मणिपुर की जातीय हिंसा मामलों में NIA की बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट ऑपरेशन में 10 आरोपी गिरफ्तार
Manipur Violence: मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की जांच कर रही NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर संयुक्त अभियान के तहत की गई. NIA के मुताबिक शुक्रवार को इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, उखरूल, चंदेल और फेरजावल जिलों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई. जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर 6 अलग-अलग हिंसा मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मणिपुर हिंसा में बड़ा एक्शन NIA ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका मणिपुर में जातीय तनाव के दौरान हुई कई हिंसक घटनाओं में सामने आई है..इन पर सुरक्षा बलों पर हमले, हथियार और गोला-बारूद की लूट तथा बैंक डकैती जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप है. NIA के मुताबिक, येअभियान खुफिया जानकारी, तकनीकी एविडेंस और फील्ड इन्वेस्टिगेशन के आधार पर चलाया गया., इसका मकसद हिंसा और आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाना है. एजेंसी का कहना है कि कार्रवाई किसी एक समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अपराध और हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ की जा रही है. नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसी जांच एजेंसी को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हिंसा की साजिश, घटनाओं को अंजाम देने के तरीके और उनके सहयोगी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी..साथ ही NIA ये भी जांच कर रही है कि विभिन्न हिंसक घटनाओं और उनमें शामिल व्यक्तियों या संगठनों के बीच कोई संबंध है या नहीं.. NIA ने कहा कि मणिपुर हिंसा से जुड़े अन्य मामलों की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते है. ये भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर कटा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे
Manipur Violence: मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की जांच कर रही NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर संयुक्त अभियान के तहत की गई.
NIA के मुताबिक शुक्रवार को इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, उखरूल, चंदेल और फेरजावल जिलों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई. जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर 6 अलग-अलग हिंसा मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
मणिपुर हिंसा में बड़ा एक्शन
NIA ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका मणिपुर में जातीय तनाव के दौरान हुई कई हिंसक घटनाओं में सामने आई है..इन पर सुरक्षा बलों पर हमले, हथियार और गोला-बारूद की लूट तथा बैंक डकैती जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप है.
NIA के मुताबिक, येअभियान खुफिया जानकारी, तकनीकी एविडेंस और फील्ड इन्वेस्टिगेशन के आधार पर चलाया गया., इसका मकसद हिंसा और आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाना है. एजेंसी का कहना है कि कार्रवाई किसी एक समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अपराध और हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ की जा रही है.
नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसी
जांच एजेंसी को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हिंसा की साजिश, घटनाओं को अंजाम देने के तरीके और उनके सहयोगी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी..साथ ही NIA ये भी जांच कर रही है कि विभिन्न हिंसक घटनाओं और उनमें शामिल व्यक्तियों या संगठनों के बीच कोई संबंध है या नहीं..
NIA ने कहा कि मणिपुर हिंसा से जुड़े अन्य मामलों की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते है.
What's Your Reaction?