भारत ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त, 101 रन से जीता मैच; खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में बुधवार (17 जून) को इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हरा दिया. पहले बैटिंग करने के बाद इंडिया-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए. जवाब में चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है.  पहले बैटिंग करने वाली इंडिया-ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 75 गेंदों में 5 चौके लगाकर 59 रन स्कोर किए. इसके अलावा प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रनों की पारियां खेलीं. टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. वैभव ने 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए.  सीरीज में अब तक वैभव के बल्ले से एक फिफ्टी तक देखने को नहीं मिली है. चार मैचों में उन्होंने क्रमश: 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं. 4 मैचों में वह 117 के आंकड़े तक ही पहुंच सके हैं. 'कोच होता, तो वैभव सूर्यवंशी को छोड़ देता...', दिग्गज का बड़ा बयान; लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी चेज में अफगानिस्तान-ए फुस्स  चेज के लिए मैदान पर उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम फुस्स नजर आई. टीम के लिए बाहिर शाह ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 52 गंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 57 रन स्कोर किए. टीम के चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिन्होंने पार किया भी वो बड़ी पारी को अंजाम नहीं दे पाए. इस दौरान भारत के लिए निशांत सिंधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए. बाकी अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला. फाइनल के लिए इंडिया-ए की उम्मीद बरकरार  जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है. टीम के पास 4 प्वाइंट्स और +0.797 का नेट रनरेट मौजूद है. दूसरे पायदान पर मौजूद श्रीलंका के पास भी 4 प्वाइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट के चलते भारत से नीचे है. इसके बाद अफगानिस्तान 2 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. टीम इंडिया ने चारों लीग मैच खेल लिए हैं.  श्रीलंका और अफगानिस्तान ने 3-3 मैच खेले हैं. दोनों को आखिरी मैच एक दूसरे खिलाफ खेलना है. इस मैच में अगर श्रीलंका जीतती है, तो फाइनल इंडिया-ए और श्रीलंका- के बीच होगा. अगर अफगानिस्तान जीतती है, तो तीनों ही टीमों के पास 4-4 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इस सूरत में बेस्ट नेट रनरेट वाली टॉप-2 टीमों के बीच खिताबी मैच होगा.   यह भी पढे़ं: IND vs AFG: भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 कप्तान, लिस्ट में शामिल हुआ शुभमन गिल का नाम

Jun 17, 2026 - 18:30
 0
भारत ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त, 101 रन से जीता मैच; खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में बुधवार (17 जून) को इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हरा दिया. पहले बैटिंग करने के बाद इंडिया-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए. जवाब में चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. 

पहले बैटिंग करने वाली इंडिया-ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 75 गेंदों में 5 चौके लगाकर 59 रन स्कोर किए. इसके अलावा प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रनों की पारियां खेलीं. टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. वैभव ने 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए. 

सीरीज में अब तक वैभव के बल्ले से एक फिफ्टी तक देखने को नहीं मिली है. चार मैचों में उन्होंने क्रमश: 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं. 4 मैचों में वह 117 के आंकड़े तक ही पहुंच सके हैं.

'कोच होता, तो वैभव सूर्यवंशी को छोड़ देता...', दिग्गज का बड़ा बयान; लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी

चेज में अफगानिस्तान-ए फुस्स 

चेज के लिए मैदान पर उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम फुस्स नजर आई. टीम के लिए बाहिर शाह ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 52 गंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 57 रन स्कोर किए. टीम के चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिन्होंने पार किया भी वो बड़ी पारी को अंजाम नहीं दे पाए. इस दौरान भारत के लिए निशांत सिंधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए. बाकी अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.

फाइनल के लिए इंडिया-ए की उम्मीद बरकरार 

जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है. टीम के पास 4 प्वाइंट्स और +0.797 का नेट रनरेट मौजूद है. दूसरे पायदान पर मौजूद श्रीलंका के पास भी 4 प्वाइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट के चलते भारत से नीचे है. इसके बाद अफगानिस्तान 2 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. टीम इंडिया ने चारों लीग मैच खेल लिए हैं. 

श्रीलंका और अफगानिस्तान ने 3-3 मैच खेले हैं. दोनों को आखिरी मैच एक दूसरे खिलाफ खेलना है. इस मैच में अगर श्रीलंका जीतती है, तो फाइनल इंडिया-ए और श्रीलंका- के बीच होगा. अगर अफगानिस्तान जीतती है, तो तीनों ही टीमों के पास 4-4 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इस सूरत में बेस्ट नेट रनरेट वाली टॉप-2 टीमों के बीच खिताबी मैच होगा.

 

यह भी पढे़ं: IND vs AFG: भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 कप्तान, लिस्ट में शामिल हुआ शुभमन गिल का नाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow