वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
Stock Market News: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती तेजी टिक नहीं पाई. आईटी, बैंकिंग और पीएसयू शेयरों में मजबूती के दम पर बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं और मुनाफावसूली के चलते अंत में मिश्रित रुख के साथ कारोबार बंद हुआ. BSE Sensex 27.46 अंक गिरकर 82,248.61 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 14.05 अंक की हल्की बढ़त के साथ 25,496.55 पर बंद हुआ. बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और भू-राजनीतिक जोखिमों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा वसूला. आईटी और बैंकिंग शेयरों में शुरुआती खरीदारी रही, लेकिन व्यापक बाजार में दबाव बना रहा. विश्लेषकों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर सकता है. ये भी पढ़ें: यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
Stock Market News: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती तेजी टिक नहीं पाई. आईटी, बैंकिंग और पीएसयू शेयरों में मजबूती के दम पर बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं और मुनाफावसूली के चलते अंत में मिश्रित रुख के साथ कारोबार बंद हुआ. BSE Sensex 27.46 अंक गिरकर 82,248.61 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 14.05 अंक की हल्की बढ़त के साथ 25,496.55 पर बंद हुआ.
बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता
अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और भू-राजनीतिक जोखिमों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा वसूला. आईटी और बैंकिंग शेयरों में शुरुआती खरीदारी रही, लेकिन व्यापक बाजार में दबाव बना रहा. विश्लेषकों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर सकता है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
What's Your Reaction?