Watch: हेलमेट से सिर पर मारा..., रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल

रणजी ट्रॉफी एलिट 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन ग्राउंड पर एक बड़ा विवाद देखने को मिला. जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश से भिड़ गए, कप्तान ने उन्हें हेलमेट से सिर पर मारा. कर्नाटक के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ये देखकर उनके पास दौड़े और बीच में जाकर खड़े हो गए, वह पारस की इस हरकत को देखकर काफी गुस्से में थे. क्यों हुई क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई? यह लड़ाई जम्मू कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई. कर्नाटक के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में एक गेंद जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के बल्ले के किनारे से लगकर चौके के लिए चली गई. इसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट प्लेयर केवी अनीश के बीच बहस हुई.  बहस करते हुए पारस डोगरा अनीश के पास गए, फील्डर ने भी हेलमेट पहना हुआ था. डोगरा उनके पास गए और उनके सिर पर हेलमेट पहने हुए सिर्फ से मार दिया. अंपायर और अन्य फील्डर उनकी तरफ दौड़े. मयंक अग्रवाल भी तुरंत उनके बीच जाकर खड़े हो गए. वह पारस पर काफी गुस्सा थे, उन्होंने फटकारते हुए उन्हें डांट लगाई. इसके बाद केएल राहुल ने भी पारस से बात की, अंपायर ने भी उन्हें वार्निंग दी. It's a headbutt by the J&K captain. Just not done in a cricket match #RanjiTrophy pic.twitter.com/Z7Jgv4XuiS — Amol Karhadkar (@karhacter) February 25, 2026 प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर के बाद पारस डोगरा ने अनीश से माफी भी मांगी. कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी डोगरा से इसको लेकर बात की और उन्हें समझाया. पारस डोगरा ने पहली पारी में 70 रन बनाए, उन्हें श्रेयस गोपाल ने बोल्ड किया. रणजी ट्रॉफी फाइनल का हाल 24 फरवरी से शुरू हुए फाइनल में जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. खबर लिखे जाने तक जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 500 से अधिक रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा, उन्होंने 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 121 रन बनाए. कप्तान पारस डोगरा (70) के आलावा हसन खान (88), अब्दुल समद (61), और कन्हैया वाधावन (57) ने अर्धशतक लगाया. साहिल लोटरा अर्धशतक लगा चुके हैं, वह अभी नाबाद हैं. कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं. विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी 1-1 विकेट ले चुके हैं.

Feb 25, 2026 - 17:30
 0
Watch: हेलमेट से सिर पर मारा..., रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल

रणजी ट्रॉफी एलिट 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन ग्राउंड पर एक बड़ा विवाद देखने को मिला. जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश से भिड़ गए, कप्तान ने उन्हें हेलमेट से सिर पर मारा. कर्नाटक के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ये देखकर उनके पास दौड़े और बीच में जाकर खड़े हो गए, वह पारस की इस हरकत को देखकर काफी गुस्से में थे.

क्यों हुई क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई?

यह लड़ाई जम्मू कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई. कर्नाटक के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में एक गेंद जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के बल्ले के किनारे से लगकर चौके के लिए चली गई. इसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट प्लेयर केवी अनीश के बीच बहस हुई. 

बहस करते हुए पारस डोगरा अनीश के पास गए, फील्डर ने भी हेलमेट पहना हुआ था. डोगरा उनके पास गए और उनके सिर पर हेलमेट पहने हुए सिर्फ से मार दिया. अंपायर और अन्य फील्डर उनकी तरफ दौड़े. मयंक अग्रवाल भी तुरंत उनके बीच जाकर खड़े हो गए. वह पारस पर काफी गुस्सा थे, उन्होंने फटकारते हुए उन्हें डांट लगाई. इसके बाद केएल राहुल ने भी पारस से बात की, अंपायर ने भी उन्हें वार्निंग दी.

प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर के बाद पारस डोगरा ने अनीश से माफी भी मांगी. कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी डोगरा से इसको लेकर बात की और उन्हें समझाया. पारस डोगरा ने पहली पारी में 70 रन बनाए, उन्हें श्रेयस गोपाल ने बोल्ड किया.

रणजी ट्रॉफी फाइनल का हाल

24 फरवरी से शुरू हुए फाइनल में जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. खबर लिखे जाने तक जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 500 से अधिक रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा, उन्होंने 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 121 रन बनाए. कप्तान पारस डोगरा (70) के आलावा हसन खान (88), अब्दुल समद (61), और कन्हैया वाधावन (57) ने अर्धशतक लगाया. साहिल लोटरा अर्धशतक लगा चुके हैं, वह अभी नाबाद हैं.

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं. विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी 1-1 विकेट ले चुके हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow