448 करोड़ रुपये था. हालांकि, इस दौरान ऑपरेशन से होने वाली आमदनी में 6.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. यह 22,110 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,471 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

बंधन बैंक शेयर

बैंकिंग सेक्टर की बंधन बैंक के तिमाही नतीजे इस बार कमजोर रहे हैं. गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 28.5 फीसदी घटकर 1,445 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2,021 करोड़ रुपये था.

वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी गिरकर 2,688 करोड़ रुपये हो गया है. जो एक साल पहले की तुलना में 4 फीसदी की गिरावट दिखाता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Budget 2026: पिछले साल 12% घटी आवासीय बिक्री, इस बार रियल एस्टेट की क्या है निर्मला सीतारमण से प्रमुख मांगें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow