Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी

How To Make Rajasthan Famous Malai Pyaz: राजस्थान का नाम आते ही दाल-बाटी, गट्टे की सब्जी और केर-सांगरी जैसे पारंपरिक व्यंजन याद आ जाते हैं. लेकिन इसी राज्य की एक और खास डिश है, जो अपने अनोखे स्वाद और मलाईदार टेक्सचर के लिए काफी पसंद की जाती है. इसका नाम है 'मलाई प्याज'. यह एक ऐसी सब्जी है जिसमें छोटे प्याज, ताजी मलाई और मसालों का शानदार मेल देखने को मिलता है. अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह राजस्थानी डिश आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. क्या है मलाई प्याज की खासियत? मलाई प्याज की खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे प्याज सब्जी को अलग स्वाद देते हैं. जब ये प्याज मसालों और क्रीम के साथ पकते हैं तो इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि राजस्थान के कई इलाकों में यह डिश खास मौकों के अलावा सामान्य भोजन में भी बनाई जाती है.   क्या होती है इसकी रेसिपी? इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए लगभग 20 से 25 छोटे प्याज, दो चम्मच घी, एक चम्मच जीरा, एक तेजपत्ता, एक बड़ा बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली इलायची, हल्दी, टमाटर की प्यूरी, ताजी क्रीम, कसूरी मेथी, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया की जरूरत होगी. बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान? सबसे पहले छोटे प्याज को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इन्हें हल्का सा तेल और नमक लगाकर धीमी आंच पर भून लें. चाहें तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. प्याज तब तक पकाएं जब तक उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। यही स्टेप इस डिश के स्वाद को खास बनाता है. अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता और काली इलायची डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं, इसके बाद हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर भूनें,  अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं. मसालों को अच्छी तरह चलाने के बाद थोड़ा पानी और टमाटर की प्यूरी डाल दें, कढ़ाई को ढककर लगभग 7 से 8 मिनट तक पकाएं ताकि मसाले अच्छी तरह तैयार हो जाएं और उनका कच्चापन खत्म हो जाए. इसे भी पढ़ें- Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी क्रीम डालने के लिए क्या हैं नियम? जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें ताजी क्रीम डालें और दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इससे ग्रेवी में गाढ़ापन और मलाईदार स्वाद आ जाएगा. अब पहले से भुने हुए छोटे प्याज इसमें डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. आखिर में ऊपर से थोड़ी क्रीम डालें और कसूरी मेथी व ताजा हरा धनिया छिड़ककर सजाएं. गरमा-गरम मलाई प्याज को रोटी, पराठे या नान के साथ परोसें. इसका रिच और क्रीमी स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है. इसे भी पढ़ें- Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

Jun 4, 2026 - 15:30
 0
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी

How To Make Rajasthan Famous Malai Pyaz: राजस्थान का नाम आते ही दाल-बाटी, गट्टे की सब्जी और केर-सांगरी जैसे पारंपरिक व्यंजन याद आ जाते हैं. लेकिन इसी राज्य की एक और खास डिश है, जो अपने अनोखे स्वाद और मलाईदार टेक्सचर के लिए काफी पसंद की जाती है. इसका नाम है 'मलाई प्याज'. यह एक ऐसी सब्जी है जिसमें छोटे प्याज, ताजी मलाई और मसालों का शानदार मेल देखने को मिलता है. अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह राजस्थानी डिश आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

क्या है मलाई प्याज की खासियत?

मलाई प्याज की खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे प्याज सब्जी को अलग स्वाद देते हैं. जब ये प्याज मसालों और क्रीम के साथ पकते हैं तो इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि राजस्थान के कई इलाकों में यह डिश खास मौकों के अलावा सामान्य भोजन में भी बनाई जाती है.  

क्या होती है इसकी रेसिपी?

इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए लगभग 20 से 25 छोटे प्याज, दो चम्मच घी, एक चम्मच जीरा, एक तेजपत्ता, एक बड़ा बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली इलायची, हल्दी, टमाटर की प्यूरी, ताजी क्रीम, कसूरी मेथी, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया की जरूरत होगी.

बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सबसे पहले छोटे प्याज को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इन्हें हल्का सा तेल और नमक लगाकर धीमी आंच पर भून लें. चाहें तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. प्याज तब तक पकाएं जब तक उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। यही स्टेप इस डिश के स्वाद को खास बनाता है. अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता और काली इलायची डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं, इसके बाद हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर भूनें, 

अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं. मसालों को अच्छी तरह चलाने के बाद थोड़ा पानी और टमाटर की प्यूरी डाल दें, कढ़ाई को ढककर लगभग 7 से 8 मिनट तक पकाएं ताकि मसाले अच्छी तरह तैयार हो जाएं और उनका कच्चापन खत्म हो जाए.

इसे भी पढ़ें- Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

क्रीम डालने के लिए क्या हैं नियम?

जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें ताजी क्रीम डालें और दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इससे ग्रेवी में गाढ़ापन और मलाईदार स्वाद आ जाएगा. अब पहले से भुने हुए छोटे प्याज इसमें डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. आखिर में ऊपर से थोड़ी क्रीम डालें और कसूरी मेथी व ताजा हरा धनिया छिड़ककर सजाएं. गरमा-गरम मलाई प्याज को रोटी, पराठे या नान के साथ परोसें. इसका रिच और क्रीमी स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है.

इसे भी पढ़ें- Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow