अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

KKR vs SRH Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना लिए हैं. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में KKR की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने SRH को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 82 रनों की सलामी साझेदारी कर दी थी. हेनरिक क्लासेन हैदराबाद टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 5.4 ओवर में ही 82 रन जोड़ दिए थे. एक तरफ अभिषेक ने 21 गेंद में 48 रन बनाए, दूसरी ओर ट्रेविस हेड ने 21 गेंद में 46 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 7 छक्के और 11 चौके ठोके. मगर उन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद का रन रेट धड़ाम से नीचे आ गिरा. 8 ओवर में थे 110, फिर KKR की वापसी 8 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 110 रन बना दिए थे. उसके अगले 2 ओवरों में कोलकाता की टीम ने जबरदस्त वापसी की. 8 ओवर में स्कोर 110 रन था, लेकिन 10वां ओवर खत्म होते-होते SRH की टीम 3 और विकेट खो चुकी थी. हैदराबाद टीम का रन रेट धड़ाम से नीचे आ गिरा था. क्लासेन ने करवाई वापसी KKR ने कुछ समय के लिए वापसी जरूर की, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने सधी हुई पारी खेलनी शुरू की. हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 52 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी कर SRH को बड़े स्कोर की ओर ले जाने का काम किया. नीतीश ने 24 गेंद में 39 रन बनाए, वहीं क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए. वो SRH के लिए अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. आखिरी 2 ओवर में बिखरी SRH अभिषेक और हेड ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई थी, उसे देख हैदराबाद को 250-260 के स्कोर की उम्मीद होगी. मिडिल ओवरों में गिरे विकेट और अंतिम 2 ओवरों में खराब खेल के कारण SRH की टीम 226 रन बना पाई. आखिरी 2 ओवरों में हैदराबाद ने 26 रन बनाए और 4 विकेट भी खोए.

Apr 3, 2026 - 04:30
 0
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

KKR vs SRH Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना लिए हैं. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में KKR की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने SRH को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 82 रनों की सलामी साझेदारी कर दी थी. हेनरिक क्लासेन हैदराबाद टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 5.4 ओवर में ही 82 रन जोड़ दिए थे. एक तरफ अभिषेक ने 21 गेंद में 48 रन बनाए, दूसरी ओर ट्रेविस हेड ने 21 गेंद में 46 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 7 छक्के और 11 चौके ठोके. मगर उन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद का रन रेट धड़ाम से नीचे आ गिरा.

8 ओवर में थे 110, फिर KKR की वापसी

8 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 110 रन बना दिए थे. उसके अगले 2 ओवरों में कोलकाता की टीम ने जबरदस्त वापसी की. 8 ओवर में स्कोर 110 रन था, लेकिन 10वां ओवर खत्म होते-होते SRH की टीम 3 और विकेट खो चुकी थी. हैदराबाद टीम का रन रेट धड़ाम से नीचे आ गिरा था.

क्लासेन ने करवाई वापसी

KKR ने कुछ समय के लिए वापसी जरूर की, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने सधी हुई पारी खेलनी शुरू की. हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 52 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी कर SRH को बड़े स्कोर की ओर ले जाने का काम किया. नीतीश ने 24 गेंद में 39 रन बनाए, वहीं क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए. वो SRH के लिए अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे.

आखिरी 2 ओवर में बिखरी SRH

अभिषेक और हेड ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई थी, उसे देख हैदराबाद को 250-260 के स्कोर की उम्मीद होगी. मिडिल ओवरों में गिरे विकेट और अंतिम 2 ओवरों में खराब खेल के कारण SRH की टीम 226 रन बना पाई. आखिरी 2 ओवरों में हैदराबाद ने 26 रन बनाए और 4 विकेट भी खोए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow