ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल

Lalit Modi News: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उन्हें मिला एक खास गिफ्ट है. ललित मोदी को एक ज्वेलर की तरफ से ‘डायमंड स्पून’ यानी हीरे की चम्मच के डिजाइन वाला नेकलेस गिफ्ट में मिला है. उन्होंने इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने कहा, जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, मैं डायमंड स्पून के साथ पैदा हुआ था. ये बहुत सुंदर है.  उन्होंने इस खास गिफ्ट के लिए ज्वेलर को धन्यवाद भी दिया.  उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. डायमंड स्पून वाली बात ललित मोदी के लिए नई नहीं है. वो पहले भी अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर इस तरह की बात कर चुके है. कौन हैं ललित मोदी? ललित मोदी IPL के संस्थापक और पहले चेयरमैन रहे हैं. IPL को शुरू करने में उनकी बड़ी भूमिका थी. वो BCCI के उपाध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ललित मोदी 2010 में भारत से बाहर चले गए थे और तब से विदेश में रह रहे हैं. वो अपनी महंगी और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG           View this post on Instagram                       A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi) अभी कहां हैं और भारत कब आएंगे ललित मोदी फिलहाल विदेश में रहते हैं. जुलाई 2026 में एक बड़े कानूनी मामले में ट्रिब्यूनल से राहत मिलने के बाद उन्होंने भारत लौटने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वो 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में भारत वापस आ सकते हैं. ये मामला 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए IPL से जुड़ा था. SAFEMA के अनुसार बने अपीलीय ट्रिब्यूनल ने इस मामले में ललित मोदी और दूसरे लोगों को बड़ी राहत दी थी. फिलहाल भारत लौटने की कोई फिक्स तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन ललित मोदी ने जल्द भारत आने की इच्छा साफ तौर पर जाहिर की है. 'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?

Aug 14, 2026 - 10:30
 0
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल

Lalit Modi News: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उन्हें मिला एक खास गिफ्ट है. ललित मोदी को एक ज्वेलर की तरफ से ‘डायमंड स्पून’ यानी हीरे की चम्मच के डिजाइन वाला नेकलेस गिफ्ट में मिला है. उन्होंने इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने कहा, जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, मैं डायमंड स्पून के साथ पैदा हुआ था. ये बहुत सुंदर है.  उन्होंने इस खास गिफ्ट के लिए ज्वेलर को धन्यवाद भी दिया.  उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. डायमंड स्पून वाली बात ललित मोदी के लिए नई नहीं है. वो पहले भी अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर इस तरह की बात कर चुके है.

कौन हैं ललित मोदी?

ललित मोदी IPL के संस्थापक और पहले चेयरमैन रहे हैं. IPL को शुरू करने में उनकी बड़ी भूमिका थी. वो BCCI के उपाध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ललित मोदी 2010 में भारत से बाहर चले गए थे और तब से विदेश में रह रहे हैं. वो अपनी महंगी और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं.

दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

अभी कहां हैं और भारत कब आएंगे

ललित मोदी फिलहाल विदेश में रहते हैं. जुलाई 2026 में एक बड़े कानूनी मामले में ट्रिब्यूनल से राहत मिलने के बाद उन्होंने भारत लौटने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वो 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में भारत वापस आ सकते हैं.

ये मामला 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए IPL से जुड़ा था. SAFEMA के अनुसार बने अपीलीय ट्रिब्यूनल ने इस मामले में ललित मोदी और दूसरे लोगों को बड़ी राहत दी थी. फिलहाल भारत लौटने की कोई फिक्स तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन ललित मोदी ने जल्द भारत आने की इच्छा साफ तौर पर जाहिर की है.

'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow