Bank Holiday: बैंक जाने का प्लान है? तो रुकिए! 23 जनवरी को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखिए लिस्ट

Bank Holiday 23 January 2026: अगर आप आज शुक्रवार 23 जनवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना आपके लिए जरूरी है कि आज कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में छुट्टियों की जानकारी लिए बिना बैंक ब्रांच जाने से आपको परेशानी हो सकती हैं. इसलिए अपने शहर की स्थिति का पता लगाकर ही बैंक जाना आपको लिए सही रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता हैं. जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों की छुट्टियों की जानकारी दी जाती हैं. इस लिस्ट के अनुसार 23 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बैंकों की छुट्टी दी गई है. आइए जानते हैं, आज बैंक कहां-कहां बंद हैं? 23 जनवरी को बैंक की छुट्टी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्रसाई जयंती और बसंत पंचमी के चलते भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियों का ऐलान किया हैं. इन अवसरों की वजह से आज कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो आज बैंक जाने का प्लान कैंसिल करना बेहतर रहेगा. हालांकि, इन तीन राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. जनवरी की आने वाली छुट्टियां 24 जनवरी 2026 को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे. वहीं 25 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के ज्यादातर शहरों में बैंकिंग सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है. जिससे लगातार तीन दिन तक कई जगहों पर बैंक का कामकाज प्रभावित रहेगा. ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू बैंक बंद होने के बावजूद भी यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं पहले की तरह ही चालू रहेंगी. पैसों की लेनदेन, बिल भुगतान, खरीदारी जैसे काम आप सामान्य दिनों की तरह ही कर सकेंगे. हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक ब्रांच जाने की आवश्यकता होती है, वैसे काम नहीं हो पाएंगे.  यह भी पढ़ें:  शेयर मार्केट में आज बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका! इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानें डिटेल

Jan 23, 2026 - 08:30
 0
Bank Holiday: बैंक जाने का प्लान है? तो रुकिए! 23 जनवरी को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखिए लिस्ट

Bank Holiday 23 January 2026: अगर आप आज शुक्रवार 23 जनवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना आपके लिए जरूरी है कि आज कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में छुट्टियों की जानकारी लिए बिना बैंक ब्रांच जाने से आपको परेशानी हो सकती हैं. इसलिए अपने शहर की स्थिति का पता लगाकर ही बैंक जाना आपको लिए सही रहेगा.

भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता हैं. जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों की छुट्टियों की जानकारी दी जाती हैं. इस लिस्ट के अनुसार 23 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बैंकों की छुट्टी दी गई है. आइए जानते हैं, आज बैंक कहां-कहां बंद हैं?

23 जनवरी को बैंक की छुट्टी

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्रसाई जयंती और बसंत पंचमी के चलते भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियों का ऐलान किया हैं. इन अवसरों की वजह से आज कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो आज बैंक जाने का प्लान कैंसिल करना बेहतर रहेगा. हालांकि, इन तीन राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

जनवरी की आने वाली छुट्टियां

24 जनवरी 2026 को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे. वहीं 25 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के ज्यादातर शहरों में बैंकिंग सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है. जिससे लगातार तीन दिन तक कई जगहों पर बैंक का कामकाज प्रभावित रहेगा.

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद होने के बावजूद भी यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं पहले की तरह ही चालू रहेंगी. पैसों की लेनदेन, बिल भुगतान, खरीदारी जैसे काम आप सामान्य दिनों की तरह ही कर सकेंगे. हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक ब्रांच जाने की आवश्यकता होती है, वैसे काम नहीं हो पाएंगे. 

यह भी पढ़ें:  शेयर मार्केट में आज बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका! इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानें डिटेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow