मोदी, पुतिन और शी एक मंच पर... भारत को सस्ता तेल या सीमा पर राहत?
Modi Putin Xi Meeting: बिश्केक में नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे. भारत की नजर दो नतीजों पर है, रूस से तेल और भुगतान का आसान रास्ता, चीन से सीमा पर ठोस राहत. मौजूदा हालात और ग्रहों की चाल में तेल पर प्रगति की संभावना अधिक दिखती है, जबकि LAC पर बड़ी सफलता अभी कठिन है. 31 अगस्त को बिश्केक में एक ऐसी तस्वीर बन सकती है, जिस पर वॉशिंगटन से बीजिंग और मॉस्को तक नजर रहेगी. नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग एक ही मंच पर होंगे. हाथ मिलेंगे, कैमरे चमकेंगे और इसे दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों की बढ़ती नजदीकी कहा जाएगा. लेकिन तस्वीर के पीछे तीन अलग हिसाब चलेंगे. भारत के लिए इस तस्वीर का मूल्य दो सवाल तय करेंगे. क्या मोदी-पुतिन बैठक से रूसी तेल की आपूर्ति और भुगतान की मुश्किल आसान होगी? क्या चीन LAC पर बातचीत से आगे बढ़कर कोई ऐसा कदम उठाएगा, जो जमीन पर दिखाई दे? कुंडलियों का शुरुआती संकेत साफ है. रूस के साथ व्यावहारिक सौदे की जमीन तैयार है, भले भुगतान का रास्ता तुरंत न निकले. चीन से बातचीत की गुंजाइश भी है, लेकिन बड़ी सीमा राहत के मुकाबले छोटा भरोसा बढ़ाने वाला कदम अधिक संभव दिखाई देता है. Glimpses from the ceremonial welcome accorded to PM @narendramodi in Tashkent, Uzbekistan. pic.twitter.com/ERQ1IYv1Pt — PMO India (@PMOIndia) August 30, 2026 ताशकंद के बाद अब बिश्केक पर नजर प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पर हैं. ताशकंद में उन्होंने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा पर चर्चा की. PMO के अनुसार, इसके बाद वह बिश्केक जाएंगे और 26वें SCO सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. भारत इस संगठन का पूर्ण सदस्य 2017 से है. 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 के इस कार्यक्रम में सबसे बड़ी खबर मोदी-पुतिन बैठक है. विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है. दोनों नेता भारत-रूस संबंधों की पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे. मोदी-शी की अलग बैठक को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में तैयारी की बात कही जा रही है, लेकिन अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है. इसलिए इसे तय मुलाकात कहना जल्दबाजी होगी. इतना जरूर तय है कि शी जिनपिंग सम्मेलन में शामिल होंगे. यह भी पढ़ें- 400 अधिकारियों के साथ भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर ग्रहों का चौंकाने वाला संकेत यह भी पढ़ें- सितंबर में दाल-तेल से दूध तक क्या होगा महंगा? कमजोर मानसून के बीच कुंडली ने बढ़ाई चिंता तेल और सीमा के बीच पाकिस्तान कहां से आया? PM मोदी ने यात्रा से पहले कहा कि भारत Security, Connectivity और Opportunity पर आधारित क्षेत्र चाहता है. उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र की बात भी कही. यह बयान सामान्य कूटनीतिक भाषा नहीं है. सम्मेलन समाप्त होने के बाद SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान को मिलने वाली है. ऐसे में घोषणा-पत्र में आतंकवाद को लेकर कौन-से शब्द रखे जाते हैं, यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. नई दिल्ली आतंकवाद को पनाह देने वालों और सीमा पार नेटवर्क पर साफ भाषा चाहेगी. चीन ऐसी किसी भाषा से बच सकता है जो सीधे पाकिस्तान को घेरती हो. इसलिए भारत की असली लड़ाई मंच पर भाषण से अधिक बंद कमरे में तैयार होने वाले दस्तावेज पर होगी. भारत की कुंडली में इस समय मंगल, राहु और बुध का असर चल रहा है. मजबूत मंगल दिखाता है कि भारत सुरक्षा के सवाल पर पीछे नहीं हटेगा. राहु सावधान करता है कि सामने दिखाई दे रही सहमति के पीछे दूसरी रणनीति भी हो सकती है. बुध की स्थिति बताती है कि संयुक्त बयान के हर शब्द को बहुत सोच-समझकर स्वीकार करना होगा. आसान भाषा में कहें तो भारत हाथ जरूर मिलाएगा, लेकिन आंख बंद करके भरोसा नहीं करेगा. यह भी पढ़ें- सोना छुएगा नया आसमान या आएगी भारी गिरावट? ग्रह दे रहे बड़े संकेत! सस्ता तेल: भारत को पहला फायदा कहां मिल सकता है? भारत और रूस के रिश्ते पुराने हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल भावनाओं का नहीं, भुगतान और आपूर्ति का है. जुलाई 2026 में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 50.83 प्रतिशत रही. यह करीब 24.7 लाख बैरल प्रतिदिन है. आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम एशिया में सप्लाई की समस्या के बीच भारत की रूसी तेल पर निर्भरता बढ़ी है. भारत को उचित कीमत पर तेल चाहिए. रूस को बड़ा और भरोसेमंद बाजार. परेशानी बैंकिंग, बीमा, प्रतिबंध और भुगतान के तरीके में है. इसलिए बैठक के बाद किसी बड़े राजनीतिक बयान से अधिक महत्वपूर्ण यह होगा कि दोनों देश लेनदेन का व्यावहारिक रास्ता निकालते हैं या नहीं. बैठक तेल को उसी दिन सस्ता नहीं करेगी, लेकिन आपूर्ति और भुगतान पर बनी सहमति आगे कीमतों पर दबाव कम कर सकती है. रूस की कुंडली में गुरु और शनि मजबूत हैं. ये पुराने और संस्थागत संबंधों को टिकाते हैं. लेकिन वर्षफल में सक्रिय राहु प्रतिबंध और भुगतान की उलझन बढ़ाता है. पुतिन की अपनी कुंडली में बुध और शुक्र मजबूत स्थिति में हैं. यह उन्हें निजी बातचीत और सौदेबाजी में बढ़त देता है. शुक्र संबंध बचाता है और बुध उसकी कीमत तय करता है. इसलिए तीनों नेताओं में पुतिन सबसे तैयार वार्ताकार दिखाई देते हैं. यह भी पढ़ें- Weather Prediction: सितंबर में फिर बिगड़ेगा मौसम? मंगल-शनि दे रहे भारी बारिश के संकेत सीमा पर राहत: चीन कितना आगे बढ़ेगा? चीन के लिए मोदी और पुतिन के साथ एक फ्रेम में दिखना अपने आप में कूटनीतिक लाभ होगा. लेकिन बीजिंग केवल तस्वीर से संतुष्ट नहीं होगा. भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें अक्टूबर 2025 से फिर शुरू हो चुकी हैं. अब कारोबारी वीजा, निवेश नियम, व्यापार की रुकावटें और सीमा वार्ता आगे बढ़ाने जैसे मुद्दे सामने आ सकते हैं. लेकिन किसी नए पैकेज की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. चीन की राष्ट्रीय कुंडली में 5 सितंबर तक बुध, सूर्य और केतु का समय है. मजबूत बुध बातच
Modi Putin Xi Meeting: बिश्केक में नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे. भारत की नजर दो नतीजों पर है, रूस से तेल और भुगतान का आसान रास्ता, चीन से सीमा पर ठोस राहत. मौजूदा हालात और ग्रहों की चाल में तेल पर प्रगति की संभावना अधिक दिखती है, जबकि LAC पर बड़ी सफलता अभी कठिन है.
31 अगस्त को बिश्केक में एक ऐसी तस्वीर बन सकती है, जिस पर वॉशिंगटन से बीजिंग और मॉस्को तक नजर रहेगी. नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग एक ही मंच पर होंगे. हाथ मिलेंगे, कैमरे चमकेंगे और इसे दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों की बढ़ती नजदीकी कहा जाएगा.
लेकिन तस्वीर के पीछे तीन अलग हिसाब चलेंगे. भारत के लिए इस तस्वीर का मूल्य दो सवाल तय करेंगे. क्या मोदी-पुतिन बैठक से रूसी तेल की आपूर्ति और भुगतान की मुश्किल आसान होगी? क्या चीन LAC पर बातचीत से आगे बढ़कर कोई ऐसा कदम उठाएगा, जो जमीन पर दिखाई दे?
कुंडलियों का शुरुआती संकेत साफ है. रूस के साथ व्यावहारिक सौदे की जमीन तैयार है, भले भुगतान का रास्ता तुरंत न निकले. चीन से बातचीत की गुंजाइश भी है, लेकिन बड़ी सीमा राहत के मुकाबले छोटा भरोसा बढ़ाने वाला कदम अधिक संभव दिखाई देता है.
Glimpses from the ceremonial welcome accorded to PM @narendramodi in Tashkent, Uzbekistan. pic.twitter.com/ERQ1IYv1Pt — PMO India (@PMOIndia) August 30, 2026
ताशकंद के बाद अब बिश्केक पर नजर
प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पर हैं. ताशकंद में उन्होंने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा पर चर्चा की. PMO के अनुसार, इसके बाद वह बिश्केक जाएंगे और 26वें SCO सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. भारत इस संगठन का पूर्ण सदस्य 2017 से है.
31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 के इस कार्यक्रम में सबसे बड़ी खबर मोदी-पुतिन बैठक है. विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है. दोनों नेता भारत-रूस संबंधों की पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे.
मोदी-शी की अलग बैठक को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में तैयारी की बात कही जा रही है, लेकिन अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है. इसलिए इसे तय मुलाकात कहना जल्दबाजी होगी. इतना जरूर तय है कि शी जिनपिंग सम्मेलन में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- 400 अधिकारियों के साथ भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर ग्रहों का चौंकाने वाला संकेत
यह भी पढ़ें- सितंबर में दाल-तेल से दूध तक क्या होगा महंगा? कमजोर मानसून के बीच कुंडली ने बढ़ाई चिंता
तेल और सीमा के बीच पाकिस्तान कहां से आया?
PM मोदी ने यात्रा से पहले कहा कि भारत Security, Connectivity और Opportunity पर आधारित क्षेत्र चाहता है. उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र की बात भी कही.
यह बयान सामान्य कूटनीतिक भाषा नहीं है. सम्मेलन समाप्त होने के बाद SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान को मिलने वाली है. ऐसे में घोषणा-पत्र में आतंकवाद को लेकर कौन-से शब्द रखे जाते हैं, यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.
नई दिल्ली आतंकवाद को पनाह देने वालों और सीमा पार नेटवर्क पर साफ भाषा चाहेगी. चीन ऐसी किसी भाषा से बच सकता है जो सीधे पाकिस्तान को घेरती हो. इसलिए भारत की असली लड़ाई मंच पर भाषण से अधिक बंद कमरे में तैयार होने वाले दस्तावेज पर होगी.
भारत की कुंडली में इस समय मंगल, राहु और बुध का असर चल रहा है. मजबूत मंगल दिखाता है कि भारत सुरक्षा के सवाल पर पीछे नहीं हटेगा. राहु सावधान करता है कि सामने दिखाई दे रही सहमति के पीछे दूसरी रणनीति भी हो सकती है.
बुध की स्थिति बताती है कि संयुक्त बयान के हर शब्द को बहुत सोच-समझकर स्वीकार करना होगा. आसान भाषा में कहें तो भारत हाथ जरूर मिलाएगा, लेकिन आंख बंद करके भरोसा नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें- सोना छुएगा नया आसमान या आएगी भारी गिरावट? ग्रह दे रहे बड़े संकेत!
सस्ता तेल: भारत को पहला फायदा कहां मिल सकता है?
भारत और रूस के रिश्ते पुराने हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल भावनाओं का नहीं, भुगतान और आपूर्ति का है.
जुलाई 2026 में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 50.83 प्रतिशत रही. यह करीब 24.7 लाख बैरल प्रतिदिन है. आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम एशिया में सप्लाई की समस्या के बीच भारत की रूसी तेल पर निर्भरता बढ़ी है.
भारत को उचित कीमत पर तेल चाहिए. रूस को बड़ा और भरोसेमंद बाजार. परेशानी बैंकिंग, बीमा, प्रतिबंध और भुगतान के तरीके में है. इसलिए बैठक के बाद किसी बड़े राजनीतिक बयान से अधिक महत्वपूर्ण यह होगा कि दोनों देश लेनदेन का व्यावहारिक रास्ता निकालते हैं या नहीं. बैठक तेल को उसी दिन सस्ता नहीं करेगी, लेकिन आपूर्ति और भुगतान पर बनी सहमति आगे कीमतों पर दबाव कम कर सकती है.
रूस की कुंडली में गुरु और शनि मजबूत हैं. ये पुराने और संस्थागत संबंधों को टिकाते हैं. लेकिन वर्षफल में सक्रिय राहु प्रतिबंध और भुगतान की उलझन बढ़ाता है.
पुतिन की अपनी कुंडली में बुध और शुक्र मजबूत स्थिति में हैं. यह उन्हें निजी बातचीत और सौदेबाजी में बढ़त देता है. शुक्र संबंध बचाता है और बुध उसकी कीमत तय करता है. इसलिए तीनों नेताओं में पुतिन सबसे तैयार वार्ताकार दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें- Weather Prediction: सितंबर में फिर बिगड़ेगा मौसम? मंगल-शनि दे रहे भारी बारिश के संकेत
सीमा पर राहत: चीन कितना आगे बढ़ेगा?
चीन के लिए मोदी और पुतिन के साथ एक फ्रेम में दिखना अपने आप में कूटनीतिक लाभ होगा. लेकिन बीजिंग केवल तस्वीर से संतुष्ट नहीं होगा.
भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें अक्टूबर 2025 से फिर शुरू हो चुकी हैं. अब कारोबारी वीजा, निवेश नियम, व्यापार की रुकावटें और सीमा वार्ता आगे बढ़ाने जैसे मुद्दे सामने आ सकते हैं. लेकिन किसी नए पैकेज की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.
चीन की राष्ट्रीय कुंडली में 5 सितंबर तक बुध, सूर्य और केतु का समय है. मजबूत बुध बातचीत और समझौते का रास्ता खोलता है. मगर सूर्य-केतु का मेल बताता है कि प्रस्ताव जितना सरल दिखाई देगा, उसकी शर्तें उतनी सरल नहीं होंगी.
चीन छोटी राहतों का पैकेज दे सकता है, माहौल सुधरे, व्यापार बढ़े और LAC का कठिन सवाल लंबी बातचीत में बना रहे. इससे उसे दोस्ती की तस्वीर भी मिलेगी और सीमा पर अपनी पकड़ तुरंत छोड़नी भी नहीं पड़ेगी. इसलिए किसी नई सैन्य वार्ता, हॉटलाइन या भरोसा बढ़ाने वाले उपाय की संभावना बड़े सीमा समझौते से अधिक है.
पुराना रिकॉर्ड इसी सावधानी की मांग करता है. अक्टूबर 2019 की मामल्लपुरम वार्ता के करीब आठ महीने बाद जून 2020 में गलवान की झड़प हुई. अक्टूबर 2024 की सहमति से देपसांग और डेमचोक में गश्त का रास्ता खुला, लेकिन सीमा विवाद खत्म नहीं हुआ. 25 अगस्त 2026 की वार्ता में भी दोनों पक्ष केवल समाधान की तलाश जारी रखने पर सहमत हुए.
इसलिए मोदी-शी मुलाकात होती है तो उसकी सफलता मुस्कान से नहीं मापी जाएगी. असली पैमाना होगा, LAC पर क्या बदलता है?
31 अगस्त की सुबह ग्रह क्या कह रहे हैं?
बिश्केक के पंचांग में 31 अगस्त 2026 को सूर्योदय के समय कृष्ण तृतीया रहेगी. लगभग 9:21 बजे भद्रा समाप्त होगी और चतुर्थी शुरू होगी. रेवती नक्षत्र में चंद्रमा वक्री शनि के करीब रहेगा, जबकि उच्च गुरु उस पर दृष्टि डालेगा.
इसे सरल भाषा में समझें तो शनि हर प्रस्ताव की कीमत पूछेगा और गुरु बातचीत टूटने नहीं देगा. फैसले तेजी से नहीं होंगे, लेकिन व्यावहारिक प्रस्ताव आगे बढ़ सकते हैं.
ताराबल भारत के आर्थिक हित और चीन-रूस के एजेंडे को आगे बढ़ाता है. पुतिन के लिए कुछ दबाव है, लेकिन चंद्रमा उन्हें सहयोग दिला सकता है. इसलिए 31 अगस्त तेल, भुगतान, व्यापार या अगली वार्ता की तारीख तय करने के लिए उपयोगी दिखाई देता है.
1 सितंबर को क्यों बदल सकता है खेल?
1 सितंबर 2026 की भोर में चंद्रमा रेवती से अश्विनी में जाते हुए गंडांत पार करेगा. ज्योतिष में यह एक संवेदनशील बदलाव माना जाता है. इसके साथ भारत, चीन और रूस, तीनों का ताराबल पहले दिन के मुकाबले कठिन हो जाएगा.
इसका अर्थ यह हो सकता है कि 31 अगस्त को बनी सहमति अगले दिन शब्दों, नई शर्तों या अधूरी घोषणा में फंस जाए. भारत का चंद्रबल सुधरेगा, इसलिए वह अंतिम समय में अपनी बात मजबूती से रख सकता है. चीन और रूस पर अंदरूनी दबाव बढ़ सकता है.
बैठकों का पूरा समय सार्वजनिक नहीं है, इसलिए किसी निश्चित मुहूर्त या परिणाम का दावा नहीं किया जा सकता. फिर भी दो दिनों की ग्रह स्थिति एक साफ संकेत देती है, पहले दिन रास्ता खुल सकता है, दूसरे दिन उसकी कीमत सामने आएगी.
तो भारत को सस्ता तेल मिलेगा या सीमा पर राहत?
स्थायी भारत-रूस-चीन गुट बनने की संभावना अभी कमजोर है. तीनों देश एक मंच पर हैं, लेकिन उनकी जरूरतें अलग हैं.
भारत Strategic Autonomy बनाए रखना चाहता है. रूस भारत और चीन दोनों को अपने साथ रखना चाहता है. चीन इस मंच से पश्चिम के मुकाबले एशियाई एकता की तस्वीर पेश करना चाहता है. इनमें सहयोग हो सकता है, गठबंधन नहीं.
दोनों में तुलना करें तो रूस के साथ तेल, रक्षा या भुगतान पर व्यावहारिक प्रगति की संभावना अधिक है. इसका अर्थ पेट्रोल-डीजल का तुरंत सस्ता होना नहीं है. मतलब केवल इतना है कि भारत के लिए रूसी तेल की आपूर्ति जारी रखने का रास्ता मजबूत हो सकता है.
चीन से बड़ी सीमा राहत अभी कम संभव है. बातचीत की नई तारीख, तनाव घटाने का भरोसा या छोटे कारोबारी कदम मिल सकते हैं. लेकिन LAC पर ठोस बदलाव तभी माना जाएगा, जब सैनिक गतिविधि और जमीन पर मौजूद व्यवस्था बदले.
सम्मेलन के बाद तीन बातों पर नजर रखनी होगी, LAC पर चीन की गतिविधि, रूस के साथ भुगतान व्यवस्था में ठोस बदलाव और आतंकवाद पर बिश्केक घोषणा-पत्र की भाषा.
31 अगस्त को दुनिया तीन नेताओं की तस्वीर देखेगी. भारत के लिए उसकी असली कीमत 1 सितंबर के बाद सामने आएगी, रूसी तेल का रास्ता कितना सुरक्षित हुआ और चीन ने सीमा पर शब्दों से आगे कोई कदम उठाया या नहीं.
यह भी पढ़ें- 8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?