वनडे में 164, टी20 में 204 का है स्ट्राइक रेट, औसत भी गजब, टीम इंडिया में कब तक डेब्यू कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी, वो 12 साल का लड़का था जिसने बिहार के लिए डोमेस्टिक डेब्यू कर लिया था. 14 की उम्र तक आते-आते IPL और भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं. इन दिनों वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. केवल 18 मैचों के टी20 करियर में 3 शतक जड़ चुके हैं. वैभव, जिस भी टीम के लिए खेलते हैं उसे तूफानी शुरुआत दिलाते आए हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 204.37 का है, वहीं लिस्ट-A करियर में भी उन्होंने अब तक करीब 165 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. खासतौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने तबाही मचाई हुई है. उन्हें टीम इंडिया में लाए जाने की मांग उठने लगी है, लेकिन सवाल है कि क्या वैभव अभी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं? अगर हां, तो कब तक उनका डेब्यू हो पाएगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. कब तक कर पाएंगे डेब्यू? साल 2020 से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने को लेकर उम्र का कोई नियम नहीं था. मगर 2020 में ICC ने ऐसा नियम लागू किया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए किसी खिलाड़ी की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए. वहीं वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को हुआ था और उनकी उम्र अभी 14 साल 297 दिन है. 68 दिनों के बाद उनकी उम्र 15 साल हो जाएगी, जिसके बाद ICC के नियम के तहत वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के योग्य हो जाएंगे. लिस्ट A क्रिकेट में उनका औसत 44.12 का है, वहीं टी20 मैचों में अब तक उन्होंने 41.23 के औसत से रन बनाए हैं. क्या हो सकता है टीम इंडिया में सेलेक्शन? वैभव सूर्यवंशी ने खासतौर पर सफेद गेंद की क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. टी20 फॉर्मेट की बात करें तो उसमें संभव ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अगले कुछ समय तक ओपनिंग बल्लेबाजी का रोल निभाएंगे. वहीं नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अपना क्रम आगे पीछे करते रहते हैं. साफ तौर पर कहें तो अभी टी20 टीम के टॉप ऑर्डर में अभी जगह खाली नहीं है. वहीं वनडे टीम का भी यही हाल है. इसलिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय स्क्वाड में चयन हो भी जाता है, तो शायद अगले कुछ समय तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाएगा. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की ICC से अब नई मांग, BCB समझ गया भारत से बाहर शिफ्ट नहीं होंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच; फिर चली नई चाल
वैभव सूर्यवंशी, वो 12 साल का लड़का था जिसने बिहार के लिए डोमेस्टिक डेब्यू कर लिया था. 14 की उम्र तक आते-आते IPL और भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं. इन दिनों वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. केवल 18 मैचों के टी20 करियर में 3 शतक जड़ चुके हैं.
वैभव, जिस भी टीम के लिए खेलते हैं उसे तूफानी शुरुआत दिलाते आए हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 204.37 का है, वहीं लिस्ट-A करियर में भी उन्होंने अब तक करीब 165 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. खासतौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने तबाही मचाई हुई है. उन्हें टीम इंडिया में लाए जाने की मांग उठने लगी है, लेकिन सवाल है कि क्या वैभव अभी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं? अगर हां, तो कब तक उनका डेब्यू हो पाएगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.
कब तक कर पाएंगे डेब्यू?
साल 2020 से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने को लेकर उम्र का कोई नियम नहीं था. मगर 2020 में ICC ने ऐसा नियम लागू किया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए किसी खिलाड़ी की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए.
वहीं वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को हुआ था और उनकी उम्र अभी 14 साल 297 दिन है. 68 दिनों के बाद उनकी उम्र 15 साल हो जाएगी, जिसके बाद ICC के नियम के तहत वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के योग्य हो जाएंगे. लिस्ट A क्रिकेट में उनका औसत 44.12 का है, वहीं टी20 मैचों में अब तक उन्होंने 41.23 के औसत से रन बनाए हैं.
क्या हो सकता है टीम इंडिया में सेलेक्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने खासतौर पर सफेद गेंद की क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. टी20 फॉर्मेट की बात करें तो उसमें संभव ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अगले कुछ समय तक ओपनिंग बल्लेबाजी का रोल निभाएंगे. वहीं नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अपना क्रम आगे पीछे करते रहते हैं. साफ तौर पर कहें तो अभी टी20 टीम के टॉप ऑर्डर में अभी जगह खाली नहीं है. वहीं वनडे टीम का भी यही हाल है. इसलिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय स्क्वाड में चयन हो भी जाता है, तो शायद अगले कुछ समय तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाएगा.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?