रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कुछ दिन पहले अभिषेक पोरेल को हुगली जिले की मोगरा पुलिस ने एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ संबंध बनाए और इसे रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस ने उन्हें 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था. उन्हें अदालत ने पहले 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था, अब उनकी जमानत याचिका एक बार फिर खारिज हो गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार चिनसुराह कोर्ट ने बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अभिषेक 23 जून से जांच के दायरे में हैं जब कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अभिषेक पोरेल और आरोप लगाने वाली छात्रा 3 साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों साथ में विदेश जा चुके थे और शादी का प्लान भी कर चुके थे. करीब 18 महीने पहले उनके बीच लड़ाई हुई, तब भी पुलिस तक बात पहुंची थी लेकिन तब कोई FIR नहीं हुई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस कई बार अभिषेक पोरेल के घर गई थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. बाद में छात्रा कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची, तब कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि अभिषेक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. यह भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा अभिषेक पोरेल क्रिकेट करियर 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक डोमेस्टिक में बंगाल टीम का प्रतिनिधत्व करते हैं. उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में खेली 50 पारियों में 1408 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. इसके आलावा उन्होंने लिस्ट ए के 23 मैचों में 833 रन बनाए, टी20 में उन्होंने 61 मैच खेले और 1590 रन उनके नाम हैं. टी20 में उनके नाम 11 अर्धशतक हैं, जिसमें से 4 IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आए. यह भी पढ़ें- कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट अभिषेक पोरेल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे, तब से वह इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं. IPL में उन्होंने दिल्ली के लिए कुल 35 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 33 पारियों में 769 रन बनाए. पिछले सीजन (2026) में उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने को मिले, जिनमें वह सिर्फ 108 रन ही बना पाए.

Aug 15, 2026 - 02:30
 0
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कुछ दिन पहले अभिषेक पोरेल को हुगली जिले की मोगरा पुलिस ने एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ संबंध बनाए और इसे रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस ने उन्हें 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था. उन्हें अदालत ने पहले 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था, अब उनकी जमानत याचिका एक बार फिर खारिज हो गई है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार चिनसुराह कोर्ट ने बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अभिषेक 23 जून से जांच के दायरे में हैं जब कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अभिषेक पोरेल और आरोप लगाने वाली छात्रा 3 साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों साथ में विदेश जा चुके थे और शादी का प्लान भी कर चुके थे. करीब 18 महीने पहले उनके बीच लड़ाई हुई, तब भी पुलिस तक बात पहुंची थी लेकिन तब कोई FIR नहीं हुई थी.

रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस कई बार अभिषेक पोरेल के घर गई थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. बाद में छात्रा कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची, तब कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि अभिषेक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

यह भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

अभिषेक पोरेल क्रिकेट करियर

23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक डोमेस्टिक में बंगाल टीम का प्रतिनिधत्व करते हैं. उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में खेली 50 पारियों में 1408 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. इसके आलावा उन्होंने लिस्ट ए के 23 मैचों में 833 रन बनाए, टी20 में उन्होंने 61 मैच खेले और 1590 रन उनके नाम हैं. टी20 में उनके नाम 11 अर्धशतक हैं, जिसमें से 4 IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आए.

यह भी पढ़ें- कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

अभिषेक पोरेल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे, तब से वह इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं. IPL में उन्होंने दिल्ली के लिए कुल 35 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 33 पारियों में 769 रन बनाए. पिछले सीजन (2026) में उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने को मिले, जिनमें वह सिर्फ 108 रन ही बना पाए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow