भारत में इस कंपनी के लाखों यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, सरकार ने जारी की वॉर्निंग
Microsoft Office Security Flaw Warning: अगर आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस यूज करते हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी है. सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने वॉर्निंग जारी करते हुए कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में ऐसी सुरक्षा खामियां मिली हैं, जिससे सिस्टम हैक हो सकता है. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स टारगेटेड सिस्टम पर हार्मफुल कोड रन कर इसका पूरा कंट्रोल अपने हाथों में ले सकते हैं. एजेंसी ने उन खामियों का भी जिक्र किया है, जिनके कारण यह खतरा पैदा हुआ है. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में क्या खामियां मिली हैं? सरकारी एजेंसी ने अपनी वॉर्निंग में कहा कि अनट्रस्टेड डेटा के डिसीरियलाइजेशन के कारण माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में खामियां मिली है और अटैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं. एजेंसी के मुताबिक, हैकर्स नेटवर्क के जरिए प्रभावित सिस्टम पर स्पेशली क्राफ्टेड डेटा भेजकर इस सिक्योरिटी कमजोरी का फायदा उठा सकता है. अगर यह अटैक सफल रहता है तो हैकर्स टारगेटेड सिस्टम में स्टोर सेंसेटिव इंफोर्मेशन एक्सेस कर, डेटा चुरा, सिस्टम में अनऑथोराइज्ड चेंज कर और टारगेटेड सिस्टम का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं. दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के करोड़ों यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला सॉफ्टवेयर सुइट है. इसे इंडिविजुअल यूजर्स के साथ-साथ बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी खूब यूज किया जाता है. डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट आदि तैयार करने के लिए यह ज्यादा इस्तेमाल होता है. एजेंसी ने बताया कि उसकी वॉर्निंग इंडिविजुअल यूजर के साथ-साथ ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए भी है. इन खामियों का खतरा ज्यादा है और इसे यूज करने वालों को टारगेट किया जा सकता है. यूजर्स के पास बचाव के लिए क्या तरीका? CERT-In ने इस खतरे से बचाव का तरीका भी सुझाया है. एजेंसी ने सुझाव दिया है कि माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को कंपनी की तरफ से जारी लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को इंस्टॉल कर लेना चाहिए. इस अपडेट की मदद से ये खामियां दूर हो जाएंगी और साइबर अटैक का खतरा नहीं रहेगा. CERT-In ने यह भी कहा है कि भविष्य में ऐसे खतरों से बचाव के लिए ऐप्स और सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखना चाहिए. ये हैं सॉफ्टवेयर अपडेट रखने के फायदे चाहे आपके मोबाइल की ऐप्स हों या सिस्टम के सॉफ्टवेयर, इन्हें हमेशा अपेडेटेड रखना चाहिए. इससे न सिर्फ आपको समय-समय पर नए फीचर्स मिलते रहते हैं बल्कि साइबर खतरों से भी सुरक्षा मिलती है. सॉफ्टवेयर अपडेट रखने से साइबर अटैक की चिंता नहीं रहती और आपके डिवाइस भी बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं. ये भी पढ़ें- iOS 27 का इंतजार जल्द होगा खत्म, लेकिन इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा अपडेट
Microsoft Office Security Flaw Warning: अगर आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस यूज करते हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी है. सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने वॉर्निंग जारी करते हुए कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में ऐसी सुरक्षा खामियां मिली हैं, जिससे सिस्टम हैक हो सकता है. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स टारगेटेड सिस्टम पर हार्मफुल कोड रन कर इसका पूरा कंट्रोल अपने हाथों में ले सकते हैं. एजेंसी ने उन खामियों का भी जिक्र किया है, जिनके कारण यह खतरा पैदा हुआ है.
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में क्या खामियां मिली हैं?
सरकारी एजेंसी ने अपनी वॉर्निंग में कहा कि अनट्रस्टेड डेटा के डिसीरियलाइजेशन के कारण माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में खामियां मिली है और अटैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं. एजेंसी के मुताबिक, हैकर्स नेटवर्क के जरिए प्रभावित सिस्टम पर स्पेशली क्राफ्टेड डेटा भेजकर इस सिक्योरिटी कमजोरी का फायदा उठा सकता है. अगर यह अटैक सफल रहता है तो हैकर्स टारगेटेड सिस्टम में स्टोर सेंसेटिव इंफोर्मेशन एक्सेस कर, डेटा चुरा, सिस्टम में अनऑथोराइज्ड चेंज कर और टारगेटेड सिस्टम का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं.
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के करोड़ों यूजर्स
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला सॉफ्टवेयर सुइट है. इसे इंडिविजुअल यूजर्स के साथ-साथ बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी खूब यूज किया जाता है. डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट आदि तैयार करने के लिए यह ज्यादा इस्तेमाल होता है. एजेंसी ने बताया कि उसकी वॉर्निंग इंडिविजुअल यूजर के साथ-साथ ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए भी है. इन खामियों का खतरा ज्यादा है और इसे यूज करने वालों को टारगेट किया जा सकता है.
यूजर्स के पास बचाव के लिए क्या तरीका?
CERT-In ने इस खतरे से बचाव का तरीका भी सुझाया है. एजेंसी ने सुझाव दिया है कि माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को कंपनी की तरफ से जारी लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को इंस्टॉल कर लेना चाहिए. इस अपडेट की मदद से ये खामियां दूर हो जाएंगी और साइबर अटैक का खतरा नहीं रहेगा. CERT-In ने यह भी कहा है कि भविष्य में ऐसे खतरों से बचाव के लिए ऐप्स और सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखना चाहिए.
ये हैं सॉफ्टवेयर अपडेट रखने के फायदे
चाहे आपके मोबाइल की ऐप्स हों या सिस्टम के सॉफ्टवेयर, इन्हें हमेशा अपेडेटेड रखना चाहिए. इससे न सिर्फ आपको समय-समय पर नए फीचर्स मिलते रहते हैं बल्कि साइबर खतरों से भी सुरक्षा मिलती है. सॉफ्टवेयर अपडेट रखने से साइबर अटैक की चिंता नहीं रहती और आपके डिवाइस भी बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं.
ये भी पढ़ें-
iOS 27 का इंतजार जल्द होगा खत्म, लेकिन इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा अपडेट
What's Your Reaction?