भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए हैं. अब सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 338 रनों का लक्ष्य है. ऐसे में यहां जानिए वनडे में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज कितना है. साथ ही ये भी जानिए कि क्या भारतीय टीम इंदौर में 338 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी. सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम वनडे में 362 रन बनाकर मैच जीत चुकी है. टीम इंडिया ने यह कारनामा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. तब भारतीय टीम ने कंगारुओं के खिलाफ 43.3 ओवर में ही 362 रन बनाकर मैच जीत लिया था. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम चेज़ करते हुए 356 रन बनाकर मैच जीती थी. 2017 में 11 गेंद पहले ही भारत ने यह मैच जीता था. वहीं वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है. 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन बनाकर ऐतिहासिक रन चेज़ किया था. तीसरे वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़े शतक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विदेशी टीम का रिकॉर्ड पहले भी न्यूजीलैंड के ही नाम था, जिसने 2023 में भारत के खिलाफ यहां 295 रन बनाए थे. मगर अब कीवी टीम ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए यहां 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने एक बार फिर शतक जड़ा. इस बार मिचेल ने 131 गेंद में 137 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंद में 106 रन बना डाले. फिलिप्स ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े. कप्तान माइकल ब्रेसवेल 18 गेंद में 28 रनों पर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के जड़े.

Jan 18, 2026 - 20:30
 0
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए हैं. अब सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 338 रनों का लक्ष्य है. ऐसे में यहां जानिए वनडे में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज कितना है. साथ ही ये भी जानिए कि क्या भारतीय टीम इंदौर में 338 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी.

सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम वनडे में 362 रन बनाकर मैच जीत चुकी है. टीम इंडिया ने यह कारनामा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. तब भारतीय टीम ने कंगारुओं के खिलाफ 43.3 ओवर में ही 362 रन बनाकर मैच जीत लिया था. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम चेज़ करते हुए 356 रन बनाकर मैच जीती थी. 2017 में 11 गेंद पहले ही भारत ने यह मैच जीता था. वहीं वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है. 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन बनाकर ऐतिहासिक रन चेज़ किया था.

तीसरे वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़े शतक

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विदेशी टीम का रिकॉर्ड पहले भी न्यूजीलैंड के ही नाम था, जिसने 2023 में भारत के खिलाफ यहां 295 रन बनाए थे. मगर अब कीवी टीम ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए यहां 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए इतिहास रच दिया है.

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने एक बार फिर शतक जड़ा. इस बार मिचेल ने 131 गेंद में 137 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंद में 106 रन बना डाले. फिलिप्स ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े. कप्तान माइकल ब्रेसवेल 18 गेंद में 28 रनों पर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के जड़े.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow