'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल

दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद नॉकआउट से बाहर हो गई है. बुधवार को न्यूजीलैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइन में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया. कीवी टीम फाइनल में प्रवेश कर गई तो वहीं पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया. इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने दनदनाता बयान दिया है.  दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली 9 विकेट की हार को ‘चोकर’ नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा बताया. बता दें कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. फिन एलन ने 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाया.  दक्षिण अफ्रीका की हार को हेड कोच ने कहा 'मोएर्ड' दक्षिण अफ्रीका इससे पहले भी आईसीसी टूर्नामेंट में नॉकआउट के दबाव वाले मैचों में लड़खड़ाता रहा है, जिसके कारण उसे ‘चोकर’ कहा जाने लगा था.कॉनराड ने पहले सेमीफाइनल के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि आज रात का मुकाबला चोकर जैसा था या नहीं. मुझे तो लगा कि यह चारों खाने चित होने जैसा था. आपने थोड़ी बहुत तो चुनौती पेश की होती, लेकिन आज के मैच में ऐसी कोई झलक नहीं दिखाई दी. दक्षिण अफ्रीका में हम इसके लिए एक शब्द ‘मोएर्ड’ (बुरी तरह से हारना) का उपयोग करते हैं." कॉनराड यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक मुहावरे का उपयोग करके अपनी टीम की करारी हार की व्याख्या की. कॉनराड ने कहा, "आज रात हमें एक करारा ‘स्नॉटक्लैप’ मिला. यह एक अफ़्रीकी शब्द है, जिसका अर्थ है बुरी तरह पिटाई, करारा थप्पड़ जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी. हमें बिल्कुल वैसा ही महसूस हुआ."

Mar 5, 2026 - 18:30
 0
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल

दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद नॉकआउट से बाहर हो गई है. बुधवार को न्यूजीलैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइन में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया. कीवी टीम फाइनल में प्रवेश कर गई तो वहीं पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया. इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने दनदनाता बयान दिया है. 

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली 9 विकेट की हार को ‘चोकर’ नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा बताया. बता दें कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. फिन एलन ने 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाया. 

दक्षिण अफ्रीका की हार को हेड कोच ने कहा 'मोएर्ड'

दक्षिण अफ्रीका इससे पहले भी आईसीसी टूर्नामेंट में नॉकआउट के दबाव वाले मैचों में लड़खड़ाता रहा है, जिसके कारण उसे ‘चोकर’ कहा जाने लगा था.
कॉनराड ने पहले सेमीफाइनल के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि आज रात का मुकाबला चोकर जैसा था या नहीं. मुझे तो लगा कि यह चारों खाने चित होने जैसा था. आपने थोड़ी बहुत तो चुनौती पेश की होती, लेकिन आज के मैच में ऐसी कोई झलक नहीं दिखाई दी. दक्षिण अफ्रीका में हम इसके लिए एक शब्द ‘मोएर्ड’ (बुरी तरह से हारना) का उपयोग करते हैं."

कॉनराड यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक मुहावरे का उपयोग करके अपनी टीम की करारी हार की व्याख्या की. कॉनराड ने कहा, "आज रात हमें एक करारा ‘स्नॉटक्लैप’ मिला. यह एक अफ़्रीकी शब्द है, जिसका अर्थ है बुरी तरह पिटाई, करारा थप्पड़ जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी. हमें बिल्कुल वैसा ही महसूस हुआ."

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow