ये जीते और वो हारे..., इस तरह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान; जानें अजब-गजब समीकरण

Pakistan Qualification Scenario T20 WC Semi-final: ऐसा कोई पहली बार नहीं है कि जब किसी आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को नॉकआउट मैचों में क्वालीफाई करने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा हो, बल्कि बीते कई सालों से लगभग ऐसा ही देखने को मिल रहा है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां उन्हें 'ये जीते और वो हारे' वाला समीकरण के सहारे बैठाना पड़ा रहा है.  दरअसल टूर्नामेंट के सुपर-8 में पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दो मैच के बाद पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 पॉइंट है. तो आइए जानते हैं कि अब पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल में कदम रख सकता है.  पाकिस्तान का सेमीफाइनल मे पहुंचने का पूरा समीकरण  सबसे पहले तो पाकिस्तान को सुपर-8 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा. सभी समीकरण श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद ही लागू होंगे.  श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के साथ पाकिस्तान को इस बात पर निर्भर होना पड़ेगा कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच गंवा दे. न्यूजीलैंड के पास अभी सिर्फ 1 पॉइंट है. दोनों मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड 1 ही पॉइंट पर सीमित रह जाएगा. वहीं पाकिस्तान 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा.  गौर करने वाली बात यह है कि श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में न्यूजीलैंड को हराकर और पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलकर श्रीलंका के पास 2 ही पॉइंट्स होंगे. इस तरह श्रीलंका भी सेमीफाइनल से दूर रह जाएगा.  अगर न्यूजीलैंड ने जीत लिया एक मैच  देखिए, बात सिर्फ यहीं पर समाप्त नहीं हो रही है कि न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच गंवाए तभी पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. अगर कीवी टीम सुपर-8 के बाकी दोनों में से एक मैच जीत भी लेती है, उस स्थिति में भी पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका रहेगा. न्यूजीलैंड की एक जीत के बाद पाकिस्तान को मजबूत नेट रनरेट के साथ क्वालीफाई करना होगा.    यह भी पढ़ें: Watch: हेलमेट से सिर पर मारा..., रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल

Feb 25, 2026 - 17:30
 0
ये जीते और वो हारे..., इस तरह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान; जानें अजब-गजब समीकरण

Pakistan Qualification Scenario T20 WC Semi-final: ऐसा कोई पहली बार नहीं है कि जब किसी आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को नॉकआउट मैचों में क्वालीफाई करने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा हो, बल्कि बीते कई सालों से लगभग ऐसा ही देखने को मिल रहा है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां उन्हें 'ये जीते और वो हारे' वाला समीकरण के सहारे बैठाना पड़ा रहा है. 

दरअसल टूर्नामेंट के सुपर-8 में पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दो मैच के बाद पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 पॉइंट है. तो आइए जानते हैं कि अब पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल में कदम रख सकता है. 

पाकिस्तान का सेमीफाइनल मे पहुंचने का पूरा समीकरण 

सबसे पहले तो पाकिस्तान को सुपर-8 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा. सभी समीकरण श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद ही लागू होंगे. 

श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के साथ पाकिस्तान को इस बात पर निर्भर होना पड़ेगा कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच गंवा दे. न्यूजीलैंड के पास अभी सिर्फ 1 पॉइंट है. दोनों मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड 1 ही पॉइंट पर सीमित रह जाएगा. वहीं पाकिस्तान 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा. 

गौर करने वाली बात यह है कि श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में न्यूजीलैंड को हराकर और पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलकर श्रीलंका के पास 2 ही पॉइंट्स होंगे. इस तरह श्रीलंका भी सेमीफाइनल से दूर रह जाएगा. 

अगर न्यूजीलैंड ने जीत लिया एक मैच 

देखिए, बात सिर्फ यहीं पर समाप्त नहीं हो रही है कि न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच गंवाए तभी पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. अगर कीवी टीम सुपर-8 के बाकी दोनों में से एक मैच जीत भी लेती है, उस स्थिति में भी पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका रहेगा. न्यूजीलैंड की एक जीत के बाद पाकिस्तान को मजबूत नेट रनरेट के साथ क्वालीफाई करना होगा. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: हेलमेट से सिर पर मारा..., रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow